एक्सप्लोरर

कहीं चीयर्स गुनाह तो कहीं वाइन के बिना शादी नहीं होती, ये हैं शराब से जुड़े अनोखे रीति रिवाज

यूक्रेन शादी के समय दुल्हन की जूती चुराई जाती है, इसके बाद जूती चुराने वाला शख्स शादी में आए लोगों को दुल्हन की जूती में शराब पीने को कहता है.

शराब पीने वाले आपको पूरी दुनिया में मिल जाएंगे. हर जगह अलग-अलग तरह की शराब भी मिलती है. लेकिन ज्यादातर जगहों पर पीने का तरीका एक जैसा होता है. हालांकि, इस दुनिया में कुछ ऐसी जगह भी हैं जहां शराब को पीने के लिए कुछ अनोखी मान्यताएं या रीति रिवाज हैं. जैसे कहीं बिना वाइन के शादी नहीं होती, तो कहीं आपका चीयर्स बोलना गुनाह हो जाता है. भारत में भी लोग शराब पीने से पहले उसके कुछ बूंदे बाहर छिड़क देते हैं. तो चलिए जानते हैं शराब से जुड़े कुछ अनोखे रीति रिवाज.

चीयर्स बोलना मना है

आप जब भी कभी अपने दोस्तों के साथ या पार्टी में शराब का सेवन करते हैं तो चीयर्स के साथ ही शुरुआत करते हैं. लेकिन हंगरी में ऐसा करना गुनाह माना जाता है. दरअसल, हंगरी के लोग शराब पीने से पहले चीयर्स बोलने को खराब मानते हैं. इसकी वजह यह बताई जाती है कि साल 1849 में जब हंगरी के कुछ क्रांतिकारियों की ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों ने हत्या कर दी थी, तो उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सैन्य अधिकारियों ने गिलास को टकराते हुए चीयर्स शब्द का इस्तेमाल किया था. इसके बाद से ही यहां के स्थानीय लोग इसे अच्छा नहीं मानते हैं.

वाइन के बिना शादी नहीं होगी

भारत समेत पूरी दुनिया में हर जगह शादी के अलग-अलग परंपराएं और प्रथाएं होती हैं. इसी तरह से नाइजीरिया में एक प्रथा है कि शादी के दौरान नई दुल्हन को उसके पिता एक कप में वाइन देते हैं, इसके बाद लड़की को शादी में आए सभी लोगों के बीच में से अपने पति को ढूंढ कर उसे वह वाइन का कप देना होता है जब लड़की अपने दूल्हे को सही से ढूंढ कर यह वाइन का कब दे देती है तब शादी मुकम्मल मानी जाती है. ऐसे में अगर इस शादी में लड़की वालों की तरफ से वाइन न लाया जाए, तो यहां शादी पूरी नहीं मानी जाती.

शराब की कुछ बूंदे जमीन पर क्यों फेंकते हैं

भारत में अक्सर शराब पीने से पहले लोग गिलास के अंदर से निकालकर कुछ बूंदे जमीन पर छिड़क देते हैं. दरअसल, इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि लोग ऐसा अपने पूर्वजों के सामने सम्मान व्यक्त करने के लिए करते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसा इसलिए करते हैं ताकि वह जहां बैठकर शराब पी रहे हैं उसके आसपास मौजूद अतृप्त आत्माओं को शांत कर सकें.

जूते में शराब पीते हैं लोग

भारत में जब शादी होती है तो उसमें एक जूता चुराई की रस्म होती है, जिसमें दुल्हन की बहने दूल्हे का जूता चुराती हैं जिसके एवज में दूल्हा पक्ष उन्हें कुछ नेग देता है. हालांकि, यूक्रेन में ऐसा नहीं होता. यहां शादी के समय दुल्हन की जूती चुराई जाती है, इसके बाद जूती चुराने वाला शख्स शादी में आए लोगों को दुल्हन की जूती में शराब पीने को कहता है. जबकि ऑस्ट्रेलिया में भी लोग खुशी के मौके पर अपने जूते में शराब पीते हैं, इसे वहां Do A Shoey कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: ये हैं दुनिया की सबसे पुरानी गुफाएं, हर एक में छिपा है रहस्य का खजाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2BHK Construction Cost: भारत में कितने रुपये में तैयार हो जाता है 2BHK, पाकिस्तान में कितनी आती है लागत?
भारत में कितने रुपये में तैयार हो जाता है 2BHK, पाकिस्तान में कितनी आती है लागत?
LPG संकट आया तो सबसे पहले किसे दी जाएगी सिलेंडर की डिलीवरी, सरकार की प्रियॉरिटी लिस्ट में कौन-कौन?
LPG संकट आया तो सबसे पहले किसे दी जाएगी सिलेंडर की डिलीवरी, सरकार की प्रियॉरिटी लिस्ट में कौन-कौन?
Iran Debt: ईरान को कितना कर्ज दे चुका है भारत, जानें उस पर कितना उधार?
ईरान को कितना कर्ज दे चुका है भारत, जानें उस पर कितना उधार?
World War 1 Deaths: पहले विश्व युद्ध में कितनी हुई थी मौतें, थर्ड वर्ल्ड वॉर की आहट के बीच देख लीजिए आंकड़े
पहले विश्व युद्ध में कितनी हुई थी मौतें, थर्ड वर्ल्ड वॉर की आहट के बीच देख लीजिए आंकड़े

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल, जानें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल?
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
Embed widget