एक्सप्लोरर

क्या सैफ अली खान की तरह आपके परिवार को भी मिल सकती है सुरक्षा? ये हैं इसके नियम

सैफ अली ख़ान पर हमले के बाद अब महाराष्ट्र पुलिस ने उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है. लेकिन सवाल ये है कि कब किसी के परिवार को सुरक्षा मिलती है और इसके लिए क्या नियम है.

अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के बाद अब उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें कि अब महाराष्ट्र पुलिस सैफ अली खान को 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराएगी. सूत्रों के मुताबिक सैफ अली खान के साथ एक पुलिस कांस्टेबल दिनभर रहेगा. लेकिन सवाल ये है कि किसी भी परिवार को कब और कैसे सुरक्षा मिल सकती है? आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे.

क्या है मामला?

बता दें कि 16 जनवरी की सुबह सैफ अली ख़ान को एक अज्ञात ने घर में घुसकर चाकू मार दिया था. इस हमले में सैफ अली को शरीर पर 6 जगह चोट लगी थी. जिसके बाद उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करानी पड़ी था. इस हमले को सैफ अली खान की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है. जिसके बाद अब  मुंबई पुलिस सैफ को 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराएगी. वहीं सैफ ने अपनी सुरक्षा के लिए एक्टर रोनित रॉय की फर्म से भी सेवाएं ली हैं. अभिनेता रोनित रॉय ऐस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन एजेंसी के मालिक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े एक्टर को सुरक्षा मुहैया करवा रहे हैं. अब वह सैफ अली खान की सुरक्षा का जिम्मा भी संभालेंगे.

कैसे पुलिस देती है किसी को सुरक्षा?

जानकारी के मुताबिक राज्य और केंद्र सरकार किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा उस व्यक्ति के ऊपर खतरों को देखते हुए देती है. अब सवाल ये है कि ये कैसे तय होगा कि किस व्यक्ति को खतरा है? बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट्स के आधार पर सरकार ये तय करती है किस को सुरक्षा देना है. दरअसल संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत पुलिस और सार्वजनिक व्यवस्था राज्य के अंतर्गत आते हैं. इसलिए किसी भी व्यक्ति को सिक्योरिटी देने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है. आम इंसानों से लेकर नेताओं, अभिनेताओं और अलग-अलग प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पुलिस खतरे के आधार पर सुरक्षा देती है. इतना ही नहीं देश का कोई आम इंसान भी पुलिस ने सुरक्षा की मांग कर सकता है.  

कब सरकार देती है सुरक्षा?

बता दें कि सरकार की ओर से सुरक्षा मुख्य तौर पर दो तरीके से दी जाती है. एक सुरक्षा उन लोगों को मिलती है, जो देश में किसी संवैधानिक पद पर कार्य कर रहे होंते हैं. उदाहरण के लिए पीएम, सीएम, केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री, जज आदि को सरकार सुरक्षा देती है. इसके अलावा कुछ लोग जो देश में वीवीआईपी या सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता या अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल कर चुके हैं और उनकी जान को खतरा है. ऐसे लोगों को सरकार सुरक्षा देती है. इसके अलावा देश का कोई भी व्यक्ति किसी माफिया या गैंगस्टर्स से या अन्य किसी जान का खतरा महसूस करता है, तो उस व्यक्ति को भी राज्य सरकार सुरक्षा मुहैया कराती है.

ये भी पढ़ें:क्या हलवा सेरेमनी में वाकई बनाया जाता है हलवा, इसमें किन-किन चीजों का होता है इस्तेमाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
Black Armband Protest : कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget