एक्सप्लोरर

जातिसूचक शब्द कहने पर कितनी मिलती है सजा, क्या तुरंत होती है गिरफ्तारी?

Punishment For Saying Casteist Remark: हाल ही में रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया है. चलिए जानें कि ऐसे केस में कितनी सजा मिलती है.

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ीं कर्नल सोफिया के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति को लेकर टिप्पणी की गई है. अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने व्योमिका सिंह पर जिस जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया है उसे हम यहां लिख नहीं सकते हैं. रामगोपाल यादव ने कहा “विंग कमांडर व्योमिका हरियाणा की जाटव हैं…….हैं. लेकिन भाजपा ने राजपूत समझकर उनको कुछ नहीं कहा, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा के मंत्री ने मुसलमान होने पर कर्नल सोफिया कुरैशी को गाली दी.” उन्होंने इसके आगे भी बहुत कुछ कहा है. लेकिन किसी के लिए ऐसे खुलेआम जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर रामगोपाल यादव को कितनी सजा मिल सकती है. चलिए जानें.

अपराध माना जाता है जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल

अब वो जमाना जा चुका है, जब कुछ लोग निचली जाति के लोगों को हीन दृष्टि से देखते थे, उनके साथ अपशब्द और मारपीट होती थी. इतना अत्याचार होने के बाद भी उन लोगों को कोई सजा नहीं मिलती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं है, अब आपका जातिसूचक शब्द से किसी को संबोधित करना या उसे जातिसूचक शब्द से गाली देने पर आप जेल जा सकते हैं. यहां जातिसूचक टिप्पणी से अर्थ है किसी जाति विशेष के ऊपर ऐसे शब्द का इस्तेमाल करना जो कि अपमान की नीयत से किया जाता हो. यह कानूनी रूप से ठीक नहीं है और अपराध की कैटेगरी में आता है.

कितनी मिलती है सजा

भारतीय कानून के तहत अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम 1989 के तहत छह महीने से लेकर पांच साल तक की सजा सुनाई जा सकती है. इसके साथ-साथ जुर्माना भी लग सकता है. अगर किसी को जातिसूचक शब्द कहकर गाली दी जाती है तो SC/ST एक्ट के तहत इसे अपराध माना जाता है. लेकिन दोष साबित करना जरूरी होता है कि आरोपी ने जानबूझकर और अपनमानजनक तरीके से ही उस शब्द का इस्तेमाल किया है या नहीं, जिससे की पीड़ित को मानसिक क्षति हुई हो. 

कौन सी धारा लगती है

आरोपी को सजा तभी दी जा सकती है जब जातिसूचक शब्द में सिर्फ जाति का नाम लेने भर से नहीं, बल्कि उसका इस्तेमाल अपमानित या तिरस्कार करने के उद्देश्य से किया गया हो. ऐसे शब्द का इस्तेमाल करने पर (SC/ST एक्ट) की धारा 3(1)(x) के तहत मामला दर्ज किया जाता है. 

यह भी पढ़ें: किस देश की स्पेस कंपनी है JAXA? जिसके साथ मिलकर Chandrayaan-5 बना रहा भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में आ रहा अर्नब तूफान, किसने रखा इसका नाम?
आंध्र प्रदेश में आ रहा अर्नब तूफान, किसने रखा इसका नाम?
दुनिया के कितने मुस्लिम देशों में मनाई जाती है दीपावली, कहां-कहां रहती है छुट्टी?
दुनिया के कितने मुस्लिम देशों में मनाई जाती है दीपावली, कहां-कहां रहती है छुट्टी?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?
MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget