एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: दुनिया में सबसे महंगा बिका था पीएम मोदी का सूट, ओबामा से भी इसका कनेक्शन

Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी का मोनोग्रामेड सूट दुनिया का सबसे महंगा बिकने वाला सूट है. इस सूट का नाम 2016 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया. 2015 में पीएम का यह सूट नीलाम किया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर साल 17 सितंबर को मनाया जाता है. पीएम का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था. इस साल पीएम मोदी अपना 75 वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक छोटे से गरीब परिवार से लेकर देश के सर्वोच्च पद तक के उनके सफर ने उन्हें दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल किया है. पीएम मोदी ने बचपन में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचकर परिवार की मदद की और 1972 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने. बाद में वह गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर भारत के प्रधानमंत्री बने. वहीं पीएम मोदी के जन्मदिन पर उन्हें लेकर कई चीज भी सोशल मीडिया पर सर्च की जा रही है. इस बीच पीएम का वह खास सूट जो दुनिया में सबसे महंगा बिका था. उसकी चर्चा भी तेज हो गई है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताएंगे कि पीएम मोदी का कौन सा सूट दुनिया में सबसे महंगा बिका था और उसका बराक ओबामा से क्या कनेक्शन है.

दुनिया का सबसे महंगा बिकने वाला पीएम मोदी का सूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मोनोग्रामेड सूट दुनिया का सबसे महंगा बिकने वाला सूट है. पीएम के इस सूट का नाम 2016 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया. दरअसल 2015 में पीएम के सूट की नीलामी की गई थी. नीलामी में पीएम मोदी के मोनोग्रामेड सूट को सूरत के हीरा व्यापारी लालजीभाई तुलसीभाई पटेल ने 4 करोड़ 31 लाख 31 हजार 311 रुपये में खरीदा था. इतना महंगा नीलाम होने के बाद इस सूट का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया. पीएम मोदी के सूट पर उनका पूरा नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी कढ़ाई करके लिखा गया है. वहीं इस सूट को बनाने की लागत 10 लाख रुपये आई थी और नीलामी की बेस प्राइज 11 लाख रुपये रखी गई थी. यह सूट धर्मेंद्र डायमंड कंपनी के रिसेप्शन पर कांच के केबिन में सुरक्षित रखा गया है.

पीएम के सूट से बराक ओबामा का कनेक्शन

पीएम मोदी ने मोनोग्रामेड वाला यह सूट जनवरी 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान पहना था. पीएम ने यह सूट पहनकर हैदराबाद हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की थी. वहीं इस सूट ने न केवल फैशन की दुनिया में जगह बनाई बल्कि राजनीति और ऐतिहासिक महत्व भी पाया था.

सूट पर विवाद और चर्चाएं

दुनिया का सबसे महंगा बिकने वाले पीएम मोदी के सूट ने जितनी चर्चाएं बटोरी उतना ही यह विवादों में भी रहा. पीएम को यह सूट बिजनेसमैन रमेश विराणी ने अपने बेटे की शादी के लिए गिफ्ट किया था. वहीं इस सूट को लेकर विपक्ष ने पीएम की समय-समय पर कई आलोचनाएं भी की. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम के यह सूट को पहनने पर मोदी सरकार को सूट-बूट की सरकार कहकर निशान साधा था. वहीं पीएम के सूट की नीलामी से आने वाली रकम का इस्तेमाल गंगा सफाई अभियान के लिए किया गया था.

ये भी पढ़ें: Cheapest Liquor Nepal Or India: नेपाल या भारत कहां मिलती है सबसे सस्ती शराब, जानें दोनों देश में दाम में कितना अंतर?

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget