एक्सप्लोरर

पानी रोकना तो संभव नहीं है, फिर समुद्र के एक दम बीच में ये पुल बनाते कैसे हैं? ये होती है ट्रिक

Sudarshan Setu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे केबल पुल ‘सुदर्शन सेतु’ का उद्घाटन किया. जानते हैं आखिर समुद्र के बीच में के ये पुल कैसे बनाए जाते हैं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे केबल पुल ‘सुदर्शन सेतु’ का उद्घाटन किया. ये पुल गुजरात के द्वारका में बना है और इस पुल की भव्यता की काफी चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर भी इस पुल की तस्वीर वायरल हो रही है. ये पुल अरब सागर में बेयट द्वारका द्वीप को मुख्य भूमि ओखा से जोड़ने का काम करेगा. आपने भी इसकी भव्यता के बारे में काफी सुना होगा, लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिर समुद्र के बीच में के ये पुल कैसे बनाए जाते हैं. तो आज आपको बताते हैं कि हमेशा पानी रहने के बाद भी किस तरह पुल बनाया जाता है....

किसी भी नदी या समुद्र में पुल बनाने से पहले उस जगह की अच्छे से जांच की जाती है. ये देखा जाता है कि वहां पुल बन सकता है या नहीं और किन-किन जगहों पर पिलर बनाए जा सकते हैं. जब समुद्र में ज्यादा गहराई होती है तो उसके हिसाब से जमीन चुनी जाती है. इसका प्लान बनाने के बाद पुल बनाने का काम शुरू होता है. फिर पानी के बहाव, मिट्टी की स्थिति आदि को ध्यान में रखते हुए पुल बनाया जाता है.  

क्या होता है पूरा प्रोसेस?

पानी में भी पुल नींव भरकर ही बनाया जाता है. इसके लिए पिलर के लिए गहरी नींव भरी जाती है और इस नींव को भरने के लिए पहले एक स्पेस बनाया जाता है. आपने कभी मौत का कुआं देखा है, जिसमें कार या बाइक पर स्टंट किए जाते हैं, ठीक उसी तरह पानी में ऐस स्पेस तैयार किया जाता है. इस तरह की नींव का नाम Cofferdam होता हैं. इसके लिए बड़ी-बड़ी प्लेट्स को आपस में जोड़ा जाता है और पानी के बीच में एक कुआं जैसा बना लिया जाता है. 

इसके बाद इस कुएं जितने स्पेस में पानी अंदर नहीं आ पाता है और ना हा बाहर जा पाता है. ये वैसे ही जैसे आप किसी पाइप को पानी के बीच जमीन में गाड़ दें या पानी के गिलास में एक स्ट्रॉ को रख दें. फिर इसके बीच के पानी को निकाल लिया जाता है और ऐसे में पानी के बीच एक खाली स्पेस तैयार बन जाता है.नदी में बहने वाला पानी आस-पास से बह जाता है पर इसके अंदर नहीं आता है. फिर इसमें पिलर का निर्माण किया जाता है और बाहरी  Cofferdam को हटा लिया जाता है. ऐसे एक-एक करके कई पिलर बना लिए जाते हैं. 

इन पिलर का निर्माण होने के बाद उनके ऊपर प्लेटफॉर्म बनाकर पूरा पुल तैयार कर लिया जाता है. पिलर को सीमेंट और कंक्रीट आदि से अच्छे से भरकर मजबूती दी जाती है. 

कितना खास है ये पुल?

  • आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 2.32 किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण 979 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. 
  • पूरे पुल के बीच में 900 मीटर लंबा केबल आधारित हिस्सा है और पुल तक पहुंचने के लिए 2.45 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग है. 
  • बता दें कि चार लेन वाले 27.20 मीटर चौड़े पुल के दोनों तरफ 2.50 मीटर चौड़े पैदलपथ हैं. 
  • इस पुल को पहले ‘सिग्नेचर ब्रिज’ के नाम से जाना जाता था और अब उसका नाम बदलकर ‘सुदर्शन सेतु’ कर दिया गया है.
  • बेयट द्वारका ओखा बंदरगाह के पास एक द्वीप है, जो द्वारका शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर है जहां भगवान श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर है.
  • पहले तीर्थयात्रियों को बेयट द्वारका तक पहुंचने के लिए नौका परिवहन पर निर्भर रहना पड़ता था और इस पुल के निर्माण से वे कभी भी यात्रा कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- नशेड़ियों का देश, जानिए यहां के लोग एक साल में कितनी शराब पी जाते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन
PM Modi In Melbourne: कब तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन, जानें अब तक कितना हो चुका काम?
कब तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन, जानें अब तक कितना हो चुका काम?
Mughal Architecture: बगैर सीमेंट आजतक कैसे खड़ी हैं मुगलों की इमारतें? क्या आज इस तकनीक से बनाए जा सकते हैं घर
बगैर सीमेंट आजतक कैसे खड़ी हैं मुगलों की इमारतें? क्या आज इस तकनीक से बनाए जा सकते हैं घर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget