एक्सप्लोरर

राजघाट पर कैसे होता है किसी का अंतिम संस्कार, किस प्रोटोकॉल के तहत किया जाता है ऐसा?

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट पर हो सकता है. राजघाट पर अंतिम संस्कार के कई नियम होते हैं. यहां आम तौर पर पूर्व प्रधानमंत्रियों और विशेष लोगों का ही अंतिम संस्कार होता है.

Manmohan Singh Cremation: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया. वे 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे. गुरुवार रात घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने 9.51 बजे अंतिम सांस ली. मनमोहन सिंह के निधन के बाद भारत सरकार ने 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. 

पूर्व प्रधानमंत्री व अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह के शव को उनके आवास पर रखा गया है. जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनीतिक जगत के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. जानकारी के अनुसार, मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा. उनके शव को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, जहां से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट पर हो सकता है. राजघाट महात्मा गांधी का समाधि स्थल है. यहां कई पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार किया गया है. आइए जानते हैं कि राजघाट पर किन लोगों का अंतिम संस्कार होता है? यहां का प्रोटोकॉल क्या है और अब तक राजघाट पर किन-किन लोगों का अंतिम संस्कार किया गया है? 

तिरंगे में लपेटा जाएगा शव

किसी भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाता है. उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा जाता है. साथ ही पूर्व पीएम को 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है. आमतौर पर किसी भी प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार विशेष स्मारक स्थल पर ही होता है. हालांकि, अंतिम संस्कार कहां होगी इसका निर्णय परिवार के लोग और सरकार करती है. अगर परिवार के लोग चाहते हैं तो उनका अंतिम संस्कार उनके गृह राज्य में भी किया जा सकता है. 

राजघाट पर होता है विशेष प्रोटोकॉल

माना जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट पर हो सकता है. हालांकि, इसकी अंतिम घोषणा नहीं की गई है. राजघाट पर अंतिम संस्कार के कई नियम होते हैं. यहां आम तौर पर पूर्व प्रधानमंत्रियों और विशेष लोगों का ही अंतिम संस्कार होता है. राजघाट पर अंतिम संस्कार के समय पूरे राजकीय सम्मान का पालन किया जाता है, साथ ही विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल भी होता है. पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार के समय प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहते हैं. इसके अलावा सेना का बैंड व सशस्त्र बलों के जवान भी अंतिम संस्कार में शामिल होते हैं.

राजघाट पर किन लोगों को हुआ अंतिम संस्कार

राजघाट पर महात्मा गांधी का समाधि स्थल है. हालांकि, यहां कई पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार किया गया है. राजघाट पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गाधी, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी समेत कई प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार किया गया है. ऐसी शख्सियतों के लिए राजघाट के पास अलग से समाधि स्थल भी बनाया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?
पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget