एक्सप्लोरर

दो वोटर कार्ड रखने पर तेजस्वी यादव पर क्या हो सकती है कार्रवाई, कितनी मिल सकती है सजा?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव दो वोटर आईडी के चक्कर में बुरा फंस गए हैं. उनपर दो वोटर आईडी कार्ड रखने के आरोप लगे जिसके बाद चुनाव आयोग ने उनको नोटिस भेज दिया.

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के वोटर कार्ड को लेकर बवाल मचा हुआ है. दरअसल तेजस्वी यादव के पास दो वोटर कार्ड होने के आरोप लगे हैं जिसमें वो बुरी तरह फंस गए हैं. इस आरोप के बाद चुनाव आयोग ने जांच शुरू कर दी और तेजस्वी को नोटिस भेज दिया. ऐसे में यदि यह साबित हो जाता है कि तेजस्वी ने जानबूझकर दो वोटर कार्ड रखे या फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है. आइये जानते हैं कि अगर किसी व्यक्ति के पास दो वोटर आईडी कार्ड होता है तो उसपर किस प्रकार की कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

क्या है आरोप?

दरअसल, तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है. जिसके बाद चुनाव आयोग की तरफ से ये दावा खारिज कर दिया गया और EPIC नंबर जारी कर बताया गया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल है. लेकिन इसके बाद तेजस्वी यादव पर दो-दो वोटर कार्ड रखने के आरोप लग रहे हैं जिसे लेकर आयोग ने भी जवाब मांगा है और उन्हें नोटिस जारी कर दिया है. तेजस्वी को नोटिस भेजकर ये पूछा गया कि जिस वोटर कार्ड का जिक्र उन्होंने किया है वो दिखाएं क्योंकि जांच में जिस EPIC नंबर की बात तेजस्वी ने की वो आधिकारिक रूप से जारी ही नहीं हुआ था. मतलब ये कि तेजस्वी ने जिस नंबर को दिखाया वो रिकॉर्ड में ही नहीं है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर तेजस्वी यादव दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हो सकती है.

क्या कहता है कानून?

भारत में अगर किसी व्यक्ति के पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं तो ये अपराध की श्रेणी में आता है. ECI के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बताया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम,1950 की धारा 17(Section 17) के अनुसार, कोई व्यक्ति किसी एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सकता. अगर वो ऐसा करता है तो सेक्शन 18(Section 18) और 31 (Section 31) के अंतर्गत उसके ऊपर एक साल का कारावास और जुर्माना लग सकता है या दोनों ही हो सकता है. जहां तक तेजस्वी यादव का सवाल है तो चुनाव आयोग ने उनको नोटिस जारी किया गया है अगर  वो दोषी पाए जाते हैं तो उनको नियमों के अंतर्गत सजा दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें- जेल में अगर किसी कैदी के पास मिल जाए मोबाइल तो क्या बढ़ जाती है उसकी सजा, क्या ऐसा भी है कोई कानून?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Lion Vs Tiger : शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
Toilet Flush Law: रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
Employee Rights in India : अगर अचानक कंपनी नौकरी छीन ले तो आपके पास होते हैं ये अधिकार, यहां जानिए अपने हक की बात
अगर अचानक कंपनी नौकरी छीन ले तो आपके पास होते हैं ये अधिकार, यहां जानिए अपने हक की बात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget