एक्सप्लोरर

Ratan Tata Death: मौत के बाद किन लोगों पर लपेटा जाता है तिरंगा? जानें क्या हैं इसे लेकर नियम

रतन टाटा को तिरंगे में लपेटकर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर मौत के बाद किन लोगों को तिरंगे में लपेटा जाता है और इसके नियम क्या हैं.

Ratan Tata Death: रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर हर किसी की आंखे नम हैं. मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में 9 अक्टूबर को देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली. वो 86 वर्ष के थे और कुछ दिनों से उम्र संबंधि बीमारियों से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर सुनकर पूरा देश शोकाकुल है. रतन टाटा के पार्थिव शरीर को कोलाबा स्थित उनके घर लाया गया हैइसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा जाएगा. जहां सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक आम लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे

अंतिम दर्शन के बाद रतन टाटा के पार्थिव शरीर को वर्ली श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लाया जाएगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया है कि भारत के 'रत्नको पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. रतन टाटा के घर के बाहर ही उन्हें तिरंगे में लपेटा जाएगा. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर किन लोगों की मौत पर उन्हें तिरंगे में लपेटकर सम्मान दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: हिंदू राजा के बाद किसके हाथों में आई थी कश्मीर की कमान? फिर ऐसे हुए थे चुनाव

किन लोगों पर लपेटा जाता है तिरंगा?

जब कोई सेना का जवान शहीद होता है तो उसे तिरंगे में लपेटकर राजकिय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाता है. ऐसे में जो जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो जाते हैं, उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा जाता है और सीआरपीएफ, बीएसएफ जैसे अर्धसैनिक बलों के जवान जो देश सेवा में शहीद होते हैं, उन्हें भी तिरंगे में लपेटा जाता है. साथ ही पुलिसकर्मी जो देश की सेवा करते हुए शहीद होते हैं, उन्हें भी तिरंगे में लपेटा जाता है. इसके अलावा कुछ विशेष परिस्थितियों में, अन्य सरकारी कर्मचारी जो देश की सेवा करते हुए शहीद होते हैं, उन्हें भी तिरंगे में लपेटा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला के लिए कितनी अलग होगी 'नए कश्मीर' की सियासत, जानें पूर्ण राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में अंतर

बदला नियम

हालांकि अब नियम बदल चुके हैं. पहले पॉलिटिशियन या सेना के जवानों को ही मौत के बाद तिरंगे में लेपेटे जाने का सम्मान प्राप्त होता था. अब किसी व्यक्ति का ओहदा और उसने देश के लिए क्या कुछ किया है ये देखकर सम्मान दिया जाता है. सरकार राजनीति, साहित्य, कानून, विज्ञान, उद्योग और सिनेमा जैसे क्षेत्रों में भी अहम किरदार अदा करने वाले लोगों को राजकीय सम्मान देती है.

परोपकार की मिसाल थे रतन टाटा

रतन टाटा अपने दानी व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे. उन्होंने समय-समय पर लोगों के जीवन को बचाने के लिए अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा दान किया है. कोरोना महामारी के समय हमारा देश स्वास्थ्य संकटों से जूझ रहा था. उस समय टाटा समूह ने देश की मदद के लिए 1500 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया था. टाटा ट्रस्ट के प्रवक्ता देवाशीष राय के मुताबिक, सामान्य हालात में टाटा समूह की ओर से चलाया जाने वाला ट्रस्ट हर साल करीब 1200 करोड़ परमार्थ के लिए खर्च करता है. वहीं आर्थिक तंगी से जूझने वाले छात्रों के लिए भी टाटा समूह हमेशा आगे रहा है. रतन टाटा अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा दान में दे देते थे.

यह भी पढ़ें: दुनिया के इन देशों में बच्चों की शादी कर देते हैं लोग, महज इतनी उम्र में पैदा हो जाते हैं बच्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, जानिए इससे DMRC को कितना होगा नुकसान?
दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, जानिए इससे DMRC को कितना होगा नुकसान?
दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?
दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget