एक्सप्लोरर

यहां रखी गई है कयामत की तिजोरी, इसमें है कई देशों का 'खजाना'

Secret Doomsday Vault: कहा जाता है धरती पर एक कयामत की तिजोरी भी है जो धरती के खत्म होने की स्थिति में उसे बचा लेगी. चलिए आज हम उसी कयामत की तिजोरी के बारे में जानते हैं.

आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि एक दिन कयामत आएगी और सबकुछ तबाह हो जाएगा. धार्मिक गुरु भी अक्सर इस बात का जिक्र करते हैं. हालांकि विज्ञान में विश्वास रखने वाले लोग इस बात को नहीं मानते, लेकिन वो भी इस बात को तो मानते हैं कि जिस हिसाब से इंसान प्रकृतिक संसाधनों को खत्म कर रहा है उस हिसाब से एक दिन खाने-पीने की चीजों और हरियाली में कमी जरूर आएगी और इंसानों का जीना मुश्किल हो जाएगा. इसके लिए इंसान अभी से तैयारी भी कर रहा है, जिसके लिए इंसानों ने एक कयामत की तिजोरी भी बनाई है. जहां कई देशों का ऐसा खजाना मौजूद है जो लोगों की जान भी बचा सकता है. चलिए आज हम इस तिजोरी के बारे में जानते हैं कि ये है कहां और इसका राज क्या है.

कहां है कयामत कि तिजोरी?

धरती पर एक ऐसी तिजोरी है जिसे कयामत की तिजोरी कहा जाता है. कहते हैं कि इस तिजोरी में एक ऐसी खास चीज रखी है जो कयामत के दिन धरती को बचा लेगी. दरअसल डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्वे में स्वॉलबर्ड आर्किपिलागो है, जिसमें स्पिट्सबर्जेन नाम का एक आइलैंड मौजूद है ये आइलैंड नॉर्थ पोल के काफी नजदीक है. यहीं पर एक तिजोरी बनाई गई है.

इस तिजोरी का नाम स्वॉलबर्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट है. जिसेकयामत के दिन की तिजोरीभी कहा जाता है. ये इतनी खास इसलिए भी है क्योंकि इस विशाल तिजोरी के अंदर, दुनिया के हर देश में उगने वाली फसल के बीज रखे गए हैं.

तिजोरी है बैकअप का भी बैकअप

खास बात ये है कि ये तिजोरी बैकअप का भी बैकअप है. वो इसलिए क्योंकि हर देश में इस तरह के बीजों को संरक्षित करके रखा जाता है, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं और बाढ़ आने की वजह से कई बार हम तो बच जाते हैं लेकिन इन्हें बचाना संभव नहीं हो पाता. ऐसे में इस तिजोरी को उस स्थिति के लिए रखा गया है जब सभी जगह से अनाज खत्म हो जाएगा. इस स्थिति में इसे बैकअप का भी बैकअप कहा जा सकता है. ये तिजोरी 2008 में बनकर तैयार हो गई थी.

हर वैरायटी के 500 बीज मौजूद

इस तिजोरी में 12 लाख से ज्यादा बीज मौजूद हैं. यानी यहां हर वैरायटी के 500 बीज मौजूद हैं. इसके अलावा इस तिजोरी में 250 करोड़ बीज स्टोर करने की जगह है. ये इसलिए है क्योंकि यदि किसी आपदा के चलते पूरी धरती पर फसल खत्म हो जाती है और खाने-पीने की समस्या पैदा हो जाती है तो इस तिजोरी के जरिए फिर से फसल पैदा की जा सकेगी. यही वजह है कि इसे कयामत की तिजोरी भी कहा जाता है.

यह भी पढ़ें: Acid Rain Effects: कैसे होती है एसिड रेन, क्या ये तेजाब की तरह होती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Metro Brake System: दिन में कितनी बार लगते हैं दिल्ली मेट्रो के ब्रेक? क्यों नहीं खराब होता इसका ब्रेकिंग सिस्टम
दिन में कितनी बार लगते हैं दिल्ली मेट्रो के ब्रेक? क्यों नहीं खराब होता इसका ब्रेकिंग सिस्टम
Islamic NATO: क्या इस्लामिक NATO से एक साथ लड़ सकता है भारत, जानें किसके पास कितनी ताकत?
क्या इस्लामिक NATO से एक साथ लड़ सकता है भारत, जानें किसके पास कितनी ताकत?
इतने सालों से लगातार कैसे ट्रेवल कर रहा वॉयेजर 1, कहां से मिल रही इसे पावर?
इतने सालों से लगातार कैसे ट्रेवल कर रहा वॉयेजर 1, कहां से मिल रही इसे पावर?
मुस्लिम नाटो vs NATO... कहां टिकता है यह पाकिस्तान का संगठन?
मुस्लिम नाटो vs NATO... कहां टिकता है यह पाकिस्तान का संगठन?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget