एक्सप्लोरर

पाकिस्तान पर इतना कर्ज कि शायद गिन नहीं पाएं आप, इन देशों से लिया इतना उधार

हाल ही में पाकिस्तान के थिंक टेंक द्वारा देश पर कर्ज के संकट का लेखा जोखा पेश किया है. रिपोर्ट के अनुसार देश पर कर्ज का पैमाना काफी चिंताजनक है.

पाकिस्तान कंगाली की कगार पर है. देश की जनता को बेहद आम चीजे बेहद ऊंचे दामों पर मिल रहीं हैं. वहीं अब पाकिस्तान के थिंक टैंक ने देश के ऊपर कर्ज का डेटा पेश किया है वो काफी चिंताजनक है. अब पाकिस्तान की छवि उधार मांगने वाले देश की बन गई है. वहीं यदि हम आपको पाकिस्तान के मौजूदा कर्ज के बारे में बताएं तो शायद ये आंकड़े आपको चौंका दें. तो चलिए जानते हैं कि पाकिस्तान पर कुल कितना कर्ज है और किस देश ने उसे कितना कर्ज दिया है.

पाकिस्तान पर है इतना कर्ज
पाकिस्तान थिंक टैंक द्वारा पेश की गई रिपोर्ट सेे ये सामने आया है कि पाकिस्तान ने पिछले 12 सालों में विदेश से जो कर्ज लिया है वो 12 गुना बढ़ गया है. वहीं उसपर कुल कर्ज की बात करें तो फिलहाल पाकिस्तान 1,03,38,14,29,90,000 यानी 103.38 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में डूबा हुआ है. तो चलिए जानते हैं कि पाकिस्तान को किन देशों ने कितना कर्ज देकर रखा है.

पाकिस्तान पर इन देशों का है कर्ज
पाकिस्तान ने ये कर्ज अलग-अलग जगह से लिया हुआ है. जिसमें ज्यादातर कर्ज वर्ल्ड बैंक से लिया है. जो 30.1 प्रतिशत है. इसके अलावा इस कर्ज का 5.7 प्रतिशत पाकिस्तान ने IMF से लिया है. वहीं पाकिस्तान के कर्ज का दूसरा सबसे बड़ा स्त्रोत द्विपक्षीय समझौते हैं. जहां से उसने कुल कर्ज का 19 प्रतिशत लिया हुआ है. 

वैसे तो पाक ने 6 देशों से उधार लेकर रखा है लेकिन इन द्विपक्षीय समझौतों में चीन का नाम सबसे पहले आता है. रिपोर्ट की मानें तो चीन से पाक ने 12.27 लाख करोड़ रुपए कर्ज लिया हुआ है. इसके अलावा सऊदी अरब से पाक ने 1.49 लाख करोड़ रुपए, जापान ससे 3.48 लाख करोड़ रुपए, जर्मनी से 91 हजार करोड़ रुपए, फ्रांस से 1.24 लाख करोड़ रुपए और अमेरिका से 83 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर रखा है. हालांंकि पाकिस्तान के लिए ये पूरा कर्ज चुकाना बेहद मुश्किल लग रहा है.                   

यह भी पढ़ें: गोवा में कितनी हो रही है डेस्टिनेशन वेडिंग? क्या राजस्थान के बाद गोवा बनेगा अगला हब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Murasu Cyclone: 7 दिन में 2 तूफान... एक साइक्लोन बनने में कितना लगता है वक्त?
7 दिन में 2 तूफान... एक साइक्लोन बनने में कितना लगता है वक्त?
Cyclone Risk in India: भारत के किन इलाकों में सबसे ज्यादा आते हैं तूफान, जानें कहां बहुत खतरा?
भारत के किन इलाकों में सबसे ज्यादा आते हैं तूफान, जानें कहां बहुत खतरा?
Shakuntala Devi Birthday: बिना कैलकुलेटर बड़े से बड़ा गुणा कैसे करती थीं शकुंतला देवी, कितना तेज था उनका दिमाग?
बिना कैलकुलेटर बड़े से बड़ा गुणा कैसे करती थीं शकुंतला देवी, कितना तेज था उनका दिमाग?
US Midterm Elections:भारतीय मूल के अमेरिकी नेताओं को क्यों कहते हैं समोसा कॉकस? जानें वजह
भारतीय मूल के अमेरिकी नेताओं को क्यों कहते हैं समोसा कॉकस? जानें वजह

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget