एक्सप्लोरर

G-20 को लेकर सरकार ने बुला ली K-9 स्क्वाड... क्या आप जानते हैं आखिर इस टीम का काम क्या है?

मालीनोइस नस्ल के डॉग्स आम कुत्तों से काफी अलग होते हैं. इन्हें दुनियाभर के स्पेशल फोर्स में शामिल किया जाता है. मालीनोइस नस्ल के इन कुत्तों का सिर आम कुत्तों के मुकाबले बड़ा होता है.

दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा चाकचौबंध है. दिल्ली में आने वाले तमाम राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा के लिए कमांडो से लेकर खुफिया एजेंसियों को भी लगाया गया है. अब इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने के-9 स्क्वाड को भी देश की राजधानी दिल्ली में बुला लिया है. इसे किसी भी फौजी दस्ते की तीसरी आंख कहा जाता है. इस दस्ते में ट्रेंड डॉग्स को रखा जाता है, जो किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है ये के-9 स्क्वाड टीम.

क्या है K-9 स्क्वाड टीम?

K-9 स्क्वाड डॉग्स की एक स्पेशल टीम होती है, जिसमें ट्रेंड डॉग्स होते हैं. ये किसी फौजी से कम नहीं होते. दिल्ली में इन्हीं की तैनाती की गई है. इनके सूंघने की क्षमता इतनी ज्यादा होती है कि ये सूंघ कर तुरंत किसी भी छिपे हुए विस्फोटक पदार्थ का पता लगा सकते हैं. ज्यादातर फोर्सेस के पास ये के-9 टीम होती है, चाहे वो सीआरपीएफ हो, दिल्ली पुलिस हो या फिर आर्मी. सबके पास अपनी अपनी के-9 टीम होती है. ये सभी डॉग्स बेल्जियन मालीनोइस नस्ल के होते हैं.

कितने खास होते हैं मालीनोइस नस्ल के कुत्ते

मालीनोइस नस्ल के डॉग्स आम कुत्तों से काफी अलग होते हैं. इन्हें दुनियाभर के स्पेशल फोर्स में शामिल किया जाता है. मालीनोइस नस्ल के इन कुत्तों का सिर आम कुत्तों के मुकाबले बड़ा होता है, वहीं इनकी नाक भी काफी चौड़ी होती है. ये कुत्ते इसी नाक की बदौलत तमाम तरह के विस्फोटकों और आईईडी की गंध पहचान कर उन्हें खोज निकालते हैं. इनका ज्यादातर इस्तेमाल एयरपोर्ट्स पर और रेस्क्यू ऑपरेशन्स में होता है. इसके साथ ही इनका इस्तेमाल युद्ध की स्थिति में भी होता है. हालांकि, दिल्ली में ये डॉग्स बड़े बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा में लगेंगे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के होटलों में होगी HIT की खास सिक्योरिटी, जानिए क्या है, जिसे आने के बाद परिंदा भी पर नहीं मार सकता!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget