एक्सप्लोरर

Freezing Dead Bodies: अब मौत के बाद दोबारा जिंदा हो जाएगा इंसान! बस खर्च करने होंगे इतने रुपये

Freezing Dead Bodies: मौत को टालना असंभव है, लेकिन विदेशों में लोग इस उम्मीद से मरे हुए लोगों की बॉडी फ्रीज करवा रहे हैं, जिससे कि उनको भविष्य में जिंदा किया जा सकेगा. इसका नाम क्रायोनिक्स है.

Freezing Dead Bodies: मौत एक अटल सत्य है, जिसे कभी टाला नहीं जा सकता है. मौत से कभी कोई बच नहीं पाया है. वो अगल बात है कि कोई इंसान 30-40 साल में ही मर जाता है, तो वहीं कोई 100 साल से भी ज्यादा वक्त तक जिंदा रहता है. साइंस ने भले ही बहुत तरक्की कर ली हो और हर विज्ञान के नतीजे लोगों को चौंकाते रहे हों, लेकिन मौत के आगे तो विज्ञान भी हारा है. आज तक विज्ञान इतना आगे नहीं बढ़ पाया है कि मरे हुए लोगों को जिंदा किया जा सके. भले ही ये अभी असंभव लग रहा हो, लेकिन कुछ कंपनियां ऐसा दावा कर रही हैं, कि वो मरे हुए लोगों को फिर से जिंदा कर सकती है. लेकिन इसके लिए शवों को लंबे वक्त तक फ्रीज करना पड़ेगा. इस तकनीक को क्रायोनिक्स नाम दिया गया है. 

क्रायोनिक्स के जरिए 600 बॉडीज हैं फ्रीज

वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि मर चुके लोग दरअसल सिर्फ बेहोश हुए हैं और आने वाले वक्त में ऐसी तकनीक आ सकती है, जिससे इन लोगों को दोबारा से जिंदा किया जा सकेगा. ऐसे में क्रायोनिक्स तकनीक के जरिए इंसान के मृत शरीर को लंबे वक्त तक फ्रीज करना पड़ेगा. इसका चलन अब दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है. रिपोर्ट की मानें तो दुनियाभर में अभी तक करीब 600 लोगों ने क्रायोनिक्स के जरिए अपने प्रियजनों के शवों को फ्रीज करवाया है. इसका चलन रूस और अमेरिका में सबसे ज्यादा है. यहां करीब 300 लोगों ने शरीर को फ्रीज करवाया है. 

भविष्य में फिर जिंदा हो सकेंगे मरे हुए इंसान?

ऑस्ट्रेलियाई कंपनी सदर्न क्रायोनिक्स ने कुछ वक्त पहले ऐसा दावा किया था कि वो इंसानों के मृत शरीर को -200 डिग्री सेल्सियस पर सुरक्षित रखेगी. अगर भविष्य में ऐसी तकनीक आई कि मृत इंसान को दोबारा जिंदा किया जा सके तो इन इंसानों को जिंदा किया जाएगा. हालांकि अमेरिका के साइंटिस्ट डॉ. आर. गिब्सन ने ऐसा स्पष्ट रूप से कहा है कि फिलहाल तो कोई ऐसी तकनीक नहीं बनी है, लेकिन इंसान इस उम्मीद में लोगों को फ्रीज करा रहे हैं कि भविष्य में शायद कोई ऐसी टेक्नोलॉजी आ जाए. 

कितना खर्च आता है?

कुछ वक्त पहले सदर्न क्रायोनिक्स के फिलिप रोडेस ने इस बात की घोषणा की थी उन्होंने एक शख्स के शरीर को सुरक्षित क्रायोजेनिक विधि के जरिए रख दिया है. एल्कोर क्रायोनिक्स नाम की कंपनी की मानें तो पूरी डेड बॉडी को सुरक्षित रखने की लागत 200,000 डॉलर यानि करीब 1.60 करोड़ रुपये बताई जाती है. कंपनी का कहना है कि हर साल इसे सुरक्षित रखने के लिए खर्च 705 डॉलर यानि 52,874 रुपये है. 

कैसे रखा जाता है सुरक्षित

रिपोर्ट्स की मानें तो इस विधि के लिए शव को पहले हॉस्पिटल के कोल्ड रूम में ले जाता जाता है और फिर उसे बर्फ में पैक किया जाता है. इसके बाद विशेषज्ञ उसकी कोशिकाओं को संरक्षित करने के लिए शरीर के जरिए उसमें एक तरल पदार्थ पंप करते हैं. फिर शव को ड्राई आइस में पैक किया जाता है, जिससे तापमान शून्य से घटकर 80 डिग्री सेल्सियस नीचे आ जाता है. अगले दिन जब उसकी बॉडी को क्रायोनिक्स सेंटर में पहुंचाया जाता है तो उसका तापमान घटकर 200 डिग्री सेल्सियस नीचे आ जाता है. इसके बाद डेड बॉडी को स्पेशल टैंक में सुरक्षित उल्टा लटकाकर रखा जाता है. इस टैंक में नाइट्रोजन भरी होती है और ये वैक्यूम स्टोरेज पॉड के रूप में काम करता है. इसके लिए करीब 10-11 घंटे का वक्त लगता है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि अगले 250 सालों में इस तरह की टेक्नोलॉजी आ जाएगी, जिससे इंसान को दोबारा जिंदा किया जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ से सलमान तक... किन लोगों को निशाना बना चुका है लॉरेंस बिश्नोई गैंग?
टाइगर श्रॉफ से सलमान तक... किन लोगों को निशाना बना चुका है लॉरेंस बिश्नोई गैंग?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget