एक्सप्लोरर

डायमंड से भी कई गुना दुर्लभ और महंगा है ये वाला स्टोन, दुनिया में सिर्फ इस जगह मौजूद

दुनिया में हर जगह खनिज मौजूद हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायमंड से महंगा और दुलर्भ भी एक खनिज है. जानिए कहां मौजूद है ये सबसे दुलर्भ और महंगा रत्न.

दुनिया का सबसे महंगा स्टोन? इस सवाल के जवाब में अधिकांश लोग बोलेंगे डायमंड. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा स्टोन डायमंड नहीं बल्कि सबसे दुलर्भ खनिज पेनाइट है. आज हम आपको बताएंगे कि ये स्टोन कहां मौजूद है और इसकी कीमत कितनी होती है. जानिए पेनाइट से जुड़े सभी जवाब. 

धरती पर खनिज

जानकारी के मुताबिक धरती पर लगभग हर जगह खनिज हैं. अमेरिका की जियोलॉजिकल सोसायटी के मुताबिक खनिज प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाला यौगिक होते हैं जो अकार्बनिक होते हैं. इसका अर्थ है कि उनमें कार्बन नहीं होता है. वहीं हर एक मिनरल की अपनी विशेष रासायनिक संरचना होती है. इसके अलावा हर एक मिनरल की क्रिस्टल क्वालिटी से लेकर अन्य गुण में अंतर हो सकता है. 

सबसे दुलर्भ मिनरल

लेकिन क्या आपको पता है कि धरती पर मिलने वाला सबसे दुर्लभ मिनरल कौन सा है? पृथ्वी पर मौजूद सबसे दुर्लभ खनिज का नाम क्यावथुइट है. अब तक इसका सिर्फ एक क्रिस्टल म्यांमार में मिला है. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के खनिज डेटाबेस के मुताबिक यह एक छोटा गहरे नारंगी रंग का रत्न है. अंतर्राष्ट्रीय खनिज संघ ने इसे 2015 में मान्यता दी थी. क्यावथुइट के बारे में बहुत कम जानकारी है. 

पेनाइट

 वहीं दुनिया के दूसरे दुर्लभ खनिज का नाम पेनाइट है. पेनाइट गहरे लाल रंग का हेक्सागोनल क्रिस्टल होता है. हालांकि अपवाद के तौर पर कई बार यह गुलाबी भी मिलता है. पहले कि तुलना में अब पेनाइट ज्यादा आसानी से मिल जाता है, लेकिन फिर भी यह दुर्लभ है. 

 पेनाइट कहां मिला?

1952 में रत्न संग्राहक और डीलर आर्थर पेन ने म्यांमार में दो क्रिस्टल खोजे थे. ये देखने में माणिक की तरह लग रहे थे, लेकिन असल में यह उससे कुछ ज्यादा दुर्लभ थे. पेनाइट का नाम आर्थर पेन के नाम पर ही है. जानकारी के मुताबिक रूबी और अन्य रत्नों के साथ पेनाइट मिला था, जिस कारण पेन को लगा कि यह रूबी ही है. उन्होंने आगे की स्टडी के लिए ब्रिटिश म्यूजियम को इसे 1954 में दान दे दिया था. पेनाइट का दूसरा सैंपल म्यांमार में 1979 और तीसरा सैंपल 2001 में म्यांमार में मिला था. बता दें कि पेनाइट के पूरी दुनिया में यही तीन सैंपल हैं.

म्यांमार में दुर्लभ खनिज

आपने कई बार सुना होगा कि लगभग अधिकांश दुर्लभ खनिज म्यांमार में मिलते हैं. लेकिन सवाल ये है कि म्यांमार में ही यह रत्न क्यों मिल रहे हैं? कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मिनरलोलॉजी के प्रोफेसर जॉर्ज रॉसमैन ने इससे जुड़ा अंदाजा लगाया है. उन्होंने कहा कि 18 करोड़ साल पहल गोंडवाना का प्राचीन सुपरमहाद्वीप जब टूटना शुरू हुआ हुआ था, तो भारत उत्तर की ओर खिसक गया था और दक्षिण एशिया से टकरा गया था. टक्कर के दबाव से गर्मी ने चट्टानों में खजाना पैदा किया, जिसमें कई रत्न भी शामिल हैं. 

 

ये भी पढ़ें: अगर किसी मुजरिम को पांच साल जेल की सजा हो तो कैसे होती है दिनों की गिनती, क्या है इसका तरीका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget