एक्सप्लोरर

ये बीमारी पेट में नॉर्मल खाने को शराब बना देती है, आदमी नशे में झूमने लगता है

जब डॉक्टरों को इसके बारे में समझ नहीं आया तो उन्होंने टोरंटो विश्वविद्यालय के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. राहेल जेवुडे से संपर्क किया. डॉ. जेवुडे ने जांच में पाया कि महिला शराब की वजह से बीमार नहीं है.

सोचिए एक दिन आपकी तबीयत अचानक से खराब हो जाए और आपको हॉस्पिटल जाना पड़े. वहां डॉक्टर आपकी तरह-तरह की जांच करे और कहे की आपकी खराब तबीयत की वजब आपका ज्यादा शराब पीना है.

जबकि, आप तो शराब को हाथ भी नहीं लगाते. ऐसे में आप परेशान हो जाएंगे और लोग फिर आप पर शक करेंगे की आप झूठ बोल रहे हैं. ऐसा ही कुछ हुआ कनाडा की एक महिला के साथ. यह महिला कभी शराब नहीं पीती थी, लेकिन जब इसकी तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टरों ने इसकी वजह शराब को बताई.

क्या है कहानी

ये बात कनाडा की है. यहां रहने वाली जिस महिला को डॉक्टर दो साल से शराबी समझ कर इलाज कर रहे थे, अंत में उसकी बीमारी की वजह कुछ और ही निकली. दरअसल, कनाडा में रहने वाली 50 साल की एक महिला पिछले दो साल से बीमार चल रही थीं.

वह जब भी जांच के लिए हॉस्पिटल पहुंचतीं, उनके शरीर में ढेर सारे शराब की मात्रा मिलती. ऐसे में डॉ. शराब के हिसाब से उन्हें इलाज देते और उन्हें शराबी समझ कर उनसे शराब छोड़ने की बात करते. जबकि, महिला का कहना होता कि उसने शराब को कभी हाथ ही नहीं लगाया.

कैसे पता चला इस बीमारी के बारे में

जब डॉक्टरों को इसके बारे में समझ नहीं आया तो उन्होंने टोरंटो विश्वविद्यालय के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. राहेल जेवुडे से संपर्क किया. डॉ. जेवुडे ने जांच में पाया कि महिला शराब की वजह से ही बीमार है, लेकिन ये शराब उसने बाहर से नहीं पी है. बल्कि ये शराब उसके पेट में ही बन रही है.

दरअसल, महिला ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम जैसी एक गंभीर और रेयर बीमारी से पीड़ित थी. इस बीमारी की वजह से मरीज के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में खमीर या बैक्टीरिया की ज्यादा वृद्धि हो जाती है और ये खमीर और बैक्टीरिया भोजन से कार्बोहाइड्रेट को फरमेंट करके अल्कोहल में बदल देते हैं.

महिला की शिकायत थी कि बीते कुछ वर्षों से उसे नशे जैसा फील होता था. पूरा शरीर सुस्त रहता था और उसे हमेशा नींद आती रहती थी. डॉ. जेवुडे कहते हैं कि ये ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम के ही लक्षण हैं. अगर आपको भी कभी ऐसा महसूस हो और आप शराब नहीं पीते तो तुरंत किसी अच्छे डॉ. से संपर्क करें और अपनी बीमारी से निजात पाएं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली की वो जगहें जहां रात ही नहीं बल्कि दिन में भी जाने से लोगों को लगता है डर, सैकड़ों हत्याओं की बनी है वजह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget