एक्सप्लोरर

Most Expensive Ice Cream: ये है दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम, एक चम्मच भी गिरी तो समझो लाखों का नुकसान

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, अगर आपको ये आइसक्रीम एक किलो चाहिए तो उसके लिए आपको लगभग 12 लाख रुपये चुकाने होंगे.

दुनिया में एक से बढ़कर एक बेशकीमती चीजें हैं. इनमें खाने पीने की चीजें भी शामिल हैं. महंगा खाना और महंगे शराब के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम के बारे में सुना है. ये इतनी महंगी आइसक्रीम है कि इसके एक कप की कीमत में आपके पांच साल के आइसक्रीम का कोटा पूरा हो जाएगा. अगर आप आइसक्रीम कम खाते हैं तो शायद इतनी कीमत में आप दस साल तक अच्छी से अच्छी आइसक्रीम खा सकते हैं.

कितने की है दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम?

अमेरिकी न्यूज वेबसाइट सीएनएन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस आइसक्रीम के एक कप की कीमत लाख दो लाख रुपये नहीं बल्कि 5 लाख रुपये से ज्यादा है. दरअसल, यह जापानी आइसक्रीम है जिसे "BYAKUYA" कहा जाता है. जापान में इसकी कीमत लगभग 880,000 येन है जो अमेरिकी डॉलर में 6,380 होता है और अगर इसे भारतीय रुपये में बदलें तो ये 5,28,409.46 रुपये होगा. सोचिए इतने पैसों में तो आप पूरे दस सालों तक एक से बढ़ कर एक आइसक्रीम खा सकते हैं.

क्या खास है इसमें?

 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, अगर आपको ये आइसक्रीम एक किलो चाहिए तो उसके लिए आपको लगभग 12 लाख रुपये चुकाने होंगे. इसके खासियत के बारे में बताते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स पर एक आर्टिकल छपा है जिसमें दावा किया गया है कि इस आइसक्रीम के टॉप पर एक गोल्डन पत्ती बनी हुई है. वहीं इस आइसक्रीम को बनाने में दो तरह के चीज़ का इस्तेमाल हुआ है, जिसमें एक है Sakekasu. ये बेहद खास चीज होती है. इसे बनाने में कुल 1.5 साल का वक्त लगता है.

किसने बनाया इस आइसक्रीम को?

इस आइसक्रीम को बनाया है जापानी आइसक्रीम ब्रांड सेलाटो (Cellato) ने. अपनी वेबसाइट पर सेलाटो ने इस आइसक्रीम को व्हाइट नाइट नाम दिया है.  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को Cellato ने बताया कि इस आइसक्रीम को बनाने में जापानी और यूरोपीय इनग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया है. इस आइसक्रीम को शानदार बनाने के लिए ओसाका स्थित रिवी रेस्टोरेंट के हेड शेफ तादायोशी यामादा की मदद ली गई. फिलहाल ये आइसक्रीम जापान में ही मिलेगी और ऑनलाइन ऑर्डर करने पर यह सीधे आपके घर तक पहुंचा दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: गरीब पाकिस्तान की बेतहाशा अमीर आर्मी...पाकिस्तान आर्मी का असल बिजनेस ये है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आम आदमी भी पहन सकता है बुलेटप्रूफ जैकेट, किस चीज से बनती है?
क्या आम आदमी भी पहन सकता है बुलेटप्रूफ जैकेट, किस चीज से बनती है?
किस देश की राजधानी कौन सी होगी यह कैसे होता है तय, जानें पूरी प्रक्रिया?
किस देश की राजधानी कौन सी होगी यह कैसे होता है तय, जानें पूरी प्रक्रिया?
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा पेंडिंग हैं न्यायिक मामले? देखें लिस्ट
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा पेंडिंग हैं न्यायिक मामले? देखें लिस्ट
गांजे का भ्रम या शराब का हैंगओवर, सबसे ज्यादा जानलेवा क्या?
गांजे का भ्रम या शराब का हैंगओवर, सबसे ज्यादा जानलेवा क्या?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget