एक्सप्लोरर

ममता कुलकर्णी नहीं ये हैं किन्नर अखाड़े की चीफ, जान लीजिए नाम

Mamta Kulkarni Expelled: सनातन संस्कृति में महामंडलेश्वर का पद काफी अहम होता है. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बनने के बाद किन्नर अखाड़े की चीफ बन गई थीं, तो ऐसा नहीं है.

Mamta Kulkarni Expelled: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इन दिनों चर्चा में हैं. प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में महामंडलेश्वर की पदवी प्राप्त करने के बाद उन्हें बड़ा झटका लगा है. खबर है कि ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से बर्खास्त कर दिया गया है, साथ ही उनसे महामंडलेश्वर का पद भी छीन लिया गया है. इतना ही नहीं आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी पद और अखाड़े से बाहर किया गया है. अब यह सवाल उठता है कि किन्नर अखाड़े का चीफ कौन है? कौन महामंडलेश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर जैसे शीर्ष पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है? आइए जानते हैं... 

पिछले दिनों ममता कुलकर्णी बनी थीं महामंडलेश्वर

बता दें, बीते दिनों एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की एक तस्वीर और वीडियो वायरल हुई थी. इसमें वह किन्नर अखाड़े में शामिल होती दिख रही थीं. जहां उनकी पट्टाभिषेक की क्रिया चल रही थी. इसके बाद उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई साथ ही उन्हें नया नाम यमाई ममता नंद गिरी भी मिला. इसके बाद विवाद शुरू हो गया और कई संत व अखाड़ों ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की उपाधि देने पर आपत्ति जताई. 

कौन है किन्नर अखाड़े का चीफ

सनातन संस्कृति में महामंडलेश्वर का पद काफी अहम होता है. शंकराचार्य के बाद महामंडलेश्वर दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक पद है. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बनने के बाद किन्नर अखाड़े की चीफ बन गई थीं, तो ऐसा नहीं है. दरअसल, किन्नर अखाड़े में सबसे ऊपर इसके संस्थापक ऋषि अजय दास हैं. उनका दावा है कि 2015 में उन्होंने इस अखाड़े की स्थापना की थी. 2 मई 2016 को उन्होंने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े का आचार्य महामंडलेश्वर बनाया था. ऐसे में अखाड़े के संस्थापक का पद सबसे बड़ा हो जाता है, दूसरे नंबर पर आचार्य महामंडलेश्वर का पद आता है. 

किन्नर अखाड़े में दो गुट

हालांकि, किन्नर अखाड़े में एक आंतरिक विवाद भी है, जो खुलकर सामने आया गया है. अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने जब से लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी को बाहर किया है, किन्नड़ अखाड़े में दो गुट आमने-सामने आ गए हैं. आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायाण त्रिपाठी ने पलटवार करते हुए कहा है कि अजय दास को इस अखाड़े से काफी पहले निकाल दिया गया था, इसलिए वह इस तरह का फैसला नहीं कर सकते हैं. वहीं, अजय दास ने ऐलान किया है कि जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर की नियुक्ति की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: ममता कुलकर्णी की तरह क्या कोई भी बन सकता है महामंडलेश्वर? जानें इसके लिए कहां करना होता है आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
Independence Day 2026: महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget