एक्सप्लोरर

गर्मियों में इस टेंपरेचर पर रखें अपना फ्रिज, जानिए रात को फ्रिज बंद करना क्या सही है

फ्रिज को कभी भी बंद करके नहीं रखना चाहिए. अगर आपके फ्रिज के अंदर सामान भरा है, तो भूलकर भी फ्रिज बंद करके ना सोएं.

कुछ घरों में फ्रिज पूरे साल चलता है, तो वहीं कुछ घरों में सर्दियों में फ्रिज को बंद कर दिया जाता है और गर्मियां शुरू होते ही फ्रिज का स्विच ऑन कर दिया जाता है. लेकिन इन सबके बीच जो सबसे बड़ा सवाल है, वह यह है कि आखिर हमें अपने फ्रिज का टेंपरेचर कितने डिग्री फॉरेनहाइट पर रखना चाहिए.

कई बार आपने देखा होगा कि फ्रिज में अचानक से बहुत ज्यादा बर्फ जम जाती है, तो कभी फ्रीज में कूलिंग नहीं होती... जिसकी वजह से उसमें रखा सामान खराब हो जाता है. आज हम आपको इन्हीं सवालों का जवाब देने आए हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप अपने फ्रिज को कितने डिग्री फॉरेनहाइट के बीच रखें और रात को सोते वक्त क्या आप का फ्रिज बंद करना सही है या नहीं.

फ्रिज का टेंपरेचर कितना होना चाहिए

फ्रिज में हम सिर्फ पानी और आईसक्रीम ही एक ऐसी चीज है जिसे ठंडा करने के उद्देश्य से रखते हैं. बाकी उसमें जो भी चीज हम रखते हैं हमारी कोशिश होती है कि वह ताजा बना रहे. खासतौर से सब्जियां और फल हम फ्रिज में इसीलिए रखते हैं ताकि उनमें ताजगी बरकरार रहे. लेकिन कई बार हम टेंपरेचर को लेकर गलती कर बैठते हैं, जिसकी वजह से या तो सब्जियां ज्यादा फ्रीज होकर खराब हो जाती हैं या फिर कूलिंग कम होने की वजह से सड़ने लगती हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि हमें फ्रिज का टेंपरेचर बहुत ज्यादा बढ़ाने या घटाने पर ध्यान नहीं देना चाहिए. मौसम चाहे सर्दी का हो या फिर गर्मी का... फ्रिज के अंदर का टेंपरेचर हमें 37 से 40 फॉरेनहाइट के बीच ही रखना चाहिए. जबकि फ्रीजर का टेंपरेचर हमेशा जीरो फारेनहाइट पर रखना चाहिए.

क्या रात में फ्रिज बंद करके सोना सही है

आपने अक्सर देखा होगा कि कई घरों में रात में सोते वक्त लोग अपना फ्रिज बंद कर देते हैं. लोगों को लगता है कि फ्रिज के अंदर इतनी ठंडक होती है कि वह सामान को खराब होने से बचा सकें. हालांकि, वह यहीं गलती कर बैठते हैं. फ्रिज को कभी भी बंद करके नहीं रखना चाहिए. अगर आपके फ्रिज के अंदर सामान भरा है, तो भूलकर भी फ्रिज बंद करके ना सोएं. दरअसल, जैसे ही आप फ्रिज बंद करते हैं तो उसके के अंदर का तापमान कुछ समय बाद बढ़ने लगता है और इसकी वजह से उसमें रखा सामान कई बार खराब होने की कगार पर पहुंच जाता है.

इसके अलावा रात भर फ्री बंद करने की वजह से फ्रीजर में रखी बर्फ गलने लगती है और पूरे फ्रिज में पानी पानी हो जाता है. सब्जियों और फलों के सड़ने की वजह भी रात में फ्रिज बंद करना हो सकता है. इसके अलावा जैसे ही आप के फ्रिज के अंदर का तापमान 40 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर जाता है, उसमें बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं जो फ्रिज में रखे आप के भोजन को खराब कर सकते हैं और वह खाना खाने के बाद आप बीमार पड़ सकते हैं.

फ्रिज को दीवार से चिपका कर ना रखें

आपने कई घरों में देखा होगा कि लोग अपने फ्रिज को किचन की दीवार से चिपका कर रखते हैं. लेकिन यह बिल्कुल भी सही नहीं है. फ्रिज को हमेशा दीवार से थोड़ी दूरी पर रखना चाहिए क्योंकि उसे उचित वायु प्रवाह की जरूरत होती है. अगर आप फ्रिज को दीवार से चिपका कर रखेंगे तो फिर उसके रेफ्रिजरेटर को अपनी गर्मी दूर करने में मुश्किल होगी, जिसके परिणाम स्वरूप आप का फ्रिज उतनी तेजी से ठंडा नहीं हो पाएगा जितनी तेजी से उसे होना चाहिए. आपको फ्रिज रखते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसके और दीवार के बीच में लगभग 6 इंच की जगह खाली बची रहे.

ये भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे महंगा शहद, एक कटोरी की कीमत में खरीद लेंगे नई कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget