एक्सप्लोरर

बोतलबंद पानी नहीं ज़हर है...एक लीटर में इतना ज्यादा होता है प्लास्टिक, रिसर्च रिपोर्ट में हुआ खुलासा

कोलंबिया यूनिवर्सिटी के एनवायरमेंटल केमिस्ट नैक्सिन कियान और उनकी टीम ने हाल ही में बोतलबंद पानी पर एक रिसर्च की. इस रिसर्च में उन्होंने जो खुलासा किया वो हैरान कर देने वाला है.

बोतलबंद पानी आज के समय में हर इंसान पीता है. पहले तो लोग जब बाहर जाते थे, तभी बोदलबंद पानी खरीदते थे. लेकिन आज तो शहरों में रहने वाले ज्यादातर लोग बोतल वाले पानी पर निर्भर हैं. यहां तक कि बड़े-बड़े कॉरपोरेट ऑफिसों में भी बोतलबंद पानी का ही इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कितना जानलेवा है. सबसे बड़ी बात कि एक लीटर बोतलबंद पानी में इतनी ज्यादा मात्रा में प्लास्टिक होता है कि आप सोच भी नहीं सकते. चलिए आपको बताते हैं कि बोतलबंद पानी पर हुए नए रिसर्च में क्या बातें सामने निकल कर आई हैं.

एक लीटर पानी में कितना प्लास्टिक है

कोलंबिया यूनिवर्सिटी के एनवायरमेंटल केमिस्ट नैक्सिन कियान और उनकी टीम ने हाल ही में बोतलबंद पानी पर एक रिसर्च की. इस रिसर्च में उन्होंने जो खुलासा किया वो हैरान कर देने वाला है. उनके रिसर्च के हिसाब से एक लीटर बोतलबंद बिकने वाले कुछ पानी की बोतलों में 370,000 माइक्रो प्लास्टिक के पार्टिकल्स पाए गए. जबकि, एवरेज संख्या की बात करें तो ये 240,000 नैनो प्लास्टिक पार्टिकल्स है. ये पार्टिकल्स पहले हुए स्टडी के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं.

शरीर के लिए कितने घातक हैं ये

एक्सपर्ट कहते हैं कि नैनोप्लास्टिक का नुकसान हमें तुरंत नहीं दिखता, लेकिन अगर आप लंबे समय से प्लास्टिक वाला पानी पी रहे हैं तो यह आपके लिए घातक साबित हो सकता है. सबसे ज्यादा नैनोप्लास्टिक हमारे दिमाग को नुकसान पहुंचाता है. इसके अलावा नैनोप्लास्टिक से शरीर में जहर फैलने लगता है. ये जहर एक समय के बाद आपके लिए जानलेवा बन जाता है.

शरीर में और कैसे पहुंच रहे हैं नैनोप्लास्टिक

नैनोप्लास्टिक पार्टिकल्स बोतलबंद पानी के अलावा समुद्र से आने वाले नमक, मछली, प्लास्टिक की बोतलों में बिकने वाली शराब, चीनी और प्लास्टिक डिब्बों में बिकने वाले शहद के साथ इंसान के शरीर में घुस जा रहे हैं. ग्लोबल लेवल पर देखें तो हर साल 11,845 से 1,93,200 माइक्रोप्लास्टिक पार्टिकल्स इंसान निगल जाता है. हालांकि, इन पार्टिकल्स का सबसे बड़ा सोर्स बोतलबंद पानी है.

यही वजह है कि एक्सपर्ट हमेशा सलाह देते हैं कि आप जब भी पानी खरीदें या फ्रिज में रखें तो उसके लिए शीशे के बोतल का इस्तेमाल करें. हालांकि, शीशे के बोतल के साथ इस बात का ख्याल जरूर रखें कि उसे समय समय पर गर्म पानी से धुलते रहें. इससे आप बैक्टीरिया से होने वाले तमाम रोगों से बचे रहेंगे.

ये भी पढ़ें: यहां दान में पैसा या गोल्ड नहीं... नशे के आइटम भी चढ़ाते हैं लोग! अजीब है इस मंदिर की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़कों पर किया दंगा-तोड़फोड़ तो पेरेंट्स भरेंगे जुर्माना, जानें फ्रांस का नया कानून
सड़कों पर किया दंगा-तोड़फोड़ तो पेरेंट्स भरेंगे जुर्माना, जानें फ्रांस का नया कानून
रौब झाड़ने के लिए पहन ली सेना की वर्दी, जानें कितनी मिलेगी सजा?
रौब झाड़ने के लिए पहन ली सेना की वर्दी, जानें कितनी मिलेगी सजा?
लैब मेड सोना क्या सस्ता कर देगा गोल्ड रेट, जानें कैसे किया जाएगा तैयार?
लैब मेड सोना क्या सस्ता कर देगा गोल्ड रेट, जानें कैसे किया जाएगा तैयार?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget