एक्सप्लोरर

80,000 रुपये से ज्यादा है इस अंडरवियर की कीमत, जानिए दुनिया की सबसे महंगी चड्डी में क्या है खास

इस चड्डी में जिस कपड़े का इस्तेमाल किया गया है वो बेहद खास है. इसमें 100 फीसदी Cashmere फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है.

अब तक आपने सबसे महंगे शराब, हीरा, घर, पेंटिंग जैसी चीजों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि इस दुनिया में एक ऐसी चड्डी भी है जिसकी कीमत इतनी है कि उतने में आपका पूरा परिवार जिंदगी भर चड्डी खरीद कर पहन सके. हम मजाक नहीं कर रहे हैं, दुनिया में एक कंपनी ऐसी है जो दुनिया की सबसे महंगी चड्डी बनाती है और ये अंडरवियर बाजार में बिक भी रहा है. दुनियाभर के अमीर अपनी अमीरी दिखाने के लिए इस चड्डी को खरीद रहे हैं.

कौन बनाता है ये चड्डी?

इस लग्जरी चड्डी को बनाती है अमेरिका की एक कंपनी जिसका नाम है Nice Laundry. ये कंपनी इससे पहले महंगे मोजे बनाने के लिए जानी जाती थी. यह कंपनी अमेरिका के न्यूयॉर्क की है. आपको बता दें ये चड्डी आपकी उस आम चड्डी से काफी अलग है, जो आप 200 रुपये में तीन लाते हैं. लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस चड्डी में सोना या चांदी जड़ा है तो आप गलत हैं, क्योंकि देखने में ये चड्डी बिल्कुल आम चड्डी की तरह है लेकिन इसकी खूबियां ऐसी हैं जो इसे खास बनाती हैं.

क्या खास है इस चड्डी में?

इस चड्डी में एक दो नहीं कई चीजें खास हैं. सबसे पहली चीज तो इस चड्डी में जिस कपड़े का इस्तेमाल किया गया है वो बेहद खास है. इसमें 100 फीसदी Cashmere फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ ही इस अंडरवियर में गोल्ड का भी काम किया गया है. कंपनी का दावा है कि इस चड्डी में 24 कैरेट गोल्ड से एंबोयर्ड्री की गई है. इससे भी खास बात की इस चड्डी में ज्यादातर काम हाथ से किया गया है.

कितनी है इस अंडरवियर की कीमत

दुनिया के सबसे महंगे अंडरवियर की कीमत एक हजार यूएस डॉलर के बराबर है. अगर इसे भारतीय रुपये में कनवर्ट करें तो ये 80,000 रुपये से ज्यादा हो जाएगी. ब्लैक कलर के इस अंडरवियर पर एक गोल्डन कलर का लोगो बना है जो देखने में बेहद सुंदर लगता है. हालांकि, इस अंडरवियर को हर कोई नहीं खरीद सकता. पूरी दुनिया में इस चड्डी को खरीदने वालों की संख्या बेहद कम है. जाहिर सी बात है इतनी महंगी चड्डी वही पहन सकता है जिसके पास पैसे की कोई कमी ना हो. क्योंकि जितने की ये अकेली चड्डी आती है, उतने में तो आप कई ब्रांडेड सूट सिलवा लेंगे.

ये भी पढ़ें: एक पेग शराब की कीमत है 9 लाख रुपये, भारतीय महिला ने पीकर वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 CIBIL Score:अपना सिबिल स्कोर कैसे बढ़ाएं, इन बातों का रखें खास ख्याल
अपना सिबिल स्कोर कैसे बढ़ाएं, इन बातों का रखें खास ख्याल
Women Safety in Delhi: रात को महिलाओं के लिए सेफ क्यों नहीं है दिल्ली? बाकी महानगरों से क्या अलग
रात को महिलाओं के लिए सेफ क्यों नहीं है दिल्ली? बाकी महानगरों से क्या अलग
अगर कोई Satellite गिर जाए तो नुकसान की जिम्मेदारी किसकी? स्पेस लॉ समझिए
अगर कोई Satellite गिर जाए तो नुकसान की जिम्मेदारी किसकी? स्पेस लॉ समझिए
Second Solar Eclipse 2026: क्या सूर्य ग्रहण के दौरान फ्रीजर में रखा सामान भी हो जाता है खराब?
क्या सूर्य ग्रहण के दौरान फ्रीजर में रखा सामान भी हो जाता है खराब?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget