एक्सप्लोरर

तीन कुत्ते और तीन इंसान...इस पूरे देश में सिर्फ इतने ही लोग रहते हैं

ये माइक्रोनेशन मोलोसिया 11 एकड़ में बसा है. इसे ग्रैंड रिपब्लिक ऑफ गोल्डस्टीन भी कहते हैं. इसकी स्थापना 1977 में हुई थी. मौजूदा समय में यहां सिर्फ तीन कुत्ते और तीन इंसान ही रहते हैं.

पूरी दुनिया में इस वक्त 225 देश हैं. कोई देश बहुत बड़ा है तो कोई बहुत छोटा. किसी देश में अरबों लोग रहते हैं तो कुछ देशों में महज़ कुछ हजार या लाख लोग रहते हैं. हालांकि, हम जिस देश की बात कर रहे हैं वहां इस वक्त मात्र तीन कुत्ते और तीन इंसान ही रहते हैं. चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं.

कहां है ये देश

हम जिस देश की बात कर रहे हैं...वह वास्तव में एक देश तो नहीं है लेकिन आप इसे एक माइक्रोनेशन कह सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसके पास अपनी  नौसेना, नौसेना अकादमी, डाक सेवा, बैंक, अंतरिक्ष कार्यक्रम, रेलमार्ग और ऑनलाइन रेडियो स्टेशन है. ये देश संयुक्त राज्य अमेरिका के नेवादा में स्थित है.

कितना बड़ा है ये देश

ये माइक्रोनेशन 11 एकड़ में बसा है. इसे दुनिया ग्रैंड रिपब्लिक ऑफ गोल्डस्टीन या फिर मोलोसिया गणराज्य कहती है. इसकी स्थापना 1977 में हुई थी. इस देश की आबादी की बात करें तो ये मात्र 38 है. हालांकि, मौजूदा समय में यहां सिर्फ तीन कुत्ते और तीन इंसान ही रहते हैं. मोलोसिया गणराज्य भले अपने आप को देश कहता हो, लेकिन इसे अभी तक संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त नहीं है.

इस देश के राष्ट्रपति का नाम है केविन वॉघ. इस देश में जब आप पहुंचेंगे तो वहां आपको राष्ट्रपति केविन वॉघ के नाम के नीचे जो पूरा शीर्षक लिखा मिलेगा वो है- हिज़ एक्सिलेंसी ग्रैंड एडमिरल कर्नल डॉक्टर केविन बॉघ, मोलोसिया के राष्ट्रपति और रईस, राष्ट्र के रक्षक और लोगों के संरक्षक. वहीं इस देश में घूमने वाले लोगों को एक चीज का बहुत ख़याल रखना पड़ता है. दरअसल, इस देश में कैटफिश और प्याज बिल्कुल बैन है. यानी आप यहां ये दो चीजें ले कर नहीं जा सकते. अगर आपने ऐसा किया तो आपको जेल में डाल दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: कौन थे कुवैत के शासक शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबा, जिनका निधन हो गया, अब ये होंगे नये शासक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

National Emergency India: 1975 की तरह देश में इमरजेंसी लगाना अब क्यों है असंभव, जानें सरकार के लिए कितना कठिन होगा यह फैसला?
1975 की तरह देश में इमरजेंसी लगाना अब क्यों है असंभव, जानें सरकार के लिए कितना कठिन होगा यह फैसला?
Cjp Protest Pellet Gun: CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन फायरिंग! आयरलैंड से कैसे पहुंची भारत, जानें 500 साल पुराना इतिहास
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन फायरिंग! आयरलैंड से कैसे पहुंची भारत, जानें 500 साल पुराना इतिहास
NEET Paper Leak Protest: क्या फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले को भी सुप्रीम कोर्ट में किया जा सकता है चैलेंज, क्या है नियम?
क्या फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले को भी सुप्रीम कोर्ट में किया जा सकता है चैलेंज, क्या है नियम?
हाईकोर्ट के किन-किन फैसलों को सुप्रीम कोर्ट में नहीं कर सकते चैलेंज? एक क्लिक में जानें सारे नियम
हाईकोर्ट के किन-किन फैसलों को सुप्रीम कोर्ट में नहीं कर सकते चैलेंज? एक क्लिक में जानें सारे नियम

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget