एक्सप्लोरर

गाली देने में सबसे आगे 'दिल्ली वाले', दूसरे नंबर पर पंजाब, यूपी वाले भी नहीं हैं पीछे; जान लीजिए रैंक 

पुरुष ही नहीं गाली देने वालों में कॉलेज की लड़कियां और महिलाएं भी पीछे नहीं हैं. सर्वे में पता चला है कि उत्तर भारतीय राज्यों में 30% महिलाएं और लड़कियां मां, बहन और बेटी के नाम की गाली देती हैं.

आपके आसपास ऐसे कई लोग होंगे जो बात-बात पर गाली देते होंगे. भले ही उनका उद्देश्य किसी को अपमानित करना न हो, लेकिन इससे उनकी सोच और व्यवहार साफ झलकता है. गाली, जिसे एक अपमानजनक शब्द समझा जाता है, वह अब लोगों की व्यवहारिक भाषा में इस कदर शामिल हो चुकी है कि न चाहते हुए भी मां-बहन और बेटी के नाम की गाली मुंह से निकल ही आती है. 

चौंकाने वाली बात तो यह है कि सिर्फ पुरुष ही नहीं गाली देने वालों में कॉलेज की लड़कियां और महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हैं. सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के प्रोफेसर डॉ. सुनील जागलान ने इस पर एक सर्वे किया है. इस सर्वे में सामने आया है कि गाली देने वाले राज्यों में दिल्ली टॉप पर है. 

इन राज्यों में दी जाती है सबसे ज्यादा गाली

गाली देने वाले राज्यों में दिल्ली सबसे ऊपर है. सर्वें के आंकड़ों से पता चला है कि दिल्ली के 80% लोग गाली देते हैं. इसी तरह  दूसरा नंबर पर पंजाब का है, जहां 78% लोग बात-बात पर मां, बहन और बेटी के नाम की गाली देते हैं. उत्तर प्रदेश में 74% लोग मां-बहन की गाली देते हैं तो बिहार इसमें चौथे नंबर पर है.

  • दिल्ली-80%
  • पंजाब-78%
  • उत्तर प्रदेश-74%
  • बिहार-74%
  • राजस्थान-68%
  • हरियाणा-62%
  • महाराष्ट्र-58%
  • गुजरात-55%
  • मध्य प्रदेश-48%
  • उत्तराखंड-45%
  • कश्मीर-15%
  • नॉर्थ ईस्ट व अन्य-20 से 30%

गाली देने में लड़कियां भी पीछे नहीं

इस सर्वे का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि लड़कियां भी गाली देने में लड़कों से पीछे नहीं हैं. सर्वे में शामिल 30%  लड़कियां और महिलाएं भी गाली देती हैं. यहां तक कि स्कूल और कॉलेजों में मां, बहन और बेटी के नाम पर गाली देना आम हो चुका है. इस सर्वे में बीते 11 वर्षों में अलग-अलग राज्यों के 70 हजार लोगों को शामिल किया गया है, जिसमें युवा, माता-पिता, शिक्षक, पुलिसकर्मी, डॉक्टर, वकील, व्यापारी, पंचायत सदस्य, प्रोफेसर, तक शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: कितने भारतीयों को विदेश में दी जा चुकी है फांसी? निमिषा प्रिया नहीं है पहला मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
SSR और SIR में क्या अंतर है, जानें नागरिकों पर क्या पड़ेगा असर?
SSR और SIR में क्या अंतर है, जानें नागरिकों पर क्या पड़ेगा असर?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget