एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के इस पूर्व पीएम ने भी एक बार पेश किया था भारत का बजट, जानिए क्या थी वजह

देश का बजट पेश होने में सिर्फ घंटों का वक्त बचा है. लेकिन आज हम आपको बजट से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाएंगे, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत का बजट पेश किया था. जानिए ऐसा कब हुआ था.

 

देश का अंतरिम बजट आगामी एक फरवरी 2024 को पेश होने वाला है. इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. बता दें कि भारत में बजट का इतिहास 180 साल से भी पुराना है. अंग्रेजों के समय से बजट पेश होता चला आ रहा है. लेकिन आज हम आपको एक किस्सा सुनाएंगे जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत का बजट पेश किया था. उस वक्त इसको लेकर खूब हंगामा भी हुआ था.

जानिए क्या था मामला ?

2 फरवरी साल 1946 के दिन पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान ने भारत का बजट पेश किया था. दरअसल उस वक्त लियाकत अली खान पंडित जवाहर लाल नेहरु की अंतरिम सरकार में वित्त मंत्री थे. ये बजट भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले पेश किया गया था. हालांकि लियातक अली के इस बजट की खूब आलोचना हुई थी. इस बजट के महज डेढ़ साल बाद जब बंटवारा हुआ था, तो लियाकत अली खान पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बने थे.

पुअर मैन बजट

मोहम्मद अली जिन्ना के करीबियों में शामिल रहने वाले लियाकत अली खान ने ये बजट सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली (आज का संसद भवन) में पेश किया था. आज भी इतिहास में इस बजट को 'पुअर मैन' बजट का नाम का नाम दिया जाता है. इस बजट को लेकर देश के उद्योगपतियों ने भी नाराजगी जताई थी. बता दें कि लियाकत अली के इस बजट में टैक्स को काफी कठोर रखा गया था, जिससे कारोबारियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. वहीं इस बजट में उन्होंने उद्योगपतियों, कारोबारियों पर हर 1 लाख रुपए के मुनाफे पर 25 फीसदी का टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा था. इतना ही नहीं कॉरपोरेट टैक्स को दोगुना करने का फैसला किया गया था. 

हिंदू विरोधी बजट

इस बजट के पेश होने के बाद लियाकत अली पर गंभीर आरोप लगे थे. लोगों ने इस बजट को हिंदू विरोधी बजट करार दिया था. कारोबारियों ने आरोप लगाया था कि जानबूझकर उन्होंने इस तरह के टैक्स का प्रावधान लगाया है. कहा जाता था कि लियाकत हिंदू कारोबारियों के खिलाफ थे, इसलिए उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए ये बजट तैयार किया गया था. 

पाकिस्तान के पहले पीएम 

भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद पाकिस्तान की कमान लियाकल अली खान के हाथों में सौंप दी गई थी, उन्हें पाकिस्तान का पहला प्रधानमंत्री बनाया गया था. हालांकि वो ज्यादा दिनों तक वहां शासन नहीं कर पाए थे, चार साल बाद 1951 के दिन गोली मारकर उन्हीं हत्या कर दी गई थी.

 

ये भी पढ़ें: फरवरी 2024: फरवरी में पड़ने वाले हैं ये नेशनल और इंटरनेशनल इवेंट्स, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zayed II medal Smit Machhar: क्या होता है जायद मेडल, स्मित माच्छर को UAE ने दिया यह सम्मान
क्या होता है जायद मेडल, स्मित माच्छर को UAE ने दिया यह सम्मान
Vande Bharat Train: कौन-सा देश बेचता है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पार्ट्स, एक ट्रेन बनाने में कितना खर्च?
कौन-सा देश बेचता है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पार्ट्स, एक ट्रेन बनाने में कितना खर्च?
Oct-7 Government: इजरायल की मौजूदा सरकार को क्यों कहा जाता है Oct-7 Govt? ये है वजह
इजरायल की मौजूदा सरकार को क्यों कहा जाता है Oct-7 Govt? ये है वजह
Dearness Allowance: DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?
DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget