एक्सप्लोरर

क्या आपको पता है? 10 दिन की लड़ाई में ईरान को ज्यादा हुआ नुकसान या इजरायल को

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे जंग को 22 जून तक 10 दिन हो .चुके हैं. चलिए, आपको बताते हैं कि किस देश को कितना नुकसान अभी तक हुआ है और किस देश ने कितनी नुकसान पहुंचाया है?

13 जून को इजरायल ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन राइजिंग लायन की शुरूआत की थी, जिसको 22 जून तक 10 दिन हो गए. इन 10 दिनों में दोनों देशों ने एक-दूसरे को टारगेट किया है. शुरुआती दिनों में जहां इजरायल ईरान के ऊपर हावी हो रहा तो आखिरी के कुछ दिनों में ईरान ने मिसाइलों के दम पर इजरायल को मुंहतोड़ जवाब दिया है. ईरानी मिसाइलों के हमले को झेलने में इजरायली डिफेंस सिस्टम नाकाम साबित हुए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर इन 10 दिनों में कौन-सा देश किस पर भारी रहा और कितना भारी रहा? 

ईरान का नुकसान

ईरान और इजरायल के बीच हाल ही में छिड़ी 9 दिनों की जंग ने पश्चिम एशिया की राजनीति और सुरक्षा को हिला कर रख दिया. यह टकराव सिर्फ मिसाइल और ड्रोन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि साइबर अटैक, परमाणु ठिकानों पर हमले और सैन्य कमांड हेडक्वार्टर तक भी पहुंच गया है. इस जंग में सबसे बड़ा नुकसान ईरान को हुआ है. 13 जून को इजरायल ने ‘राइजिंग लायन’ नाम के एक सीक्रेट ऑपरेशन के तहत ईरान के कई अहम सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में ईरान के नतांज, इस्फहान और अराक जैसे परमाणु केंद्रों को भारी नुकसान हुआ है.

इसके अलावा ईरान के कम से कम 200 से ज्यादा सैनिक, तकनीकी विशेषज्ञ और वरिष्ठ रिवोल्यूशनरी गार्ड अधिकारी मारे गए. इसमें कुछ टॉप वैज्ञानिकों के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है. इसके अलावा कई बेस तबाह कर दिए गए और कुछ क्षेत्रों में रेडिएशन लीक की भी बात सामने आई. ईरान की मिसाइल प्रणाली और कमांड कंट्रोल सेंटर भी काफी हद तक निष्क्रिय हो गए.

इजरायल का नुकसान

ईरान ने इजरायल पर 1,000 से ज्यादा ड्रोन और 450 मिसाइलें दागे. इनमें से अधिकांश को इजरायल की मजबूत एयर डिफेंस प्रणाली जैसे 'आयरन डोम', 'डैविड्स स्लिंग' और 'एरो सिस्टम' ने हवा में ही नष्ट कर दिया. हालांकि, कुछ मिसाइलें और ड्रोन रेजिडेंशियल इलाकों में गिरे, जिससे 24 से अधिक लोगों की मौत और 200 से ज्यादा घायल होने की खबर आई है. हालांकि, इजरायल की सैन्य ताकत पर कोई खास असर नहीं पड़ा. न तो उनका कोई बड़ा सैन्य ठिकाना नष्ट हुआ और न ही उनके आधुनिक लड़ाकू विमान या परमाणु संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचा.

किसको ज्यादा नुकसान हुआ?

इन 10 दिनों की लड़ाई में ईरान को भारी नुकसान हुआ है. उसकी परमाणु परियोजनाएं प्रभावित हुईं तो मानव संसाधन और सैन्य प्रतिष्ठानों पर भी गहरा असर पड़ा है. इजरायल को भी नुकसान झेलना पड़ा, लेकिन वह काफी हद तक सीमित और नागरिक स्तर पर रहा. इस युद्ध ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ हथियारों की संख्या ही नहीं, बल्कि उनकी तकनीकी क्षमता और बचाव प्रणाली भी निर्णायक होती है.

इसे भी पढ़ें- ईरान या इजरायल...किस देश की करेंसी है ज्यादा मजबूत? जान लीजिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jantar Mantar Protest: कौन है जंतर-मंतर का मालिक, जब वहां प्रदर्शन नहीं होते तब कौन देखता है व्यवस्था?
कौन है जंतर-मंतर का मालिक, जब वहां प्रदर्शन नहीं होते तब कौन देखता है व्यवस्था?
First IAF Chief: अंग्रेज अफसर कब तक रहे थे भारतीय एयरफोर्स के एयर मार्शल? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश
अंग्रेज अफसर कब तक रहे थे भारतीय एयरफोर्स के एयर मार्शल? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश
Aurora Lights: क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?
क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget