एक्सप्लोरर

इस साल तक भारत में कहीं भी कर सकते थे स्मोकिंग, फिर कोर्ट के एक फैसले ने बदल दिया सब

स्मोकिंग एक ऐसा विषय है जो उसे पीने की जगह को लेकर हमेशा चर्चाओं में रह है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्मोकिंग पर भारत में एक समय तक प्रतिबंध लगा था?

सिगरेट पीने वालों को अब जगह देखकर स्मोकिंग करनी होती है. यानी वो पब्लिक प्लेस पर स्मोकिंग नहीं कर सकते. हालांकि ऐसा हमेशा से नहीं है. एक समय ऐसा था जब कोई भी व्यक्ति कहीं भी यानी ट्रेन, बस, रेस्तरां या किसी भी सार्वजनिक जगह पर स्मोकिंग कर लेता था, लेकिन अदालत के एक फैसले ने ये सबकुछ बदल दिया और अब लोगों को स्मोकिंग करने से पहले सार्वजनिक जगह से दूर जाना पड़ता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि अदालत ने ये फैसला कब सुनाया.

यह भी पढ़ें: दुनिया के किन देशों में है सबसे ज्यादा पॉल्यूशन, चौंका देगा इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर स्मोकिंग करने पर कब लगाई गई रोक?

गौरतलब है कि आज से पच्चीस साल पहले लगभग साल 1999 तक लोग सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान कर सकते थे, लेकिन इसी साल न्यायमूर्ति नारायण कुरुप ने सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान पर प्रतिबंध लगाने का फैसला सुनाया. जिसके बाद सब बदल गया और ट्रेन, रेस्तरां जैसी सार्वजनिक जगहों पर स्मोकिंग करने पर रोक लगा दी गई. इसके बाद भारत सरकार ने भी साल 2008 में ऐलान किया कि सार्वजनिक स्थानों पर कोई स्मोकिंग नहीं कर सकता. यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे जुर्माना देना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: नॉर्मल और ऑनलाइन FIR में क्या अंतर होता है? जानें कौन सी करवाना है सही

आखिर क्यों सार्वजनिक स्थानों पर स्मोकिंग की गई बंद?

धूम्रपान सेहत के लिए बहुत खतरनाक है. यह सिर्फ स्मोकिंग करने वाले व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उनके आस-पास खड़े लोगों को भी प्रभावित करता है. निष्क्रिय धूम्रपान, यानी जब कोई व्यक्ति स्मोकिंग न करके भी धूम्रपान के धुएं में रहता है, उसे कई बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान पर रोक लगाना जरूरी था. यही कारण था कि ये फैसला लिया गया.

वहीं इस फैसले के बाद सरकार और स्वास्थ्य संगठन लोगों को धूम्रपान के खतरों के बारे में जागरूक कर रहे हैं. अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए लोगों को बताया जा रहा है कि धूम्रपान कितना खतरनाक है, खासकर बच्चों और युवाओं को इससे दूर रखने के लिए खास कदम उठाए जा रहे हैं.                                                                               

यह भी पढ़ें: क्या भारत की तरह रूस में भी कई जातियां हैं, जानें क्या हैं वहां के जातिगत आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget