एक्सप्लोरर

कितने तरह के होते हैं पासपोर्ट और कैसे बनता है वीजा, आपके हर सवाल का यहां है जवाब

दुनिया घूमने का शौक किसे नहीं होता है. हर कोई विदेश जाना चाहता है. इसके लिए उसे पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है. क्या आप पासपोर्ट और वीजा का अंतर जानते हैं. अगर नहीं तो यहां जानें...

Passport and Visa : विदेश जाने का जब भी ख्याल आता तो पासपोर्ट और वीजा (Passport and Visa) भी जेहन में आ जाता है. कई लोग आज पासपोर्ट और वीजा को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. इन दोनों के बीच क्या अंतर (Difference Between Passport and Visa) होता है, ये कितने तरह के होते हैं? आइए जानते हैं इनसे जुड़ी एक-एक बात.

पासपोर्ट क्या होता है 

पासपोर्ट एक पहचान पत्र होता है, जो विदेश जाने के दौरान आपकी पहचान बताने वाला मुख्य प्रमाणपत्र या डॉक्यूमेंट होता है. पासपोर्ट भारत सरकार जारी करती है. यह आपकी पहचान और राष्ट्रीयता बताता है. इस पर आपका नाम, नागरिकता, फोटो, माता-पिता का नाम, लिंग, जन्मतिथि मेंशन रहता है. दूसरे देश जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है.

पासपोर्ट कितनी तरह का होता है

साधारण पासपोर्ट - इसे आर्डिनरी पासपोर्ट भी कहा जाता है. विदेश घूमने जाने वालों को यह पासपोर्ट दिया जाता है.
आधिकारिक पासपोर्ट - इस तरह का पासपोर्ट किसी दूसरे देश में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है.
अस्थायी पासपोर्ट - इसकी समय सीमा काफी कम होती है. विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो यह पासपोर्ट आपको दिया जाएगा.
राजनयिक पासपोर्ट - यह पासपोर्ट उन्हें दिया जाता है जो दूसरे देश में दूतावास के तौर पर काम करते हैं. राजनयिक को यह पासपोर्ट दिया जाता है.

वीजा क्या होता

वीजा किसी दूसरे देश में एंट्री करने का आधिकारिक दस्तावेज होता है. यह तय समयसीमा के लिए जारी किया जाता है. मतलब आप जिस देश में जा रहे हैं, वहां कितने दिन तक रह सकते हैं, यह वीजा में होता है. इसकी अवधि समाप्त होने पर आपको उस देश को छोड़ना पड़ता है. 

वीजा कितनी तरह का होता है

वीजा जारी करने का हर देश का अपना-अपना नियम होता है. बात जब भारत की आती है तो यहां 11 तरह के वीजा जारी किए जाते हैं, जिसमें टूरिस्ट वीजा, बिजनेस वीजा, ट्रांसिट वीजा, जर्नलिस्ट वीजा, एंट्री वीजा, ऑन अराइवल वीजा, पार्टनर वीजा है.
 
टूरिस्ट वीजा (Tourist Visa)
भारत की खूबसूरती देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं. विदेशी टूरिस्टों के लिए उन्हें टूरिस्ट वीजा दिया जाता है. इस वीजा को पाने वाले सिर्फ घूम-फिर सकते हैं.
 
ट्रांसिट वीजा (Transit Visa)
जब किसी देश से होकर तीसरे देश जाना हो तब ट्रांसिट वीजा जारी किया जाता है. मान लीजिए आपको कनाडा जाना है और आपकी फ्लाइट अमेरिका से होकर जाएगी, तब आपको अमेरिका का ट्रांसिट वीजा लेना पड़ता है.
 
बिजनेस वीजा (Business Visa)
बिजनेस एक्टिविटीज या ऑफिशियल काम से आने वालों को बिजनेस वीजा दिया जाता है. नौकरी करने वालों को भी यही वीजा जारी किया जाता है. 
 
पार्टनर वीजा (Partner Visa)
किसी देश में रहने वाला कोई इंसान अपने पार्टनर को अगर बुलाना चाहता है तो उसे पार्टनर वीजा लेना पड़ता है.
 
जर्नलिस्ट वीजा (Journalist Visa)
अगर कोई पत्रकार विदेश जाता है तो उसे जर्नलिस्ट वीजा जारी किया जाता है. ये पत्रकार किसी न्यूज ऑर्गेनाइजेशंस जुड़े होने चाहिए.
 
मैरिज वीजा (Marriage Visa)
मैरिज वीजा की समय सीमा कम होती है. जब कोई शादी करना चाहता है और उसका पार्टनर दूसरे देश का है, तब उसे 'मैरिज वीजा' के लिए अप्लाई करना पड़ता है.
 
इमीग्रेंट वीजा (Emigrant Visa)
अगर कोई भी दूसरे देश में स्थाई रूप से बसना चाहता है तो उसे 'इमीग्रेंट वीजा' की जरूरत पड़ती है. यह आसानी से नहीं मिलता है.
 
वीजा ऑन अराइवल (Visa On Arrival)
यह विदेशी नागरिक को तब जारी किया जाता है, जब वह किसी देश पहुंचता है. वीजा ऑन अराइवल एयरपोर्ट पर जमा होता है.
 
डिप्लोमेटिक वीजा (Diplomatic Visa)
डिप्लोमेटिक वीजा राजनयिकों को जारी किया जाता है. इसके लिए डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होना चाहिए.
 
यह भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां हर हफ्ते लगता है गोरे-चिट्टे लड़कों का मेला, जानें कौन खरीदता है इन्हें?
यहां हर हफ्ते लगता है गोरे-चिट्टे लड़कों का मेला, जानें कौन खरीदता है इन्हें?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget