एक्सप्लोरर

कैसे पड़ा शराब की दुकान का नाम 'ठेका'?... बहुत कम लोग जानते हैं इसके पीछे की वजह

Theka Meaning: ठेका शब्द का सही अर्थ सहारा या समर्थन होता है. लेकिन, ज्यादातर लोग ठेका को शराब की दुकान समझते हैं. ऐसे में, आइए इस शब्द के सही अर्थ को समझते हैं.

Theka Word Meaning: 'ठेका'... यह एक ऐसा शब्द है जिसे लगभग हर किसी ने सुना है. छोटे से लेकर बड़े, सभी इस शब्द से अच्छी तरह परिचित हैं. इस शब्द के कई अर्थ हैं. ठेका शब्द सुनाई देने पर किसी के दिमाग में शराब की दुकान की तस्वीर आती है तो किसी के लिए ठेका अर्थात संविदा (Contract) होता है. ऐसे ही इसके और भी बहुत सारे अर्थ हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ठेका शब्द का सही मायना क्या है? आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ठेका शब्द कहां से आया और इसका मतलब क्या होता है. साथ ही यह भी जानेंगे कि क्यों ठेका सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में शराब की दुकान ही आती है. जानने के लिए पढ़ते रहिए इस आर्टिकल को...

ठेका शब्द का सही अर्थ
ठेका शब्द का सही अर्थ सहारा या समर्थन होता है. इस समझने के लिए उदाहरण हैं- शराब की बिक्री में सरकार का समर्थन या सहारा होता है अर्थात ठेका, किसी निर्माण कार्य में निर्माता को सहारा देना अर्थात ठेका लेना, किसी के ठहरने के अस्थाई स्थान को भी ठेका या फिर ठिकाना कहा जाता है. भारतीय शास्त्रीय संगीत में तबला वादन में या फिर कव्वाली में सहारा देने वाली 'ताल' को भी ठेका कहा जाता है. 

कहां से आया ठेका शब्द?
ठेका शब्द मूल रूप से भारतीय शास्त्रीय संगीत से लिया गया है. इसका उपयोग सबसे पहले तबला वादन में किया गया था, जिसका अर्थ था मुख्य संगीत का समर्थन करना या उसे सहारा देना. बाद में संगीत में अन्य स्थानों पर भी ठेका शब्द का इस्तेमाल होने लगा. लेकिन, ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि ठेका यानी शराब की दुकान होती है.

कहां इस्तेमाल किया जाता है ठेका शब्द?

ठेका शब्द का इस्तेमाल कई जगह होता है. आइए बताते हैं कि इसका इस्तेमाल कहां कहां होता है -

  • शराब की दुकान को भी ठेका कहते हैं.
  • संविदा अथवा कॉन्ट्रैक्ट को भी ठेका कहा जाता हैं.
  • कव्वाली में कव्वाल को सहारा देने के लिए हाथ से बनाई जाने वाली ताल को भी ठेका कहते हैं.
  • भारतीय शास्त्रीय संगीत में लय का समर्थन करने वाली ताल को भी ठेका कहते हैं.
  • ठिया या ठहरने का स्थान भी ठेका ही कहा जाता है.

कैसे पड़ा शराब की दुकान का नाम 'ठेका'?
दरअसल, इसका सारा श्रेय सरकार को जाता है, सरकार ने नियम बनाया कि शराब की हर दुकान के बोर्ड पर ठेका के बारे में उसकी वैधता सहित पूरी जानकारी स्पष्ट अक्षरों में लिखी होनी चाहिए. इसलिए शराब की दुकान के मालिकों को निर्देशों के अनुसार बोर्ड पर ठेका और उससे जुड़ी जानकारी लिखनी पड़ती है. अब कोई अपनी शराब की दुकान का नाम अपने बच्चों, पूर्वजों, देवी-देवताओं आदि के नाम पर तो रखेगा नहीं. क्योंकि, शराब की दुकान का चलाना समाज में गौरव की बात नहीं होती है. इसलिए ठेकेदार अपना नाम भी छुपा कर रखते हैं और ​इसलिए शराब की दुकानों पर बड़े अक्षरों में लिखा होता है - ठेका देसी या अंग्रेजी शराब और उसके नीचे लाइसेंस नंबर और वैधता भी लिखी होती है. बस ​इसलिए शराब की दुकान का नाम 'ठेका' प्रचलित हो गया और इस शब्द को सुनते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले शराब की दुकान की ही तस्वीर आती है.

यह भी पढ़ें -

नमकहराम शब्द सुना तो बहुत बार होगा... आज जान लीजिए कि ये शब्द हिंदी का है या नहीं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget