एक्सप्लोरर

क्या इजरायल के आयरन डोम से भी ज्यादा ताकतवर है S-400 मिसाइल सिस्टम? जान लीजिए जवाब

S-400 vs Israeli Iron Dome: भारत पाकिस्तान युद्ध की परिस्थिति के बीच इस वक्त भारत की S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की ताकत की बात की जा रही है. यहां यह भी जान लें कि आखिर ये आयरन डोम के सामने कितनी ताकतवर है.

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात जारी है. बीते 7 मई को भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर उनके नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है. इसके बाद से तो भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की ताकत का अंदाजा सभी को हो गया है. भारत के पास एक से बढ़कर एक मिसाइल है, लेकिन इस वक्त भारत ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती कर दी है. S-400 की तुलना दुनिया की कई मिसाइलों से की जा रही है. लेकिन इससे भी ताकतवर एयर डिफेंस कई देशों के पास हैं. जैसे कि इजराइल के पास आयरन डोम है, जो कि जमीन से सीधा दुश्मन पर वार करता है. आइए जानें कि आखिर भारत की S-300 इजराइली आयरन डोम के आगे कितना टिकती है.

क्या है इजराइल का आयरन डोम

भारत में जैसे S-400 एयर डिफेंस सिस्टम काम करता है, वैसे ही इजराइल के पास एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसको आयरन डोम कहते हैं. यह इजराइल की सुरक्षा को अभेद बनाता है और वहां पर एयर डिफेंस शील्ड का काम करता है. इसका पूरा नाम आयरन डोम एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम है. जब इजराइल में लेबनानी आतंकी ग्रुप हिजबुल्ला ने रॉकेट हमले किए थे और उसमें कई इजराइली नागरिकों की मौत हुई थी, इसके बाद साल 2006 में इजराइल ने इस सिस्टम को बनाना शुरू किया था. इजराइल 2011 से इसका इस्तेमाल कर रहा है और उसका दावा है कि यह दुनिया का सबसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है. 

इसकी खासियत क्या है

आयरन डोम जमीन से सीधे हवा में वार करने वाला सिस्टम है, जो रॉकेट और मोर्टार को हवा में ही खत्म कर देता है. यह रक्षा प्रणाली बैटरियों द्वारा संचालित किया जाता है, जो कि लगभग 65 किलोमीटर के अंदर दुश्मन देश से लॉन्च किए गए हमलों और रॉकेट से बचाव करता है. इसकी खासियत है कि यह बैटरी से चलता है तो इसको कहीं पर भी ले जाना आसान होता है. आयरन डोम 20 इंटरसेप्टर मिसाइलों से लैस होचा है. यह दिन हो या रात किसी भी मौसम में काम कर सकता है. कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि आयरन डोम ने 99 फीसदी टारगेट को मार गिराया है. 

कैसे काम करता है एस-400

एस-400 भारत की सबसे खतरनाक और ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम है. यह किसी भी एयर अटैक से बचाने में सक्षम होती है. भारत ने इसको रूस से खरीदा था. इसका डिफेंस सिस्टम इतना मजबूत है कि यह एडवांस फाइटर जेट को भी मार गिराने की क्षमता रखता है. यह एक बार में 72 मिसाइलें छोड़ सकता है. इसको दुनिया का सबसे बेहतर एयर डिफेंस सिस्टम माना जाता है. इसके जरिए चार अलग-अलग तरह की मिसाइलें निकलती हैं, जो कि 400 किलोमीटर के लक्ष्य को भेद सकती हैं. इसमें दो रडार सिस्टम काम करते हैं जो कि 600 किलोमीटर तक हवाई लक्ष्यों का पता लगाते हैं और एक बार में 80 टारगेट को निशाना बनाते हैं. यह सिस्टम इतना ताकतवर है कि एक बार एक्टिव होने के बाद सिग्नल मिलते ही तीन मिनट में फायरिंग के लिए तैयार हो जाता है. 

यह भी पढ़ें: क्या अनपढ़ और जाहिल है पाकिस्तान का हर तीसरा इंसान, जानें कितना लाचार हमारा पड़ोसी मुल्क?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget