एक्सप्लोरर

ये है भारत की सबसे स्लो ट्रेन, 5 घंटे में तय करती है 46 किलोमीटर की दूरी

Slowest Train in India: देश की सबसे धीमी गति से चलने वाली ट्रेन का नाम है मेट्टूपालयम ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन. यह ट्रेन मेट्टूपालयम से ऊटी रेलवे स्टेशन के बीच हर रोज चलती है.

Slowest Train in India: भारतीय रेलवे भारत की जान है. देश के एक हिस्से को दूसरे हिस्से से जोड़ने के लिए रेलवे सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है. भारत में एक से बढ़ कर एक स्पीड में चलने वाली ट्रेन हैं. बुलट ट्रेन भी देश में जल्द ही चलने लगेगी. लेकिन क्या आप जानते हैं, इसी देश में एक ऐसी ट्रेन है, जिसे भारत की सबसे स्लो ट्रेन का दर्जा प्राप्त है. यह ट्रेन एक घंटें में 10 किलोमीटर का सफर तय करती है. वहीं पांच घंटे में यह 46 किलोमीटर की दूरी तय करती है.

क्यों इतनी धीरे चलती है ये ट्रेन

देश की सबसे धीमी गति से चलने वाली ट्रेन का नाम है मेट्टूपालयम ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन. यह ट्रेन जब पहाड़ो में सफर कर रही होती है तो यह 326 मीटर की ऊंचाई से 2203 मीटर तक की ऊंचाई तक का सफर तय करती है. नीलगिरी पर्वतीय रेलवे के तहत आने वाली यह ट्रेन 46 किलोमीटर की दूरी 5 घंटों में तय करती है. इस सफर के दौरान यह ट्रेन रास्ते में पड़ने वाली सुंदर प्राकृतिक स्थलों से हो कर गुजरती है, इस ट्रेन में यात्रा करने वाले लोग इन्हीं सुंदर प्राकृतिक स्थलों का आनंद लेने के लिए ही इसमें बैठते हैं. नीलगिरी पर्वतीय रेलवे का निर्माण साल 1891 में शुरू हुआ और इसे पूरे 17 साल में बनाया गया.

कैसी मिलती है इस ट्रेन में सुविधा

देश की सबसे धीमी रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं के बात करें तो यह ट्रेन पूरी तरह से फर्स्ट और सेकंड क्लास की सुविधाओं से लैस है. यह ट्रेन वेलिंगटन, कुन्नूर, केटी, लवडेल और अरवंकाडु स्टेशनों से होकर गुजरती है. वहीं इस 46 किलोमीटर की यात्रा के दौरान आपको 100 से ज्यादा पुल और कई छोटी-बड़ी सुरंगों से होकर गुजरना होगा. मेट्टूपालयम और कुन्नूर के बीच का रास्ता सबसे सुंदर है. यह इतना सुंदर है कि संयुक्त राष्ट्र के यूनेस्को ने इसे 2005 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दे दिया था.

कब चलती है यह ट्रेन और कैसे मिलता है टिकट

यह ट्रेन मेट्टूपालयम से ऊटी रेलवे स्टेशन के बीच हर रोज चलती है. मेट्टूपालयम स्टेशन से सुबह 7:10 पर यह निकलती है और दिन में करीब 12 बजे तक ऊटी पहुंचती है. इसके बाद दोपहर 2 बजे से यह ऊटी से निकलती है और शाम को 5:30 बजे मेट्टूपालयम स्टेशन पर वापस आ जाती है. इस ट्रेन में फर्स्ट क्लास के टिकट के लिए आपको 545 रुपए और सेकंड क्लास की टिकट के लिए 270 रुपए देने होते हैं.

ये भी पढ़ें: ईवीएम की असली कीमत क्या होती है, जिस EVM के जरिए आप वोट देते हैं उसे कौन बनाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

China Protests : चीन में तानाशाही तो फिर वहां कैसे होते हैं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन?
चीन में तानाशाही तो फिर वहां कैसे होते हैं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन?
क्या होते हैं अजूबे? दुनिया में सात ही क्यों, 8 वां अब तक क्यों नहीं बन पाया
क्या होते हैं अजूबे? दुनिया में सात ही क्यों, 8 वां अब तक क्यों नहीं बन पाया
हिंदू धर्म ही नहीं, खुद पैगंबर मोहम्मद को भी नहीं पसंद था लहसुन प्याज- होश उड़ा देगी सच्चाई
पैगंबर मोहम्मद क्यों नहीं खाते थे लहसुन-प्याज? जानें यह सच
पाकिस्तान में कौन है नेता प्रतिपक्ष? राहुल गांधी के मुकाबले क्या है उनकी शिक्षा
पाकिस्तान में कौन है नेता प्रतिपक्ष? राहुल गांधी के मुकाबले क्या है उनकी शिक्षा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget