एक्सप्लोरर

जब हवा में ही एक दूसरे से टकरा गईं थीं दो फ्लाइट, एक सेकेंड में सैकड़ों यात्रियों की हो गई थी मौत

Two Flights Collided In Air: अगर हवा में उड़ती हुई दो फ्लाइट आपस में टकरा जाएं. तो हादसा बेहद भयानक हो सकता है. जैसा कि चरखी दादरी में साल 1996 में हुआ था और अमेरिका में साल 1978 में.

Two Flights Collided In Air: अमेरिका में एक भीषण फ्लाइट हादसा हुआ है. जहां हेलीकॉप्टर से एक प्लेन टकरा गया है और इसमें 19 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें कुल 64 लोग सवार थे बाकी लोगों की जान बच गई है. गनीमत रही कि अमेरिका में हुए इस हादसे में ज्यादा लोगों की जान नहीं गई. क्योंकि इन प्लेन में पैसेंजर की कैपेसिटी भी कम थी. लेकिन इतिहास में इस तरह के दो हादसे ऐसे भी हुए हैं. जिसमें सैंकड़ों लोगों की जान गई थी. अगर हवा में दो फ्लाइट एक दूसरे से टकराये तो बचने की संभावना कम होती है. आज हम आपको ऐसे ही दो घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं. जहां फ्लाइट करने के कुछ सेकंड्स में ही कई यात्रियों की जान चली गई. 

साल 1996 के चरखी दादरी हादसे में 349 लोगों की मौत

साल 1996 में हरियाणा के चरखी दादरी में एक भयानक प्लेन हादसा हुआ. इसे भारत का अब तक का सबसे खतरनाक प्लेन हादसा कहा जाता है. इस हादसे में दो फ्लाइट हवा में ही आपस में टकरा गई. और दोनों ही फ्लाइट में मौजूद सभी 349 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में दो फ्लाइट शामिल थी, जिनमें सऊदी अरब एयरलाइंस फ्लाइट 763 (बोइंग 747-100) और दूसरी कज़ाखस्तान एयरलाइंस उड़ान 1907 (इल्यूशिन आईएल-76) थी. सऊदी अरब एयरलाइंस फ्लाइट 763 दिल्ली से ढाका जा रही थी. तो वहीं कजाकिस्तान एयरलाइंस फ्लाइट 1907 दिल्ली में लैंड करने वाली थी. 

यह भी पढ़ें: क्या लोगों के मरने से वाकई कम होता है धरती का बोझ? जान लीजिए इस बात का सच

दोनों ही दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद थी और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के इंस्ट्रक्शंस के आधार पर उड़ान भर रहे थे. एटीसी यानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सऊदी फ्लाइट को 14000 फीट की ऊंचाई पर रहने के कहा तो कजाकिस्तान की फ्लाइट को 15000 फीट की ऊंचाई पर बनाने रखने को कहा. लेकिन कजाकिस्तान एयरलाइंस की फ्लाइट गलती से 14000 फीट तक पहुंच गई और इस वजह से दोनों फ्लाइट आपस में टकरा गई. हादसा इतना भयानक था कि दोनों ही प्लान टुकड़े-टुकड़े हो गए और सभी यात्रियों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: अंतिम संस्कार में इन मजदूरों के नहीं जलते हैं पैर, वजह जानकर होंगे हैरान

अमेरिका में 1978 में हुआ था ऐसा ही हादसा

साल 1978 में अमेरिका की पैसिफिक साउथवेस्ट एयरलाइंस फ्लाइट 182 एक दूसरी फ्लाइट से हवा में टकरा गई. यह अमेरिकी हवाई यात्रा का इस तरह का सबसे बड़ा हादसा माना जाता है. पैसिफिक साउथवेस्ट एयरलाइंस फ्लाइट 182  सिंगल इंजन प्राइवेट जेट सेसना 172 से टकरा गई थी. जिसमें गोली 144 लोगों की मौत हो गई थी. पैसिफिक साउथवेस्ट एयरलाइंस में मौजूद 135 यात्री और क्रू मेंबर्स तो वहीं सेसना 172 के दो पायलट और जमीन पर 7 लोगों की मौत हुई थी. यहां पायलटो की गलती के चलते यह हादसा हो गया. बता दें अमेरिका में आज भी इस हादसे को बतौर स्टडी के तौर पर पढ़ाया जाता है. 

यह भी पढ़ें: महाकुंभ के लिए प्रयागराज में क्यों बनाया जाता है अलग जिला, जानें सुरक्षा को लेकर क्या होती है तैयारी

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक बन गए प्रशांत किशोर, हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी?
विधायक बन गए प्रशांत किशोर, हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी?
प्रशांत किशोर के पास कितनी संपत्ति, इससे कितना सोना खरीद सकते हैं?
प्रशांत किशोर के पास कितनी संपत्ति, इससे कितना सोना खरीद सकते हैं?
FSSAI के बैन के बाद बेचे डाबर प्रॉडक्ट्स तो कितना जुर्माना? जानें नियम
FSSAI के बैन के बाद बेचे डाबर प्रॉडक्ट्स तो कितना जुर्माना? जानें नियम
Plastic Note In Washing Machine: क्या वॉशिंग मशीन में भी नहीं गलेंगे प्लास्टिक के नोट, इनकी कितनी लाइफ?
क्या वॉशिंग मशीन में भी नहीं गलेंगे प्लास्टिक के नोट, इनकी कितनी लाइफ?

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget