एक्सप्लोरर

इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का सबसे बड़ा ऑपरेशन! चुरा लिया था रूसी फाइटर जेट मिग 21

इस पूरे मिशन का दारोमदार कैप्टेन मुनीर रेद्फ़ा और मोसाद की स्पेशल टीम पर था. हालांकि, इस बीच सबसे बड़ी मुश्किल ये थी कि ऑपरेशन के दौरान इन दोनों के बीच संवाद कैसे स्थापित होगा.

तारीख 25 मार्च 1963...इसी दिन मेर आमेत इजरायल की ख़ुफ़िया एजेंसी मोसाद के चीफ बने. अपना पद संभालते ही उन्होंने अपने रक्षा अधिकारियों से पहला सवाल किया, इजरायल की सुरक्षा के लिए हम क्या कर सकते हैं? जवाब में सब ने एक सुर में कहा कि अगर हम किसी भी तरह से सोवियत विमान मिग-21 ला पाए तो ये देश के लिए बहुत बेहतर होगा. बस यहीं से शुरू हो गया मोसाद का सबसे बड़ा ऑपरेशन.

वायुसेना प्रमुख की जिद

बीबीसी पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेर आमेत एक दिन सुबह का नाश्ता कर रहे थे. तभी वहां इजरायली वायुसेना प्रमुख एज़ेर वाइजमन आ गए. नाश्ता करते हुए मेर ने पूछा कि वो उनके लिए क्या कर सकते हैं. इस पर बिना देर किए एजेर वाइजमन ने कहा मुझे मिग-21 चाहिए. ये सुनते ही मेर आमेत के माथे पर शिकन आ गई. उन्होंने वाइजमन से कहा, क्या आप पागल हो गए हैं. पूरे पश्चिम में एक भी मिग नहीं है. लेकिन वाइजमन पर उनकी बात का कोई असर नहीं हुआ. वो इस पर अड़े रहे कि उन्हें एक मिग 21 चाहिए ही.

ऑपरेशन डायमंड

वाइजमन से इस मुलाकात के बाद मेर आमेत मिग-21 को इजरायल लाने के मिशन पर लग गए. उन्होंने इसके लिए एक टीम बनाई. इस टीम ने इराक की वायुसेना में सेंध लगा कर उसके एक पायलट कैप्टेन मुनीर रेद्फ़ा को अपनी ओर कर लिया. इसके बाद मोसाद ने शुरू किया ऑपरेशन डायमंड. इस ऑपरेशन में मोसाद ने कैप्टेन मुनीर रेद्फ़ा का कोडनेम याहोलोम रखा था. इसका मतलब होता है हीरा.

एक गना और प्लेन इजरायल में

इस पूरे मिशन का दारोमदार कैप्टेन मुनीर रेद्फ़ा और मोसाद की स्पेशल टीम पर था. हालांकि, इस बीच सबसे बड़ी मुश्किल ये थी कि ऑपरेशन के दौरान इन दोनों के बीच संवाद कैसे स्थापित होगा. इसका तोड़ एक गाने से निकाला गया. दरअसल, मोसाद ने फैसला किया कि जिस दिन कैप्टेन मुनीर रेद्फ़ा को इराक से रूसी फाइटर जेट मिग-21 ले कर उड़ना होगा, उस दिन इजरायली रेडियो स्टेशन कोल पर अरबी गाना मरहबतें मरहबतें बजेगा.

ये गाना संकेत होगा कि कैप्टन मुनीर इराक से प्लेन लेकर उड़ जाएं. हुआ भी ऐसा. 14 अगस्त 1966 को मुनीर मिग-21 लेकर उड़ गए. हालांकि, आधे रास्ते में ही विमान में कुछ गड़बड़ी आ गई. इसके बाद उन्हें विमान को रशीद एयरबेस पर उतारना पड़ा. लेकिन इसके दो दिन बाद मुनीर फिर से मिग-21 लेकर उड़े और फिर इजरायल जा कर ही लैंड किया.

ये भी पढ़ें: क्या किसी का भी सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक करवा सकती है सरकार? क्या है कानून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

China Protests : चीन में तानाशाही तो फिर वहां कैसे होते हैं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन?
चीन में तानाशाही तो फिर वहां कैसे होते हैं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन?
क्या होते हैं अजूबे? दुनिया में सात ही क्यों, 8 वां अब तक क्यों नहीं बन पाया
क्या होते हैं अजूबे? दुनिया में सात ही क्यों, 8 वां अब तक क्यों नहीं बन पाया
हिंदू धर्म ही नहीं, खुद पैगंबर मोहम्मद को भी नहीं पसंद था लहसुन प्याज- होश उड़ा देगी सच्चाई
पैगंबर मोहम्मद क्यों नहीं खाते थे लहसुन-प्याज? जानें यह सच
पाकिस्तान में कौन है नेता प्रतिपक्ष? राहुल गांधी के मुकाबले क्या है उनकी शिक्षा
पाकिस्तान में कौन है नेता प्रतिपक्ष? राहुल गांधी के मुकाबले क्या है उनकी शिक्षा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget