एक्सप्लोरर

क्या सही में रात में कुत्तों को भूत दिखते हैं, इसलिए वे रोने लगते हैं?

जब भी रात होती है तो आपने गौर किया होगा कि कुत्तों के भौंकने की आवाज आना शुरू हो जाती है. कई लोग कहते हैं कि रात में उन्हें भूत दिखते हैं, इसलिए वो ऐसा करते हैं. तो जानते हैं इसके पीछे का साइंस.

अक्सर रात में आपने एक बात गौर की होगी कि कुत्तों के भौंकने की आवाज काफी ज्यादा होती है. कुत्तों के भौंकने को लेकर कई तरह के अंधविश्वास समाज में हैं और लोग इन्हें लेकर अलग-अलग बातें बताते हैं. कई लोगों का तो यह भी कहना होता है कि कुत्ते रात में इसलिए रोते हैं, क्योंकि उन्हें रात में भूत दिखाई देते हैं और उन्हें देखकर वो भौंकते हैं या रोते हैं. लेकिन, क्या हकीकत में ही ऐसा होता है कि कुत्ते भूतों को देखकर रोते हैं तो जानते हैं कुत्तों के भौंकने की कहानी. तो जानते हैं कि आखिर कुत्ते रात में क्यों भौंकते हैं... 

क्यों सही में कुत्तों को भूत दिखते हैं?

वैसे तो ये ही बहुत बड़ा चर्चा का विषय है कि आखिर भूत होते हैं या नहीं. साइंस इस बात को बिल्कुल भी एकमत नहीं है कि पैरानॉर्मल एक्टिविटी होती है. ऐसे में पहले साइंस के हिसाब से तो यह पहले ही साफ हो जाता है कि कुत्तों को भूत दिखने वाली बात गलत है. जब भूतों को लेकर ही कोई प्रमाण नहीं है तो यह कहना गलत होगा कि कुत्तों को भूत दिखते हैं. इसके साथ ही यह कई रिपोर्ट में सामने आ चुका है कि ऐसा कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, जो यह बताता हो कि कुत्तों को भूत दिखते हैं. 

इसके साथ ही इंटरनेट पर कोई ऐसी रिसर्च मौजूद नहीं है, जो बताती है कि कुत्तों और भूत के बीच कोई कनेक्शन है. हालांकि, अमेरिकन केनेल क्लब के अनुसार, कई बार कुत्तों के हाई सेंस की वजह से उनके व्यवहार में बदलाव आता है, जिसे पैरा नॉर्मल एक्टिविटी से जोड़ देखा जाता है. हालांकि, यह कहना सही नहीं है कि कुत्तों को भूत दिखाई देते हैं.

तो फिर रात में कुत्ते बेवजह रोते या भौंकते क्यों है?
कुत्तों के रात में भौंकने के पीछे कई वजह होती हैं. सिर्फ एक कारण नहीं है, जिसकी वजह से कुत्ते रात में भौंकते है. 

रात में आवाज ज्यादा आवाज आती है- सबसे पहली बात तो ये है कि कुत्ते दिन में भी भौंकते हैं, लेकिन रात में शोर कम होने और शांति रहने से उनकी आवाज ज्यादा गूंजती है. साथ ही आप भी फ्री रहते हैं तो बार-बार ध्यान भी उनकी तरफ जाता है, जिससे लगता है कि कुत्ते रात में भौंकते ज्यादा हैं. 

अकेलापन- इसके अलावा कुत्तों के रात में होने की वजह है अकेलापन. जब वे अकेले रहते हैं तो हल्के डरे हुए रहते हैं और रात में ऐसा होता है. ऐसे में कुत्ते लगातार भौंकते रहते हैं और कई बार कुत्ते रोते भी हैं. अक्सर डर के कारण वे भौंकते हैं.

भूख लगने के कारण- कई बार भूख लगने की वजह से कुत्ते रोते हैं और उनके भावनाएं जताने का एक ही तरीका होता है और वो है भौंकना. ऐसे में वे भौंककर अपनी बात कहने की कोशिश करते हैं. 

आपसी सिग्नल- कई बार कुत्ते भौंकने के अलावा कुछ अलग अलग तरह की आवाज भी निकालते हैं, जो अपनी गैंग में या दूसरे कुत्तों तक मैसेज पास करना भी हो सकता है. 

दूसरे जानवर को देखकर भौंकना- जब गली में कोई दूसरा कुत्ता या कोई जानवर या फिर अनजान व्यक्ति आ जाता है तो भी कुत्ते भौंकना शुरू कर देते हैं. हालांकि, ऐसा नहीं है कि कुत्ते किसी भूत के कारण से ऐसा करते हैं. 

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं दिल्ली, पटना, लखनऊ का भी है 'निकनेम'? कई और शहरों के भी हैं... यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
भारत, दुबई और फ्रांस में तापमान 40 डिग्री, कहां-कितना होगा फील? किन फैक्टर्स से होगा चेंज
भारत, दुबई और फ्रांस में तापमान 40 डिग्री, कहां-कितना होगा फील? किन फैक्टर्स से होगा चेंज
क्यों चौकोर ही होते हैं हर देश के झंडे, नेपाल क्यों है इन सबसे अलग? जानें इसका इतिहास
क्यों चौकोर ही होते हैं हर देश के झंडे, नेपाल क्यों है इन सबसे अलग? जानें इसका इतिहास
Rain Measurement Units: इंच, मिलीमीटर और सेंटीमीटर में क्यों गिनी जाती हैं बारिश की यूनिट, इनका क्या है मतलब?
इंच, मिलीमीटर और सेंटीमीटर में क्यों गिनी जाती हैं बारिश की यूनिट, इनका क्या है मतलब?

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget