एक्सप्लोरर

New Murabba.... यह कोई खाने के सामान का नाम नहीं, बल्कि दुनिया के इस नायाब शहर का नाम है! जहां ये होगा खास

न्यू मुरब्बा शहर में ट्रांसपोर्ट का सिस्टम काफी हाईटेक होगा. एयरपोर्ट सहित कहीं भी आने जाने में ज्यादा से ज्यादा 20 मिनट का समय लगे. यह दुनिया का सबसे बड़ा आधुनिक शहर होगा.

New Murabba: बेशक मुरब्बे का नाम सुनते ही किसी के भी जेहन में खाने की चीज की ही तस्वीर बनेगी, लेकिन न्यू मुरब्बा (New Murabba) किसी खाने की चीज का नाम नहीं है, बल्कि यह दुनिया के सबसे आलीशान शहर का नाम होगा. दरअसल, न्यू मुरब्बा नाम के इस आधुनिक शहर को बनाने की घोषणा सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने की है. इस शहर का पूरा डिजाइन भी तैयार हो चुका है, इसमें एक से बढ़कर एक आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिनकी हम और आप कल्पना भी नहीं कर सकते. इस शहर को कैसे डेवलेप किया जाएगा और इसमें कौन-कौन सी सुविधाएं होंगी, ये दिखने में कैसा होगा? आइए एक-एक करके सबकुछ जानते हैं.

दुनिया का सबसे बड़ा आधुनिक शहर

साल 2030 तक सऊदी का विजन राजधानी रियाद में दुनिया का सबसे बड़ा आधुनिक शहर विकसित करना है. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने राजधानी रियाद के सेंटर में इस न्यू मुरब्बा (New Murabba) नाम के हाईटेक शहर के निर्माण का फैसला लिया है. किसी क्यूब की डिजाइन वाले इस बड़े से शहर का डिजाइन अंदर से ट्रेडिशनल नजदी स्थापत्य स्टाइल से इंस्पायर है. 

शहर में कहीं भी जाने में लगेंगे सिर्फ 20 मिनट

इसमें पैदल चलने के लिए हराभरा क्षेत्र और साइकिल चलाने के अलग से रास्ते होंगे. इस शहर में विश्वविद्यालय, इमर्सिव थिएटर और 80 से ज्यादा एंटरटेनमेंट और कल्चरल प्लेस बनाए जाएंगे. न्यू मुरब्बा में ट्रांसपोर्ट का सिस्टम काफी हाईटेक होगा. इसे इस प्रकार से डेवलेप किया जाएगा कि एयरपोर्ट सहित कहीं भी आने जाने में ज्यादा से ज्यादा 20 मिनट का समय लगे.

इस प्रोजेक्ट का निर्माण न्यू मुरब्बा डेवलपमेंट कंपनी करेगी. रिपोर्ट के अनुसार, 19 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में बनने वाले इस शहर में 104,000 से ज्यादा रेजिडेंशियल यूनिट, नौ हजार होटल रूम और 980,000 वर्गमीटर से ज्यादा रिटेल एरिया बनाया जायेगा. शहर के एक काफी बड़े हिस्से में ऑफिस स्पेस भी विकसित किया जाएगा. डेवलपर्स के मुताबिक, न्यू मुरब्बा दुनिया का सबसे बड़ा इनडोर शहर बनेगा.

खुलेंगे रोजगार के अवसर

इस प्रोजेक्ट के जरिए सऊदी अरब अपनी अर्थव्यवस्था का तेजी से आगे बढ़ाना चाहता है. इससे सऊदी में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से वर्ष 2030 तक तीन लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

यह भी पढ़ें - शराब का नशा हो जाएगा छू-मंतर! वैज्ञानिकों ने तैयार किया इंजेक्शन, ऐसे करता है दिमाग पर असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

Embed widget