एक्सप्लोरर

स्पेस स्टेशन में कैसे बनते हैं कमांडर, जानें क्या होती है उसकी जिम्मेदारी

Sunita Williams: तीन महीने से भी ज्यादा समय से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स को नासा ने अब बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें अब अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) का कमांडर बनाया गया है.

भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले तीन महीनों से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं. वहीं धरती पर लौटने के लिए उन्हें आने वाले कुछ महीने और इंतजार करना पड़ेगा. इस बीच सुनीता विलियम्स को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है. उन्हें नासा ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) का कमांडर  (Commander of ISS) नियुक्त किया है. ये दूसरी बार है जब सुनीता विलियम्स को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इस बीच उनसे पहले ये जिम्मेदारी संभाल रहे रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको दो अन्य यात्रियों के साथ धरती पर वापस गए हैं. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर स्पेस स्टेशन का कमांडर कैसे बनाया जाता है और उसकी क्या जिम्मेदारियां होती हैं.

यह भी पढ़ें: क्या भारत ने वाकई ठुकराई थी यूएन की परमानेंट मेंबरशिप? जान लीजिए क्या है कहानी

कैसे होती है ISS कमांडर की नियुक्ति?

ISS का कमांडर कौन होगा ये फैसला अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा, रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस, जापानी स्पेस एजेंसी जाक्सा, यूरोपीय स्पेस एजेंसी ईएसए और कनाडाई स्पेस एजेंसी मिलकर करती हैं. गौरतलब है कि ISS का कमांडर क्रू मेंबर्स के काम और सेहत के लिए जिम्मेदार होता है. वो पृथ्वी पर मौजूद टीमों के साथ लगातार कम्युनिकेट करता है और इमरजेंसी की स्थिति में फैसले लेता है.

यह भी पढ़ें: इस महिला ने साइकिल से लगाया दुनिया का चक्कर, जानिए किन देशों से होकर गुजरी है साइकिल

ISS कमांडर बनने के लिए क्या है जरुरी?

ISS कमांडर बनने के लिए एक उच्च स्तर की शिक्षा आवश्यक होती है. आमतौर पर कमांडर इंजीनियरिंग, विज्ञान या गणित जैसे विषयों में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री रखते हैं. इसके अलावा उन्हें अंतरिक्ष यात्रा के लिए खास तरह की ट्रैनिंग भी लेना होती है. साथ ही कमांडर बनने के लिए अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव होना बहुत जरूरी है. कई मिशनों में काम करके ही एक अंतरिक्ष यात्री कमांडर बनने के लिए जरुरी कौशल और अनुभव हासिल कर सकता है.

वहीं एक कमांडर ऐसा होना चाहिए जो कठिन समय में टीम का नेतृत्व कर सके और उसका मनोबल बढ़ा सके. साथ ही एक कमांडर को स्पेस स्टेशन के सभी उपकरणों और सिस्टम के बारे में अच्छी खासी जानकारी होनी चाहिए. उसे किसी भी तरह की तकनीकी समस्या का समाधान करना आना चाहिए.

ISS कमांडर की जिम्मेदारी

स्पेस स्टेशन का कमांडर एक बहुत ही खास भूमिका निभाता है. ऐसे में कमांडर को अपनी टीम को प्रेरित करना और उन्हें एक साथ काम करने के लिए प्रेरित करना होता है. कमांडर मिशन के सभी पहलुओं पर नजर रखता है और सुनिश्चित करता है कि सभी काम समय पर और सही तरीके से पूरे हों. साथ ही कमांडर को ग्राउंड कंट्रोल और दूसरी अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में रहना होता है. वहीं कमांडर को स्पेस स्टेशन के सभी उपकरणों और सिस्टम का रखरखाव करना होता है. इसके अलावा किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति में कमांडर को शांत रहकर सही निर्णय लेना होता है.          

यह भी पढ़ें: विमान के रिटायर होने के बाद कहां होता है उसका इस्तेमाल, जानिए कितनी होती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget