एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में भी है भारत के जैसा लालकिला, जानिए वहां किसने बनवाया था लालकिला

राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किला भारत की एतिहासिक विरासतों में एक है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान में भी एक लाल किला है. आखिर उस लाल किला का निर्माण कौन कराया था?



राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किले को भारत की एतिहासिक विरासतों में से एक माना जाता है. इस किले को पांचवे मुगल शासक शाहजहां ने बनवाया था. बता दें कि वर्ष 2007 में इसे यूनेस्को द्वारा एक विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया गया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली के अलावा पाकिस्तान में भी एक लाल किला है, जिसे बनने में 87 साल का लंबा वक्त लगा था. आइए जानते हैं कि पाकिस्तान में कहां स्थित है ये लाल किला. 

पाकिस्तान में कहां है लाल किला? 

पाकिस्तान का यह लाल किला इस्लामाबाद से तीन घंटे की दूरी पर स्थित मुजफ्फराबाद में स्थित है. इसे मुजफ्फराबाद फोर्ट और रुट्टा किला के नाम से भी जाना जाता है. जानकारी के मुताबिक चक शासकों ने मुगलों से बचने के लिए इस किले का निर्माण शुरू कराया था. इस किले को बनाने का काम वर्ष 1559 में शुरू हुआ था, लेकिन 1587 में मुगलों ने यहां कब्जा कर लिया था. जिसके बाद किले को बनाने का काम बिल्कुल धीरे हो गया था. लेकिन फिर धीरे-धीरे यह किला जैसे-तैसे साल 1646 में पूरी तरह बनकर तैयार हुआ था. जानकारी के मुताबिक उस समय यहां बोम्बा रियासत के सुल्तान मजफ्फर खान का शासन था, जिन्होंने मुजफ्फराबाद को बसाया था. 

किले का निर्माण फिर से हुआ था शुरू

जानकारी के मुताबिक साल 1846 में इस किले को फिर से बनाया गया था. उस समय यहां डोगरा वंश के महाराजा गुलाब सिंह का राज था. इतिहास से पता चलता है कि डोगरा वंश की सेना ने साल 1926 तक इस किले का इस्तेमाल किया था. हालांकि जब उन्होंने इस किले को छोड़ा था, उसके बाद ये किला वीरान हो गया था. बता दें कि ये किला तीन तरफ से नीलम नदी से घिरा हुआ है, लेकिन इसकी हालत अब बहुत खराब हो गई है. यह किला वीरान और खंडहर के रूप में तब्दील हो गया है.

 

ये भी पढ़ें: 4 परसेंट डीए मिलने के बाद कितनी बढ़ेगी सैलरी, समझिए पूरा कैलकुलेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस दर्ज न करे FIR तो क्या कर सकते हैं? जानें अपने अधिकार
पुलिस दर्ज न करे FIR तो क्या कर सकते हैं? जानें अपने अधिकार
Underground Town: यहां घरों के नीचे बसा है पूरा शहर, जानें कहां है वह जगह?
यहां घरों के नीचे बसा है पूरा शहर, जानें कहां है वह जगह?
क्या पुतिन की तरह जिनपिंग भी रखते हैं पूप ब्रीफकेस? जानें इसके बारे में
क्या पुतिन की तरह जिनपिंग भी रखते हैं पूप ब्रीफकेस? जानें इसके बारे में
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget