एक्सप्लोरर

अमीर भी नहीं खा सकते दुनिया का सबसे महंगा सैंडविच, कितने लोगों की पूरी सैलरी चली जाएगी इसे खरीदने में

इस क्विंटएसेंशियल ग्रिल्ड चीज सेंडविच को बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है वह बेहद महंगी है इसी वजह से इस सैंडविच की कीमत इतनी ज्यादा है.

आपने अपने जीवन में एक से बढ़कर एक महंगे आइटम खाए होंगे. सैंडविच भी कई प्रकार के खाए होंगे. लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे महंगे सैंडविच के बारे में जानते हैं. अब तक हमें लगता था कि दो ब्रेड के स्लाइस में कुछ चीजें डाल कर इंसान कितना महंगा उसे बेच सकता है. ज्यादा से ज्यादा कुछ सौ रुपए या उससे ऊपर गया तो हजार दो हजार रुपए. लेकिन ऐसा नहीं है.

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया की जो सबसे महंगी सैंडविच दर्ज है उसकी कीमत कुल 17000 रुपए है. सबसे बड़ी बात कि इसे खाने के लिए आपको 2 दिन पहले आर्डर देना होगा. यानी ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अभी खाने का मन हुआ तो रेस्टोरेंट चले गए और फिर ऑर्डर करके खा लिया.

कहां मिलता है इतना महंगा सैंडविच

दुनिया का सबसे महंगा सैंडविच न्यूयार्क के सेरेनडिपिटी 3 रेस्टोरेंट में मिलता है. ऑडिटी सेंट्रल न्यूज़ वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार यहां मिलने वाला सैंडविच दुनिया का सबसे ज्यादा महंगा सैंडविच है और इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है.

इतना महंगा क्यों है यह सैंडविच

अब जानिए यह सैंडविच इतना महंगा क्यों है. दरअसल, इस क्विंटएसेंशियल ग्रिल्ड चीज सेंडविच को बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है वह बेहद महंगी हैं. इसी वजह से इस सैंडविच की कीमत 17000 रुपए है. इसमें दो पीस फ्रेंच पुलमैन शैमपेन ब्रेड इस्तेमाल होती है. जिसे डोम पेरिगनन शैमपेन और खाने वाले गोल्ड फ्लेक से बनाया जाता है. इसमें सफेद ट्रूफल बटर पड़ता है और इसके साथ ही इसमें कैसिओकावालो पोडोलिको चीज़ ब्रेड के स्लाइसों के बीच डाली जाती है. आपको बता दें इसे साउथ अफ्रीकन लॉब्स्टर टोमैटो बिस्क डिपिंग सॉस के साथ एक बेकैरेट क्रिस्टल प्लेट पर सर्व किया जाता है. इन सभी चीजों की कीमत बेहद ज्यादा है, इसलिए इसे दुनिया का सबसे महंगा सैंडविच कहा गया है.

इस रेस्टोरेंट में और भी कई चीजें महंगी हैं

आपको बता दे इस सेरेनडिपिटी 3 रेस्टोरेंट में आपको सबसे महंगा सैंडविच ही नहीं, बल्कि सबसे महंगा डेज़र्ट, सबसे महंगा हैमबर्गर, सबसे महंगा हॉट डॉग और सबसे बड़ा वेडिंग केक भी देखने और खाने को मिलेगा. हालांकि, यहां चीजें आपको तुरंत नहीं मिलेंगी, अगर आपको दुनिया का सबसे महंगा सैंडविच खाना है तो आपको दो दिन पहले इसका ऑर्डर देना होगा.

ये भी पढ़ें: जब कोई बहुत फास्ट बोलता है तो कुछ समझ क्यों नहीं आता? जानिए इसके पीछे की साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Sansad March: प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
Iran US Conflict: अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
CJP Protest: भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?
भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget