एक्सप्लोरर

कभी दोस्त थे इजरायल और ईरान, इस वजह से बन गए एक दूसरे के जानी दुश्मन

Iran-Israel War: एक दूसके के जानी दुश्मन ईरान और इजरायलकिसी जमाने में एक दूसरे के दोस्त हुआ करते थे. फिर हुआ कुछ ऐसा जिससे दोनों बन गए एक दूसरे के जानी दुश्मन. चलिए आपको बताते हैं.

Iran-Israel War: एक ओर जहां पूरी दुनिया रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध को लेकर चिंता में है. तो वहीं अब दो और देश के बीच भीषण हो चुके युद्ध ने पूरी दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है. इजरायल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष अब काफी भीषण हो चुका है. मंगलवार यानी 1 अक्टूबर की देर रात को ईरान ने इजरायल पर मिसाइल अटैक किया. ईरान की ओर से लगभग 180 से भी ज्यादा मिसाइलें इजरायल की ओर दागी गईं.

ईरान की इस्लामी रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉप्स (आईआरजीसी) ने कहा कि यह हमला हमास के पूर्व चीफ इस्माइल हानिया, हिजबुल्ला के हेड हसन नसरुल्लाह और आईआरजीसी कमांडर अब्बास निलफिरोशन की मौत के जवाब में किया गया है. दोनों देश आए दिन एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है यह दोनों देश किसी जमाने में एक दूसरे के दोस्त हुआ करते थे. फिर ऐसा क्या हुआ जिससे दोनों बन गए एक दूसरे के जानी दुश्मन. 

ईरान और इजरायल कई सालों तक थे दोस्त

साल 1948 में इजरायल अस्तित्व में आया. डेविड बेन-गुरियन ने इजरायल के पहले प्रधानमंत्री बने. अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन ने इसराइल को नए राष्ट्र के तौर पर मान्यता दी. तो वहीं साल 1949 में तुर्की ने इसराइल को मान्यता दी. इसके बाद आज जो ईरान इजराइल का जानी दुश्मन बन बैठा है. जो इजरायल के वजूद को मिटाना चाहता है. 

उस ईरान ने भी इजरायल को मान्यता दी. तुर्की के बाद इजरायल को मान्यता देने वाला दूसरा मुस्लिम देश था ईरान. ईरान और इजरायल के बीच सब कुछ सही चल रहा था. किसी प्रकार की कोई दुश्मनी नहीं थी कोई हमला नहीं होता था.इतना ही नहीं जब इराक में जब सद्दाम हुसैन का राज था और उसने ईरान पर हमला करवाया तो उस दौरान इजराइल ने ही ईरान को हथियार और बाकी असला मुहैया करवाया था. 

यह भी पढ़ें: इजरायल ने कहां लगाया है अपना आयरन डोम, जो मिसाइलों के लिए है लोहे की दीवार

दुश्मनी कहां से पैदा हुई?

साल 1979 में ईरान में इस्लामी क्रांति हुई. इसके बाद ईरान को इस्लामी गणराज्य घोषित कर दिया गया. और अयातुल्लाह खोमेनी ने ईरान की बागडोर संभाली. इससे पहले ईरान में पहलवी राजवंश का शासन था. जो उस वक्त मिडल ईस्ट में अमेरिका का एक बड़ा सहयोगी माना जाता था और यही वजह थी कि 1948 में जब इजराइल नया देश बना तो ईरान ने उसे मानता भी दी. इजराइल के पहले प्रमुख डेविड बेन-गुरियन भी ईरान के अच्छे दोस्त बन गए थे. 

लेकिन अयातुल्लाह खोमेनी की सरकार ने इसराइल को मानने से इनकार कर दिया. और देश में इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नफरत बढ़ा दी. अयातुल्लाह खोमेनी ने इसराइल सरकार से सारे रिलेशन तोड़ दिए और इजरायल के सिटीजंस का पासपोर्ट भी बैन कर दिया. तो वहीं राजधानी तेहरान में इजरायली दूतावास को जब्त कर फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन यानी पीएलओ को सौंप दिया. यहीं से दुश्मनी की शुरुआत हुई. 

यह भी पढ़ें: आखिरी बर्थडे पर किन-किन लोगों से मिले थे बापू, जिंदगी को लेकर कही थी यह बात

क्षेत्र में वर्चस्व और परमाणु हथिायर ने भी स्तिथि बिगाड़ी

इजराइल और ईरान के बीच संबंध तब और खराब होते गए जब इस बात की खबर सामने आएगी ईरान परमाणु हथियार डेवलप करने की कोशिश कर रहा है. इजराइल कुछ भी करके ईरान को परमाणु संपन्न देश नहीं बनने देना चाहता था.  क्योंकि इजराइल नहीं चाहता था कि मिडल ईस्ट में किसी भी देश के पास परमाणु हथियार हो. साल 2012 में ईरान के परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फ़ख़रीज़ादेह की हत्या हो गई थी. ईरान ने इस हत्या का आरोप भी इज़रायल की खुफ़िया एजेंसी मोसाद पर लगाया था. 

तो वहीं दोनों देशों के बीच दुश्मनी क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर के भी बढ़ी. क्षेत्र में सऊदी अरब की ताकत काफी ज्यादा थी. ऐसे में ईरान ने खुद के वर्चस्व को बढ़ाने के लिए इजरायल के साथ दुश्मनी को और गहरा किया. जिससे पूरी दुनिया में ईरान यह मैसेज दे सके कि मुसलमानों का सबसे बड़ा हितेषी ईरान है. और इसी के लिए ईरान ने हमास है बुला और हूती रिबेल्स को समर्थन दिया. मुस्लिम हितों को साधने के लिए बी इजरायल से दुश्मनी बढ़ती चली गई.

यह भी पढ़ें: मुस्लिम बादशाहों के हरम में कोई घुस जाए तो उसे क्या मिलती थी सजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन
PM Modi In Melbourne: कब तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन, जानें अब तक कितना हो चुका काम?
कब तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन, जानें अब तक कितना हो चुका काम?

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget