एक्सप्लोरर

इजरायल और ईरान के बीच शुरू हो गई जंग तो कितनी होगी तबाही? जानिए कौन-कितना ताकतवर

इजरायल और ईरान, दोनों की गिनती मिडिल ईस्ट के दो ताकतवर देशों में होती है.ग्लोबल फायर इंडेक्स में दुनिया के 145 देशों में ईरान 16वें नंबर पर है तो ईरान 15वें नंबर पर आता है. 

 Iran and Israel Military Strengths: इजरायल ने ईरान पर शुक्रवार तड़के बड़ा हमला किया. इसमें इजरायली रक्षा बलों ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया. इस हमले में ईरान को भारी नुकसान हुआ है. इजरायल का दावा है कि हमले में ईरान के परमाणु वैज्ञानिक और टॉप सैन्य लीडर्स को मार गिराया गया है. इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी अंजाम भुगतने की धमकी दी है, जिसके बाद मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है. 

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव को देखते हुए जंग के आसार साफ नजर आ रहे हैं. अगर दोनों देशों में जंग होती है तो इसके परिणाम बहुत ही विनाशकारी हो सकते हैं. दरअसल, इजरायल और ईरान, दोनों की गिनती मिडिल ईस्ट के दो ताकतवर देशों में होती है. ऐसे में चलिए जानते है कि दोनों देशों में किसकी सेना ज्यादा मजबूत है और जंग के दौरान कौन-किस पर भारी पड़ेगा. 

जमीन पर लड़ाई में कौन आगे?

इजरायल और ईरान के बीच जमीनी जंग में ईरान का पलड़ा भारी दिखता है. दरअसल, इजरायल के पास कुल 170,000 एक्टिव सैनिक हैं, जिसमें 465,000 रिजर्व सैनिक और 35000 अर्धसैनिक बल हैं. वहीं ईरान की सेना में 6,10,000 एक्टिव सैनिक, 350000 रिजर्व सैनिक और 220,000 अर्धसैनिक बल हैं. इसके अलावा इजरायइल के पास 1370 टैंक, 43,407 बख्तरबंद वाहन, 650 ऑटोमेटिक तोपखाने यूनिट्स, 150 रॉकेट आर्टिलरी शामिल हैं. वहीं ईरान के पास 1996 टैंक और 65,765 बख्तरबंद वाहन हैं. 

हवाई हमले में कौन ताकतवर?

हवाई हमलों की बात करें तो इसमें इजरायल का कोई मुकाबला नहीं है. इजरायल के पास 612 विमान हैं, जिसमें 241 लड़ाकू जेट, 146 हेलीकॉप्टर  व 48 अटैक हेलीकॉप्टर हैं. वहीं, ईरान के पास कुल 551 विमान हैं, जिनमें 186 लड़ाकू जेट, 129 हेलीकॉप्टर और 13 अटैक हेलीकॉप्टर हैं. 

समंदर में किसकी ताकत ज्यादा?

नौसेना की बात करें तो इजरायल के पास 5 सबमरीन, सात कोरवेट और 45 गश्ती जहाज हैं. वहीं, ईरान के पास सात फ्रगेट, तीन सबमरीन, 19 गश्ती जहाज और एक माइन वारफेयर जहाज है. ग्लोबल फायर इंडेक्स में दुनिया के 145 देशों में ईरान 16वें नंबर पर है तो ईरान 15वें नंबर पर आता है. 

यह भी पढ़ें: इजरायल और अमेरिका हैं मुस्लिम देश ईरान के कट्टर दुश्मन, जंग हुई तो कौन-कौन देगा साथ?

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस दर्ज न करे FIR तो क्या कर सकते हैं? जानें अपने अधिकार
पुलिस दर्ज न करे FIR तो क्या कर सकते हैं? जानें अपने अधिकार
Underground Town: यहां घरों के नीचे बसा है पूरा शहर, जानें कहां है वह जगह?
यहां घरों के नीचे बसा है पूरा शहर, जानें कहां है वह जगह?
क्या पुतिन की तरह जिनपिंग भी रखते हैं पूप ब्रीफकेस? जानें इसके बारे में
क्या पुतिन की तरह जिनपिंग भी रखते हैं पूप ब्रीफकेस? जानें इसके बारे में
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget