एक्सप्लोरर

पाकिस्तान आर्मी के जनरल का ओसामा बिन लादेन से निकला कनेक्शन! पिता पर यूएन ने इस वजह से लगाया था बैन

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी के पिता बशीरुद्दीन महमूद अलकायदा और तालिबान से मिला हुआ था.

भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बीच एक चेहरा पाकिस्तानी टेलीवीजन से लेकर इंटरनेशनल मीडिया में छाया रहा, वह था पाकिस्तान आर्मी के लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी का. पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान आर्मी यह जनरल संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित और घोषित आतंकी सुल्तान बशीरुद्दीन महमूद का बेटा है. सुल्तान बशीरुद्दीन का कनेक्शन ओसामा बिन लादेन जैसे खूंखार आतंकी और उसके संगठन अलकायदा से भी रहा है. 

अमेरिका में 2001 में हुए आतंकी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र ने लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी के पिता बशीरुद्दीन महमूद को आतंकी घोषित किया था और उस पर प्रतिबंध भी लगा दिया था. आरोप था कि वह ओसामा बिना लादेन और तालिबान से मिला हुआ था. चलिए जानते हैं आतंक के इस आका बशीरुद्दीन महमूद के काले कारनामों के बारे में... 

अलकायदा और तालिबान के लिए करता था फंडिंग

बशीरुद्दीन महमूद एक परमाणु वैज्ञानिक था. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, बशीरुद्दीन महमूद अलकायदा और तालिबान से मिला हुआ था. ओसामा बिन लादेन और तालिबान के नाम पर आतंकी फंडिंग, हथियार जुटाने से लेकर प्लानिंग तक में उसका हाथ था, जिस कारण संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने उस पर प्रतिबंध लगा दिया था. 

अलकायदा को बताने जा रहा था परमाणु बम बनाने का तरीका

संयुक्त राष्ट्र की अलकायदा प्रतिबंध समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, सुल्तान बशीरुद्दीन महमूद ने ओसामा बिन लादेन का तालिबान को रासायनिक, जैविक और परमाणु हथियारों के बारे में जानकारी भी प्रदान की थी. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान दौरे के दौरान उन्होंने लादेन और अलकायदा नेताओं से मुलाकात की थी. 2001 में उसने तत्कालीन तालिबान प्रमुख मुल्ला उमर से भी मुलाकात की थी. इस दौरान रासायनिक, जैविक और परमाणु हथियारों के बारे में जानकारी दी थी. पाकिस्तान में गिरफ्तारी के बाद बशीरुद्दीन महमूद ने अलकायदा चीफ ओसामा बिन लादेन से मुलाकात की बात भी कबूली थी. 

यह भी पढ़ें: देश में तख्तापलट से लेकर कारगिल युद्ध तक, ये था पाकिस्तान का सबसे क्रूर आर्मी चीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेगेटिव कमेंट्स…भारी गुस्सा, CJP के NEET vs CEC प्रोटेस्ट पर क्या है जनता का मूड?
नेगेटिव कमेंट्स…भारी गुस्सा, CJP के NEET vs CEC प्रोटेस्ट पर क्या है जनता का मूड?
क्या होती है न्यायिक हिरासत, ज्यादा से ज्यादा कितने दिन रहता होता है अंदर?
क्या होती है न्यायिक हिरासत, ज्यादा से ज्यादा कितने दिन रहता होता है अंदर?
एलन मस्क बांटेंगे SpaceX के शेयर, इसमें कितना आएगा खर्चा?
एलन मस्क बांटेंगे SpaceX के शेयर, इसमें कितना आएगा खर्चा?
क्या अपनी करेंसी बंद कर दूसरे देश की करेंसी इस्तेमाल कर सकता है देश, क्या है नियम?
क्या अपनी करेंसी बंद कर दूसरे देश की करेंसी इस्तेमाल कर सकता है देश, क्या है नियम?

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget