एक्सप्लोरर

ट्विटर पर पीएम मोदी का नया रिकॉर्ड, इस मामले में बने भारत के पहले प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने साल 2009 में ही ट्विटर ज्वाइन कर लिया था. यह वही दौर था जब ट्विटर धीरे-धीरे लोगों के बीच अपनी पकड़ बना रहा था और देश की ज्यादातर बड़ी नामचीन हस्तियां ट्विटर पर अपना अकाउंट बना रही थीं.

ट्विटर जो पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है. इस बार उसकी उसकी चर्चा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हो रही है. दरअसल, पीएम मोदी हिंदुस्तान के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनका प्रधानमंत्री रहते हुए ट्विटर पर अकाउंट है. यानी नरेंद्र मोदी से पहले रहे किसी भी प्रधानमंत्री का प्रधानमंत्री रहते हुए ट्विटर पर अकाउंट नहीं था. हालांकि, ट्विटर 2006 में लॉन्च हुआ था और इस दौरान देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे. मनमोहन सिंह से पहले के प्रधानमंत्रियों के समय में ट्विटर नहीं था, इसलिए इस लिस्ट में उनके गिनती नहीं की जा सकती.

ट्विटर पर आ गए थे नेता

जब देश के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह थे तो उस वक्त ट्विटर पर कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे. खास तौर से यह मौजूदगी साल 2009 से दिखनी शुरू हो जाती है, क्योंकि इस समय में कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर और मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने ट्विटर जॉइन कर लिया था. जबकि, दिग्विजय सिंह ने 2011 में और कपिल सिब्बल जैसे कई नेताओं ने 2013 में ट्विटर ज्वाइन किया था. राहुल गांधी की बात करें तो उन्होंने ट्विटर साल 2015 में ज्वाइन किया था.

पीएम मोदी ने ट्विटर कब ज्वाइन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में सब जानते हैं कि वह किसी भी चीज को करने में पीछे नहीं रहते. ट्विटर ज्वाइन करने को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी पीछे नहीं थे. उन्होंने साल 2009 में ही ट्विटर ज्वाइन कर लिया था. यह वही दौर था जब ट्विटर धीरे-धीरे लोगों के बीच अपनी पकड़ बना रहा था और देश की ज्यादातर बड़ी नामचीन हस्तियां ट्विटर पर अपना अकाउंट बना रही थीं. इस समय प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर पर 85.5 मिलीयन यानी करीब 8.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

भारत में ट्विटर के कितने यूजर हैं 

ट्विटर पूरी तरह से पब्लिक के लिए 15 जुलाई 2006 को लॉन्च हुआ था. वहीं भारत में इस प्लेटफार्म पर सबसे पहले Naina Redhu नाम की यूजर ने अपना अकाउंट बनाया था. फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट की माने तो इस वक्त भारत में ट्विटर पर एक्टिव यूजर्स की संख्या 23.6 मिलियन है. वहीं दुनिया भर में इसके करीब 206 मिलियन यूजर हैं.

ये भी पढ़ें: पृथ्वी कुछ देर तक घूमना बंद कर दे तो क्या होगा? धरती पर कुछ ऐसा होगा नजारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
रावण को किसने गिफ्ट की थी सोने की लंका, नाम जान चौंक जाएंगे आप
रावण को किसने गिफ्ट की थी सोने की लंका, नाम जान चौंक जाएंगे आप
एयरपोर्ट पर कैसे कटता है चालान, क्या हैं इसके नियम?
एयरपोर्ट पर कैसे कटता है चालान, क्या हैं इसके नियम?

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget