एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: 26 नवंबर... 14 फरवरी या 22 अप्रैल, भारत में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला कौन-सा? कितने लोगों ने गंवाई अपनी जान

Pahalgam Terror Attack: बीते दिन पहलगाम में आतंकवादियों ने टूरिस्टों पर अटैक कर दिया. पुलवामा के बाद इसको भारत का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है. चलिए जानें कि कौन सा आतंकी हमला सबसे बड़ा है.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम के आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है. बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर हुई इस घटना में करीब 20 से ज्यादा लोग अभी घायल बताए जा रहे हैं. इस कायराना हमले की जिम्मेदारी लश्कर-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानि TRF ने ली है. इंटेलिजेंस के सूत्रों की मानें तो इस हमले में दो विदेशी और दो लोकल आतंकी शामिल थे. सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो में कहा जा रहा है कि पर्यटकों को गोली मारने से पहले आतंकियों ने उनसे उनके नाम पूछे और कलमा भी पढ़वाया. 

14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले के बाद इसे भारत में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है. पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ था. इसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. इसके पहले मुंबई में 26/11 का आतंकी हमला भी सबसे बड़ा माना जाता है. इसी क्रम में जान लेते हैं कि आखिर कौन सा आतंकी हमला सबसे बड़ा था और इनमें कितने लोगों ने जान गंवाई थी. 

26/11 मुंबई हमला

मुंबई में 26 नवंबर 2008 ऐसी तारीख है, जिसको याद करके अभी भी लोगों की आंखें नम हो जाती हैं. 16 साल पहले इसी दिन दुनिया के सबसे भीषण और क्रूर आतंकी हमलों की गवाह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भी बनी थी. प्रशिक्षित और आधुनिक हथियारों से लैश लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने नाव के सहारे समुद्र के रास्ते से मुंबई में एंट्री की थी. यहां पहुंचकर उन्होंने कई जगहों पर अपनी दशहत के निशान छोड़े थे. आतंकियों का यह हमला और उनको ढेर करने की जद्दोजहद चार दिनों तक चली थी.

इस हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. वहीं इस आतंकी हमले में 9 आतंकवादी मारे गए थे, जिसमें से कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था. बाद में उसे भी पुणे की यरवदा जेल में फांसी दे दी गई थी. 

14 फरवरी 2019 पुलवामा अटैक

आज से करीब छह साल पहले पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में CRPF के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था. इस हमले में भारतीय सेने के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. जैश-ए-मोहम्मद ने आतंकि विस्फोट से लदे एक वाहन को सीआरपीएफ के जवानों की बस से टक्कर मार दी थी. इस टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और बस से जा रहे जवानों के शरीर क्षत-विक्षत होकर जमीन पर बिखर गए थे.

22 अप्रैल 2025 पहलगाम हमला

बीते दिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हो गया. इस घटना में आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई. हमले में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. अब आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हमले के लिए आतंकियों ने पहनी थी पुलिस की वर्दी, जानें इसे खरीदने और बेचने पर कितनी मिलती है सजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget