एक्सप्लोरर

भारत में एक ऐसी जगह जहां जाना है बैन, हमेशा निकलता रहता है धुआं

भारत में एक सक्रिय ज्वालामुखी है,जो लावा उगलता रहता है. ये ज्वालामुखी पूरे दक्षिण एशिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है.यहां किसी भी व्यक्ति का जाना प्रतिबंधित है.आप जानते हैं इस ज्वालामुखी का नाम?

भारत में एक ऐसी जगह है, जहां पर जाना मना है. अब आपके मन में आ रहा होगा कि अपने देश में ऐसी कौन सी जगह है, जहां पर कोई व्यक्ति नहीं जा सकता है. ये जगह अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में हैं. आज हम आपको बताएंगे कि वहां पर जाना क्यों मना है. 

अंडमान में किधर?

ये जगह पोर्ट ब्लेयर से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में लगभग तीन किमी के दायरे में फैला बैरन द्वीप में ज्वालामुखी है. इस जगह के आसपास कोई हरियाली या कोई आबादी नहीं है. यहां तक कि यहां पर जीव-जंतु भी नहीं है. यही वजह है कि इस हिस्से को बैरन यानी बंजर नाम दिया गया. बता दें कि ज्वालामुखी में पहला ज्ञात विस्फोट 1787 में हुआ था. तब से ज्वालामुखी दस से अधिक बार फट चुका है.

ज्वालामुखी से कब निकला धुआं?

वर्ष 1787 में इस ज्वालामुखी से धुआं और लावा निकलता देखा गया था, जिसके बाद से अब तक 11 बार ज्वालामुखी का फटना रिकॉर्ड किया जा चुका है. इसके अलावा बीच-बीच में इससे धुआं निकलता रहता है, इसका अर्थ ये है कि ये लगातार सक्रिय बना हुआ है. यही वजह है कि इसके आसपास भी जाने के लिए द्वीप समूह के वन-विभाग से खास इजाजत लेनी होती है. लगभग डेढ़ शताब्दी की निष्क्रियता के बाद 1991 में एक और विस्फोट हुआ था, जो छह महीने तक चला और काफी नुकसान हुआ था.

वैज्ञानिकों की चेतावनी

जानकारी के मुताबिक सुनामी के वक्त भी ये ज्वालामुखी लगातार धधकता रहा है. जिसकी वजह वैज्ञानिकों ने बताई कि धरती के गर्भ के भीतर किसी भी तरह की हलचल से ज्वालामुखी फटता है. हालांकि आखिरी बार साल 2016 में ये फटा था और कई दिनों तक लावा निकला था. बैरन द्वीप के आसपास का पानी स्कूबा डाइविंग सीखने के लिए पूरी दुनिया में काफी अच्छा और सुरक्षित माना जाता है.जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया सैटेलाइट के जरिए लगातार ज्वालामुखी पर नजर बनाए रखता है. इससे धरती के भीतर की हलचलें रिकॉर्ड करने में भी मदद मिलती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget