एक्सप्लोरर

उनाकोटी में है 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या आप इनका रहस्य जानते हैं

उनाकोटी एक ऐसी जगह है जिसे भारत के सबसे रहस्यमयी जगहों में से एक माना जाता है. उनाकोटी का अर्थ होता है करोड़ों में एक. कहा जाता है कि इस जगह का नाम उनाकोटी इन मूर्तियों की वजह से ही पड़ा है.

भारत एक ऐसा देश है जहां कई रहस्य छुपे हैं. कुछ रहस्यों को विज्ञान की तर्ज पर सुलझा लिया गया तो कुछ आज भी इनसुलझे हैं. इन्हीं में से एक है उनाकोटी का रहस्य. उनाकोटी एक जगह है जो त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से लगभग 145 किलोमीटर दूर है. कहा जाता है कि यहां के एक गुफा में कुल 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां हैं. इन 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियों को लेकर सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इन्हें किसने और क्यों बनाया ये किसी को भी नहीं पता है.

ये सभी मूर्तियां हिंदू देवी देवताओं की हैं

उनाकोटी एक ऐसी जगह है जिसे भारत के सबसे रहस्यमयी जगहों में से एक माना जाता है. उनाकोटी का अर्थ होता है करोड़ों में एक. कहा जाता है कि इस जगह का नाम उनाकोटी इन मूर्तियों की वजह से ही पड़ा है. ये सभी मूर्तियां हिंदू देवी देवताओं की हैं. पहाड़ों और जंगलों से घिरे इस जगह पर किसी ने इतनी मूर्तियां कैसे और क्यों बनाईं ये आज भी रहस्य है. इस जगह से भगवान शिव की भी कहानी जुड़ी है.

भगवान शिव से जुड़ी है कथा

इस जगह को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं. उनमें से ही एक है भगवान शिव की. कहा जाता है कि एक बार भगवान शिव एक करोड़ देवी देवताओं के साथ कहीं जा रहे थे. जब ये सभी लोग उनाकोटी के पास पहुंचे तो तमाम देवी देवताओं ने कहा कि यहीं रुक कर विश्राम कर लेते हैं. भगवना शिव मान गए. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने एक शर्त रखी कि सभी को सुर्योदय होने से पहले उठना होगा. दूसरे दिन सूर्योदय से पहले सिर्फ भगवान शिव उठे. बाकी के देवी देवता सोये रह गए. इससे क्रोधित हुए भगवान शिव ने सभी को वहीं पत्थर बने रहने का श्राप दे दिया. 

वहीं दूसरी कहानी भी भगवान शिव से ही जुड़ी हुई है. कहा जाता है कि एक कालू नाम का शिल्पकार था, जो भगवान शिव और माता पार्वती के साथ कैलाश में रहना चाहता था. जब उसने तप करके भगवान शिव से ये वरदान मांगा तो भोले शंकर ने कहा कि अगर तुम एक रात में एक करोड़ मूर्तियां बना लोगे तो कैलाश जा सकते हो. कालू मूर्तियां बनाने में लग गया. लेकिन जब उसने सुबह मूर्तियां गिनीं तो उनमें एक मूर्ती कम थी औऱ इस वजह से वो कैलाश पर्वत नहीं जा सका. यही वजह है कि इस जगह को आज भी उनाकोटी कहते हैं.

ये भी पढ़ें: 'जूते दो बीयर लो'... पैसा छोड़िए घर में रखे जूते ले जाइए और मनचाहा बीयर पाइए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
Gen Z के बाद Alpha भी मैदान में, इनकी आबादी कितनी और कब डालेंगे पहला वोट?
Gen Z के बाद Alpha भी मैदान में, इनकी आबादी कितनी और कब डालेंगे पहला वोट?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget