एक्सप्लोरर

इन देशों में हैं अजीब-अजीब पाबंदियां, कहीं कुत्ते को चिढ़ाने पर जेल तो कहीं शोर मचाने वाले जूते-चप्पल बैन

दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में सुन कर आप हैरान हो जाएंगे. आज हम आपको ऐसी ही अजीबोगरीब जगहों और वहां पर लगे तमाम अजीबो-गरीब तरह के बैन के बारे में बताएंगे.

ऐसी चीजों पर बैन लगाना जायज है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों. शराब हो या गुटखा भारत के कई राज्यों में यह बैन है. हालांकि, दुनिया के और तमाम देशों में कई तरह के बैन लगे हैं. लेकिन कुछ देशों में ऐसी चीजों पर बैन लगे हैं, जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. किसी जगह ऐसे जूते चप्पल पर बैन है जो चलते वक्त ज्यादा शोर करते हैं, तो किसी जगह कुत्तों को चिढ़ाने पर बैन है. यहां तक की ऐसा करने पर जेल भी हो जाती है. एक देश तो ऐसा है जहां शादीशुदा महिलाओं को एक गिलास से ज्यादा शराब भी नहीं दी जाती. आज हम आपको ऐसी ही अजीबोगरीब जगहों और वहां पर लगे तमाम अजीबो-गरीब तरह के बैन के बारे में बताएंगे.

ब्लू जींस पहनने पर बैन

नार्थ कोरिया के बारे में आपने बहुत कुछ सुना होगा. यहां तरह-तरह के नियम कानून हैं. इसमें एक सख्त कानून यह है कि यहां का कोई भी नागरिक ब्लूजींस नहीं पहन सकता. कहा जाता है कि ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि ब्लूजींस का संबंध अमेरिका से है.

गाली पर बैन

गाली देना ऐसे तो बुरी बात है. लेकिन किसी जगह गाली पर बैन हो ऐसा बहुत कम ही सुना जाता है. हालांकि, कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एक कस्बे में गाली देने पर पूरी तरह से बैन है.

च्युंइगम पर बैन

साल 1992 से ही सिंगापुर ने च्युंइगम पर बैन लगा रखा है. इस देश में बिना डॉक्टर की सलाह के या उसके प्रिस्क्रिप्शन के कोई भी च्युंइगम नहीं खा सकता.

शादीशुदा महिला को एक ग्लास से ज्यादा शराब नहीं मिलती

दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में किसी शादीशुदा महिला को एक ग्लास से ज्यादा शराब नहीं दी जाती. हालांकि, इसके पीछे की असली वजह क्या है, यह आज तक नहीं पता चला.

शोर करने वाले जूते चप्पलों पर बैन

कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोग इस तरह के जूते चप्पल पहनते हैं, जिसे पहनकर चलने पर बहुत आवाज होती है. लेकिन अगर ऐसा आप इटली की कैपरी शहर में करते हैं तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है. इस शहर में शोर करने वाले जूते चप्पलों को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है.

कुत्ते को चिढ़ाया तो होगी जेल

अमेरिका के ओक्लाहोमा शहर में ऐसा कानून है कि अगर आपने किसी कुत्ते को चिढ़ाया या परेशान किया तो आपको जेल हो सकती है. हालांकि, भारत समेत दुनिया के कई देशों में एनिमल प्रोटक्शन एक्ट है, जिसे जानवर संबंधी मामलों में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कुत्ते को चिढ़ाने को लेकर यह अजीबोगरीब कानून सिर्फ ओक्लाहोमा में ही है.

नाइट क्लबों में नहीं कर सकते डांस

आपको जानकर हैरानी होगी कि जापान जैसे हाइटेक देश में रात को किसी भी पब में आप डांस नहीं कर सकते. यह कानून जापान में 1948 से ही लागू है.

ये भी पढ़ें: पैंट, चश्मा सहित दुनिया की सबसे पुरानी 10 चीजें, कौन सी चीज कितने साल पुरानी है और कहां मिली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow Fire In Coaching Centre: 2 लाख... 5 लाख या 10 लाख... किसी भी हादसे के बाद कैसे तय होता है मुआवजा? जानें नियम
2 लाख... 5 लाख या 10 लाख... किसी भी हादसे के बाद कैसे तय होता है मुआवजा? जानें नियम
Lucknow Coaching Fire: सूरत कोचिंग कांड से अलीगंज के कोचिंग सेंटर तक, देश के इन कोचिंग सेंटरों में जान गंवा चुके बच्चे
सूरत कोचिंग कांड से अलीगंज के कोचिंग सेंटर तक, देश के इन कोचिंग सेंटरों में जान गंवा चुके बच्चे
Aliganj Coaching Centre Fire: गर्मी में आग बुझाना क्यों होता है मुश्किल, क्यों नाकामयाब हो जाती हैं फायर ब्रिगेड की मशीनें?
गर्मी में आग बुझाना क्यों होता है मुश्किल, क्यों नाकामयाब हो जाती हैं फायर ब्रिगेड की मशीनें?
Lucknow Fire In Coaching Centre: खुली जगह से ज्यादा खतरनाक क्यों होती है बिल्डिंग में आग, क्यों काबू करना हो जाता है मुश्किल?
खुली जगह से ज्यादा खतरनाक क्यों होती है बिल्डिंग में आग, क्यों काबू करना हो जाता है मुश्किल?

वीडियोज

Lucknow Coaching Center Fire: कोचिंग सेंटर में आग, गिर गए छात्र? | UP News | Yogi | Aliganj
Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम बना 'हत्यारा', ब्राह्मण था इसलिए मारा? | Samrat Choudhary | Bihar
Balan: The Boy मे दिखी मां-बेटे की अनोखी कहानी, दमदार ट्विस्ट्स और शानदार अभिनय का मास्टरपीस
Maa Inti Bangaaram Review: Samantha ने दमदार एक्शन और इमोशन से जीता दिल
Cocktail 2 Review: टॉक्सिक रिश्तों से दूर, सच्चे प्यार की खूबसूरत कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘BJP सरकार का बजट कोई नई...’, बंगाल में सरकारी कर्मचारियों के DA बढ़ाने पर क्या बोले TMC सांसद
‘BJP सरकार का बजट कोई नई...’, बंगाल में सरकारी कर्मचारियों के DA बढ़ाने पर क्या बोले TMC सांसद
Watch: लखनऊ अग्निकांड पर भावुक हुए ब्रजेश पाठक, मीडिया से बात करते-करते रोने लगे डिप्टी CM
लखनऊ अग्निकांड पर भावुक हुए ब्रजेश पाठक, मीडिया से बात करते-करते रोने लगे डिप्टी CM
प्रेगनेंसी के बाद क्रिकेट में वापसी को लेकर ICC ने बनाई नई गाइडलाइंस, यहां जानिए पूरी डिटेल
प्रेगनेंसी के बाद क्रिकेट में वापसी को लेकर ICC ने बनाई नई गाइडलाइंस, यहां जानिए पूरी डिटेल
OTT Releases: प्राइम वीडियो पर एंटरटेनमेंट का धमाका, 'ग्राम चिकित्सालय 2' समेत रिलीज हो रहीं ये 6 सीरीज
प्राइम वीडियो पर एंटरटेनमेंट का धमाका, 'ग्राम चिकित्सालय 2' समेत रिलीज हो रहीं ये 6 सीरीज
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
Embed widget