एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की हवा में उड़ा बोरोन से भरा मिस्र का विमान? जानें कब और क्यों होता है इसका इस्तेमाल

पाकिस्तान में न्यूक्लियर रेडिएशन की खबरों के बीच सामने आया कि मिस्र का एक कार्गो विमान पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हुआ था. इस विमान में बोरोना नामक रासायनिक तत्व भरा हुआ था.

Pakistan Nuclear Radiation: पाकिस्तान में न्यूक्लियर रेडिएशन की खबरों के बीच दावा किया गया है कि बोरोन से भरे एक मिस्र के विमान ने पाकिस्तान के एयर स्पेस में उड़ान भरी है. इस कार्गो विमान से पाकिस्तान में कई जगहों पर बोरोना का छिड़काव गया गया है. ऐसी खबरों से उन दावों को और बल मिलता है, जिनमें कहा गया था कि भारत के हमले में पाकिस्तान के किनारा हिल्स और नूर खान एयरस्पेस के पास मौजूद परमाणु ठिकानों को भी नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद यहां न्यूक्लियर रेडिएशन का खतरा बढ़ गया. 

बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस पर हमले किए थे. इसमें नूर खान एयरबेस भी शामिल था, जिसे पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियारों का सबसे बड़ा ठिकाना माना जाता है. भारत के इन हमलों के बाद 10 मई की रात अफगान बॉर्डर के नजदीक पाकिस्तान के चगाई हिल्स में भूकंप के झटके महसूस किए गए. कहा गया कि यह भूकंप भारत की ओर से पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने पर दागी गई ब्रह्मोस मिसाइल के कारण आया. हालांकि, न ही भारत और न पाकिस्तान की ओर से ऐसी खबरों की पुष्टि की गई. इस बीच मिस्र के कार्गो विमान के पाकिस्तान पहुंचने जैसी खबरों ने दुनियाभर की एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. कहा गया है कि यह विमान बोरोन से भरा था. ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या वाकई पाकिस्तान में न्यूक्लियर रेडिएशन फैल रहा है? क्या मिस्र के विमान में सच में बोरोन था? इसका न्यूक्लियर रेडिएशन से क्या कनेक्शन है? 

मिस्र के विमान में आया था बोरोन

परमाणु रेडिएशन की खबरों के बीच पाकिस्तान की सीमा में मिस्र का एक विमान दाखिल हुआ. दावा किया गया है इस विमान में बोरोन नामक रासायनिक पदार्थ था, जिसका इस्तेमाल परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा और मरम्मत में किया जाता है. इसके अलावा बोरोन रेडिएशन को भी दबाने के काम आता है. खबरों में दावा किया गया कि मिस्र के विमान ने पाकिस्तान में कई जगहों पर बोरोन नाम के केमिकल का छिड़काव किया था, ताकि रेडिएशन को कंट्रोल किया जा सके. 

अमेरिकी विमान भी पहुंचा था पाकिस्तान

पाकिस्तान में परमाणु रेडिएशन की खबरों के बीच यहां एक अमेरिकी विमान भी दाखिल हुआ था. यह अमेरिकी ऊर्जा विभाग का परमाणु आपातकालीन सहायता विमान B350 AMS(एरियल मैप सर्वे) था. इस विमान का काम हवा में रेडिएशन का पता लगाना होता है. ऐसे में इन दावों को और बल मिला कि पाकिस्तान में न्यूक्लियर रेडिएशन का खतरा जरूर था. 

यह भी पढ़ें: तुर्किए और अजरबैजान में कुल कितने मुसलमान रहते हैं, जानें पाकिस्तान के मुकाबले कितना है ये आंकड़ा

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Balochistan Independence: चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
Highway Hypnosis: कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
Daylight Saving Time: क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?
क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?
क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल
क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget