एक्सप्लोरर

सिर्फ एक जुगाड़ और कूलर बन जाएगा एसी, विश्वास ना हो तो आजमां के देख लें

उमस वाली गर्मी में अगर आप अपने कमरे को एसी की तरह ठंडा करना चाहते हैं तो ये जुगाड़ सबसे बेस्ट है. इसमें आपको ऊपर से एक रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है बस एक हैक से आपका काम हो जाएगा.

गर्मी इतनी ज्यादा है कि अगर दस मिनट के लिए लाइट कट जाए तो हालत खराब हो जाती है. लेकिन कई बार कमरे में कूलर चलता रहता है फिर भी गर्मी लगती है. आप कूलर से सट जाएं तब भी उमस की वजह से हालत खराब ही रहती है. खासतौर से अगस्त और सितंबर की गर्मी में ऐसा हर साल होता है. इन दो महीनों में आराम उन्हीं को होता है जो लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन एसी सब अफोर्ड नहीं कर सकते, इसलिए आज हम आपको एक ऐसा जुगाड़ बताने वाले हैं जिसका इस्तेमाल कर के आप अपने कमरे को एक दम ठंडा कर पाएंगे और उमस से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा.

क्या है जुगाड़?

अगर आप सोच रहे होंगे कि हम आपको कूलर में कुछ लगाने के लिए कहेंगे तो आप गलत हैं. आपको बस इतना करना है कि जिस कमरे में आपने कूलर लगाया है, उसको पहले हर तरफ से पूरी तरह से बंद कर दें, फिर अगर कमरे में कोई झरोखा या या छोटी खिड़की हो तो उसे खोल दें. और अगर हो सके तो उस पर दो तीन सौ का एक एक्झास्ट फैन ला कर लगा दें. इससे होगा ये कि कूलर बाहर से ठंडा हवा कमरे में फेंकेगा और कमरे की गर्म हवा उस एक्झास्ट के माध्य से कमरे से बाहर निकल जाएगा. आप देखेंगे कि एक घंटे के भीतर आपका कमरा एक दम ठंडा हो जाएगा. वहीं अगर आपके कमरे में खिड़की वगैरा नहीं है तो आपको अपना दरवाजा थोड़ा सा खोल देना है, ध्यान रहे कि दरवाजा पूरा ना खुले. बस थोड़ा सा खोलना है और इससे भी काम हो जाएगा.

और ज्यादा ठंडा करना चाहते हैं तो क्या करें?

अगर आपको इससे भी ज्यादा अपना कमरा ठंडा करना है तो कूलर में पानी के साथ साथ बर्फ भी डाल सकते हैं. हालांकि, इससे आप बीमार भी पड़ सकते हैं तो बर्फ का इस्तेमाल ध्यान से करें. इसके अलावा आपका कूलर अगर धूप में रखा है तो उसके टॉप पर कोई गीला कपड़ा रखें इससे धूप की वजह से कूलर गर्म नहीं होगा और उसके अंदर का पानी भी ठंडा रहेगा.

ये भी पढ़ें: क्या होता है क्यूसेक? बरसात के मौसम में अक्सर सुनाई देता है ये शब्द, 1 क्यूसेक में होते हैं इतने लीटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Akash Tarang System: दुश्मनों के ड्रोन को हवा में अंधा कर देगा यह सिस्टम, कैसे काम करता है भारत का आकाश तरंग?
दुश्मनों के ड्रोन को हवा में अंधा कर देगा यह सिस्टम, कैसे काम करता है भारत का आकाश तरंग?
भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
Buried Treasure: पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?
पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?
भारत के किन मंदिरों में पहले से लागू है स्पेशल ड्रेस कोड, यहां देख लीजिए लिस्ट
भारत के किन मंदिरों में पहले से लागू है स्पेशल ड्रेस कोड, यहां देख लीजिए लिस्ट

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget