एक्सप्लोरर

सऊदी अरब से कितना सोना ला सकते हैं भारतीय, जानें कब लगता है तस्करी का आरोप?

विदेश से कोई भी पुरुष 20 ग्राम और महिला 40 ग्राम सोना ला सकती है. सोने की इस मात्रा पर सीमा शुल्क नहीं लिया जाता है. इससे अधिक मात्रा में सोना लाने पर एयरपोर्ट अधिकारियों को जानकारी देनी हाेती है.

कन्नड़ और तमिल फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को मंगलवार को सोने की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया था. राजस्व खुफिया विभाग ने उन्हें दुबई से लौटते वक्त 14.8 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया था. इसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री रान्या राव बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने के साथ पहुंची थीं. 

सोने की तस्करी का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी खाड़ी देशों से छिपाकर देश में सोना लाए जाने की कई खबरें सामने आ चुकी हैं. अब सवाल यह है कि सऊदी अरब से भारतीय कितना सोना ला सकते हैं? इसको लेकर नियम क्या है? कितनी मात्रा में सोना लाने पर तस्करी का आरोप लगता है? इस आर्टिकल में यह इन सवालों के जवाब जानेंगे. 

विदेश से सोना क्यों लाते हैं भारतीय?

सबसे पहले सवाल यह है कि भारतीय लोग विदेश से सोना लेकर क्यों आते हैं? जाहिर है कि भारत में सोने को लेकर एक अलग तरह की दीवानगी है. यहां सोना सिर्फ आभूषण भर नहीं है, बल्कि हमारी रीति-रिवाजों से भी जुड़ा है. यही कारण है कि सोना खरीदारों के मामले में भारत दुनिया के बड़े देशों में से एक है. हालांकि बीते कुछ सालों में सोने की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है. वहीं, भारत की तुलना में खाड़ी देशों में सोने की कीमत काफी कम हैं. यही कारण है कि खाड़ी देश का सफर करने वाले भारतीय अपने साथ वहां से सोना लेकर भारत आते हैं. 

विदेश से कितना सोना ला सकते हैं भारतीय

अब सवाल यह है कि विदेश से भारतीय कितना सोना ला सकते हैं. इसके लिए नियम निर्धारित किए गए हैं. विदेश से कोई भी पुरुष 20 ग्राम और कोई भी महिला 40 ग्राम सोना ला सकती है. सोने की इस मात्रा पर किसी तरह का सीमा शुल्क नहीं लिया जाता है. हालांकि, इससे अधिक सोना लाने पर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने सीमा शुल्क निर्धारित किया है. आइए जानते हैं सोने की कितनी मात्रा पर कितना सीमा शुल्क लगता है-

पुरुषों के लिए-

  • 20 ग्राम या 50 हजार रुपये तक शुल्क मुक्त
  • 20 से 50 ग्राम पर 3 फीसदी सीमा शुल्क
  • 50 ग्राम से 100 ग्राम पर 6 फीसदी सीमा शुल्क
  • 100 ग्राम से अधिक सोने पर 10 फीसदी सीमा शुल्क 

महिलाओं के लिए-

  • 40 ग्राम या 1 लाख रुपये तक सीमा शुल्क मुक्त
  • 40 ग्राम से 100 ग्राम पर 3 फीसदी सीमा शुल्क
  • 100 ग्राम से 200 ग्राम तक 6 फीसदी शुल्क
  • 200 ग्राम से अधिक पर 10 फीसदी सीमा शुल्क 


कब लगता है तस्करी का आरोप

नियमों के मुताबिक, आप सीमा शुल्क चुकाकर सोना विदेश से ला सकते हैं. हालांकि विदेश से आने के बाद हमें एयरपोर्ट अधिकारियों को तय सीमा से अधिक सोना लाने की जानकारी देनी होती है और सीमा शुल्क चुकाना होता है. अगर, सोने की मात्रा छुपाई जाती है तो इसे तस्करी माना जाता है. इस मामले में सजा का प्रावधान है.  

यह भी पढ़ें: अमेरिकी डॉलर से तीन गुनी है इस देश के पैसे की वैल्यू, फिर भी क्यों नहीं माना जाता सबसे ताकतवर?

 

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women Safety in Delhi: रात को महिलाओं के लिए सेफ क्यों नहीं है दिल्ली? बाकी महानगरों से क्या अलग
रात को महिलाओं के लिए सेफ क्यों नहीं है दिल्ली? बाकी महानगरों से क्या अलग
अगर कोई Satellite गिर जाए तो नुकसान की जिम्मेदारी किसकी? स्पेस लॉ समझिए
अगर कोई Satellite गिर जाए तो नुकसान की जिम्मेदारी किसकी? स्पेस लॉ समझिए
Second Solar Eclipse 2026: क्या सूर्य ग्रहण के दौरान फ्रीजर में रखा सामान भी हो जाता है खराब?
क्या सूर्य ग्रहण के दौरान फ्रीजर में रखा सामान भी हो जाता है खराब?
देश के इन हाईकोर्ट में नहीं है रेगुलर चीफ जस्टिस, देख लें लिस्ट
देश के इन हाईकोर्ट में नहीं है रेगुलर चीफ जस्टिस, देख लें लिस्ट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget