एक्सप्लोरर

कैसी है सैफ अली खान के मुंबई वाले फ्लैट की सिक्योरिटी, जिसे भेदकर घर में घुसे चोर?

Saif Ali Khan Attacked: कैसी बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के मुंबई वाले फ्लैट की सिक्योरिटी. जिसमें सैंध लगाकर घुस गए चोर. चलिए आपको बताते हैं.

Saif Ali Khan Attacked: आज यानी 16 जनवरी की सुबह बॉलीवुड के लिए एक बेहद बुरी खबर लेकर आई. बॉलीवुड के नवाब कहे जाने वाले सैफ अली खान पर जानलेवा हमला हुआ है. दरअसल बृहस्पतिवार की सुबह 2:30 बजे सैफ अली खान के घर में चोर घुस गए थे. और इस दौरान सैफ अली खान का चोरों से आमने-सामना हो गया. और इस झड़प में चोरों ने सैफ अली खान को चाकू भी मार दिया. जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. फिलहाल वह ओटी में हैं. चलिए आपको बताते हैं कैसी है बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के मुंबई वाले फ्लैट की सिक्योरिटी. जिसमें सेंध लगाकर घुस गए चोर.  

कैसी है सैफ अली खान के घर की सिक्योरिटी?

सैफ अली खान अपने परिवार के साथ मुंबई में बांद्रा के घर में रह रहे हैं. इस घर की सिक्योरिटी काफी सख्त है. यहां तक कि पैपराजी भी इस घर के अंदर तक नहीं आ सकते. उनके घर में 24 घंटा सिक्योरिटी टीम मौजूद रहती है. और जो कोई उनके घर में जाने वाला होता है. पहले उसकी पूरी जांच की जाती है. उसके बाद ही उसे अंदर जाने दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack: गले की नसों के लिए कितना खतरनाक है चाकू का वार, क्या हो सकती है दिक्कत?

इतनी भयंकर सिक्योरिटी होने के बावजूद भी उनके घर में चोरों का घुस जाना और पहले उनकी नौकरानी पर हमला करना इसके बाद खुद सैफ अली खान पर हमला करना उनके घर की सिक्योरिटी को सवालों के  घेरे में लेकर आता है. इतना ही नहीं उनके घर में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स पर भी सवाल उठ रहे हैं. आखिर सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई. फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें: कौन डॉक्टर कर रहे हैं सैफ अली खान की सर्जरी? उनके बारे में जानें हर बात

कैसे हुआ हमला?

दरअसल 16 जनवरी की सुबह तकरीबन ढाई तीन बजे सैफ अली खान के घर में चोरों ने सेंध लगा दी. चोरों की आहट से उनके घर में मौजूद नौकरानी की नींद टूट गई. चोरों ने नौकरानी पर हमला किया. नौकरानी और हमलावरों के बीच हाथापाई की आवाज से सैफ अली खान भी जाग गए और अपने कमरे से बाहर आए. इसके बाद उन पर भी धारदार हथियार से छह बार हमला किया गया. जिसमें उनकी गर्दन, बाईं कलाई और चेस्ट पर चोट आई है. हमले के बाद सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं.

यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे अमीर देशों में कितने साल तक जीते हैं लोग, जानें भारत किस नंबर पर है? 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SSR और SIR में क्या अंतर है, जानें नागरिकों पर क्या पड़ेगा असर?
SSR और SIR में क्या अंतर है, जानें नागरिकों पर क्या पड़ेगा असर?
खैबर पख्तूनख्वा क्यों है इतना संवेदनशील, अफगानिस्तान से क्या है कनेक्शन?
खैबर पख्तूनख्वा क्यों है इतना संवेदनशील, अफगानिस्तान से क्या है कनेक्शन?
किस भगवान का है US का वह मंदिर, जहां गन जाम होने से टला नरसंहार?
किस भगवान का है US का वह मंदिर, जहां गन जाम होने से टला नरसंहार?
क्या केंद्र सरकार की इजाजत के बिना विदेश नहीं जा सकते सीएम? जानें नियम
क्या केंद्र सरकार की इजाजत के बिना विदेश नहीं जा सकते सीएम? जानें नियम

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget