एक्सप्लोरर

एक ऐसी नदी जिसके पानी को छूने से भी डरते हैं लोग, ये विदेश में नहीं, भारत के इस राज्य में है...

नदी का नाम कर्मनाशा नदी है. यह उत्‍तर प्रदेश राज्य में है. लोग मानते हैं कि कर्मनाशा नदी का पानी छूने से काम बिगड़ जाते हैं.

Karmanasa River : नदियां हमें केवल पीने के लिए पानी ही नहीं देती हैं, बाकी इनसे फसलों तक को सींचा जाता है. कई लोग तो नहाने और कपड़े धोने तक का काम नदियों के किनारे करते हैं. नदी के किनारे ही कुंभ और महाकुंभ आयोजित किए जाते हैं. नदियों को जीवन भी कहा जाता है. हमारे देश में तो नदियों को मां तक कहा जाता है. त्योहारों पर नदियों की पूजा भी की जाती है. इसके उलट, भारत में एक ऐसी नदी भी है जिसे शापित कहा जाता है. इस नदी को लेकर लोगों के मन में इतना डर है कि वो नदी के पानी को छूते तक नहीं हैं. लोगों का मानना है कि नदी के पानी को छूना अशुभ है. 
  
कहां पर है यह नदी? 

नदी का नाम कर्मनाशा नदी है. यह उत्‍तर प्रदेश राज्य में है.  नदी उत्‍तर प्रदेश और बिहार में बहती है, लेकिन इसका ज्‍यादातर हिस्‍सा यूपी में आता है. यूपी में यह सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर में बहती है और बक्सर के पास पहुंचकर गंगा में मिल जाती है. नदी का नाम दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है, कर्म और नाशा. अगर इसका शाब्दिक अर्थ निकाला जाए तो इसका अर्थ काम नष्‍ट करने वाली या बिगाड़ने वाली नदी निकलता है. 

लोगों की भी इस नदी को लेकर कुछ ऐसी ही सोच है. लोग मानते हैं कि कर्मनाशा नदी का पानी छूने से काम बिगड़ जाते हैं. लोगों का मानना है कि इसके पानी को छू लेने से  अच्छे कर्म भी खत्म हो जाते हैं. इसी वजह से लोग इसके पानी को छूने से कतराते हैं. वे इसके पानी को किसी भी काम के लिए इस्तेमाल नहीं करते हैं. 

कर्मनाशा नदी की पौराणिक कथा

कर्मनाशा नदी के शापित होने के पीछे एक पौराणिक कथा बताई जाती है. कहा जाता है कि राजा हरिशचंद्र के पिता सत्यव्रत ने एक बार अपने गुरु वशिष्ठ से शरीर के साथ स्वर्ग में जाने की इच्छा जाहिर की थी. उनकी इस इच्छा को पूरा करने से गुरु ने इंकार कर दिया था. फिर राजा सत्‍यव्रत ने गुरु विश्वामित्र से यही आग्रह किया. विश्वामित्र को वशिष्ठ से शत्रुता थी, इस वजह से उन्होंने अपने तप के बल पर सत्यव्रत को सशरीर स्वर्ग में भेज दिया. 

इसे देखकर इंद्रदेव को गुस्सा आ गया और उन्होंने राजा का सिर नीचे की ओर करके धरती पर भेज दिया. इसके बाद विश्वामित्र ने अपने तप से राजा को स्वर्ग और धरती के बीच रोक दिया और इसके बाद देवताओं से युद्ध किया. राजा सत्‍यव्रत आसमान में उल्‍टे लटके हुए थे, जिससे उनके मुंह से लार टपकने लगी. लार के गिरने से नदी बन गई. फिर गुरु वशिष्‍ठ ने राजा सत्‍यव्रत को चांडाल होने का श्राप दे दिया. अब लोगो का माना है कि लार से नदी बनने और राजा को मिले श्राप की वजह से नदी शापित है. 

डिस्क्लेमर: खबर में बताई गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों के आधार पर है. एबीपी न्यूज़ इस बात की सच होने का दावा नहीं करता है.

यह भी पढ़ें -

कैसे शूट होते हैं फिल्मों के बोल्ड सीन? किस सीन में अपनाई जाती है ये ट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Europe Criminal Gang: क्या है फॉक्सट्रॉट नेटवर्क, जो सरेआम लेता है लोगों की सुपारी?
क्या है फॉक्सट्रॉट नेटवर्क, जो सरेआम लेता है लोगों की सुपारी?
Reserve Bank of India Notification: ATM से कैसे निकलेंगे प्लास्टिक के नोट, क्या बदली मशीनें?
ATM से कैसे निकलेंगे प्लास्टिक के नोट, क्या बदली मशीनें?
गुण मिले न मिले, नीयत जरूर मिले; शादी से पहले जासूस खंगाल रहे बायोडाटा
गुण मिले न मिले, नीयत जरूर मिले; शादी से पहले जासूस खंगाल रहे बायोडाटा
Plastic Note Refund Rules: अगर प्लास्टिक का नोट कट जाए, तो बैंक बदलेगा या नहीं?
अगर प्लास्टिक का नोट कट जाए, तो बैंक बदलेगा या नहीं?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget