एक्सप्लोरर

भारत को धमकी देने वाला अमेरिका खुद रूस से क्या-क्या खरीदता है, लिस्ट देखकर खुल जाएगी ट्रंप की पोल

अमेरिका जो भारत को टैरिफ की धमकी दे रहा है वो खुद रूस के साथ व्यापार करता है. आइये जानते हैं कि भारत को धमकी देने वाला अमेरिका खुद रूस से क्या-क्या खरीदता है.

अमेरिका और रूस के बीच तल्खी की खबर अक्सर आपने सुनी होगी. अमेरिका जो रूस के साथ तनावपूर्ण रिश्तों के लिए जाना जाता है. सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस से तेल खरीद पर भारत पर टैरिफ में भारी वृद्धि करेंगे. लेकिन भारत को धमकी देने वाला अमेरिका खुद रूस से आयात करता है. यूक्रेन-रूस युद्ध और पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद दोनों देशों के बीच व्यापार जारी है. आइये जानते हैं कि अमेरिका रूस से क्या-क्या खरीदता है.

अमेरिका-रूस के बीच कितना व्यापार हुआ

पहले बात करते हैं आंकड़ों की. यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) के आंकड़ों के अनुसार 2024 में अमेरिका और रूस के बीच 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ. इसमें अमेरिका ने रूस से करीब 25 हजार करोड़ रुपये का सामान आयात किया, जबकि 4,600 करोड़ रुपये का निर्यात किया. साल 2023 में अमेरिका ने रूस को 60 करोड़ डॉलर से अधिक का निर्यात किया और 2023 में अमेरिका ने रूस से 4.5 अरब डॉलर का सामान मंगाया था. 2025 की शुरुआत में भी यह व्यापार जारी रहा. जनवरी में अमेरिका ने रूस से 19.6 करोड़ डॉलर और मार्च में 523 करोड़ डॉलर का सामान खरीदा. 

क्या-क्या खरीदता है अमेरिका

खनिज और धातु

रूस से अमेरिका को विभिन्न खनिज और धातुओं का आयात होता है जैसे कि यूरेनियम जो अमेरिका के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए महत्वपूर्ण है. इसके अलावा, अन्य धातुएं जैसे निकल, पैलेडियम और टाइटेनियम भी आयात किए जाते हैं.

उर्वरक
रूस दुनिया के प्रमुख उर्वरक उत्पादकों में से एक है और अमेरिका ने रूस से नाइट्रोजन और पोटाश-आधारित उर्वरकों का आयात किया है जो कृषि के लिए महत्वपूर्ण है.

रासायनिक उत्पाद
कुछ रासायनिक और औद्योगिक उत्पा जैसे कि अमोनिया और अन्य रासायनिक यौगिक, भी रूस से अमेरिका को निर्यात किए जाते हैं.

भारत-रूस संबंध से अमेरिका को क्यों आपत्ति

दरअसल, अमेरिका चाहता है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर दे. अमेरिका और उसके सहयोगी देश रूस की युद्ध अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए तेल और गैस की बिक्री पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहे हैं. तो चलिए अब आपको बताते हैं कि भारत रूस से क्या-क्या खरीदता है. तो रूस भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है. रूस भारत के कुल आयात का लगभग 38-40 फीसदी हिस्सा आपूर्ती करता है. इसके सात ही कोयला भी भारत रूस से आयात करता है 2023 में भारत ने रूस से 10.06 मिलियन मीट्रिक टन थर्मल कोयला आयात किया. इतना ही नहीं बीते दो दशकों में भारत ने करीब 40 अरब डॉलर के हथियार रूस से खरीदे हैं. साथ ही रूस भारत को रासायनिक उर्वरक (जैसे यूरिया और अन्य नाइट्रोजन-आधारित उर्वरक) की आपूर्ति करता है, जो भारत के कृषि क्षेत्र के लिए आवश्यक हैं.

इसे भी पढ़ें- अमित शाह सबसे ज्यादा तो कौन था देश का सबसे छोटे कार्यकाल वाला गृहमंत्री, सिर्फ 16 दिन इस पद पर रहा था यह नेता

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget