एक्सप्लोरर

बस में तो खड़े रहकर भी कर लेते हैं सफर... क्या हवाई जहाज में ऐसा किया जा सकता है?

Aeroplane Fact: अगर आपको ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब ना है तो आपको ऑपरेशन सोलोमन की कहानी को जानना चाहिए. यह कहानी इन सारे तथ्य और तर्क को गलत साबित करती है.

Travel in Flight: हमारे देश भारत में आपने कई लोगो को बस में खड़े होकर सफर करते हुए देखा होगा. हो सकता है कि आपने भी बस, ट्रेन या मेट्रो में खड़े होकर ट्रैवल किया हो. अपने यहां यह बिल्कुल आम बात है. भारत ही नहीं दुनिया के कुछ अन्य देशों में भी यात्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट में खड़े होकर सफर करते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि क्या बस, ट्रेन और मेट्रो के तरह हवाई जहाज में भी खड़े होकर ट्रैवल किया जा सकता है? आइए आज के इस आर्टिकल में इस सवाल का जवाब विस्तार से जानते हैं. 

हवाई जहाज में खड़े होकर सफर?
अगर आपको ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब ना है और हवा में तेजी से उड़ते हवाई जहाज में खड़े होकर सफर करना असंभव है. खड़े होकर सफर करने से हवाई जहाज का संतुलन बिगड़ जाएगा, और हादसा होने का खतरा बढ़ जायेगा तो आपको ऑपरेशन सोलोमन की कहानी को जानना चाहिए. यह कहानी इन सारे तथ्य और तर्क को गलत साबित करती है. शायद आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ऑपरेशन सोलोमन में 36 घंटे में 14325 नागरिकों ने हवाई जहाज में खड़े होकर सफर किया था.  

ऑपरेशन सोलोमन की कहानी
ऑपरेशन सोलोमन की कहानी पूरी दुनिया के इतिहास में न केवल दर्ज है बल्कि यह अक्सर सुनाई भी जाती है. ऑपरेशन सोलोमन 24 मई 1991 से शुरू हुआ और 25 मई 1991 तक चला था. इस ऑपरेशन को इजरायल की वायु सेना ने संचालित किया था. ऑपरेशन सोलोमन के दौरान अल अल बोइंग 747, ने 36 घंटे में 14,325 इथियोपियाई यहूदियों को इज़राइल पहुँचाया था. ऑपरेशन सोलोमन के विमान ने ऑपरेशन की अवधि के दौरान नॉनस्टॉप उड़ान भरी थी. 

यात्रा के दौरान बच्चे का हुआ जन्म
ऑपरेशन सोलोमन के दौरान विमान की सारी सीटें हटा दी गई थी. जैसे किसी बस या ट्रेन में यात्रियों को ठूंस ठूंसकर भर दिया जाता है ठीक उसी प्रकार बोइंग 747 विमान में यात्रियों को भरा gay था. दिलचस्प बात तो यह है कि इनमें से एक फ्लाइट में 1086 यात्री सवार हुए और 1088 यात्री उतरे थे, क्योंकि यात्रा के दौरान दो बच्चों का जन्म हुआ था. 

सवाल का जवाब
हवाई जहाज में खड़े होकर ट्रैवल करने से जुड़े सवाल का जवाब यह है कि इसमें खड़े होकर यात्रा की जा सकती है. किसी भी हवाई जहाज में आप बस या ट्रेन की तरह खड़े होकर सफर कर सकते हैं, कोई परेशानी नहीं होगी और किसी प्रकार का खतरा भी नहीं होगा. हालांकि यह समस्या रहेगी कि एयर होस्टेस ट्रॉली लेकर आपके लिए खानपान की वस्तुएं लाने में काफी दिक्कत होगी.

यह भी पढ़ें -

अगर हम बंद कमरे में फ्रिज का दरवाजा खोल देते हैं तो क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आवारा पशु से हादसे पर कौन देगा मुआवजा, सरकार या इंश्योरेंस कंपनी?
आवारा पशु से हादसे पर कौन देगा मुआवजा, सरकार या इंश्योरेंस कंपनी?
वक्त से पहले प्रोजेक्ट पूरा हुआ तो कितना बचता है पैसा?, जानें पूरा हिसाब-किताब
वक्त से पहले प्रोजेक्ट पूरा हुआ तो कितना बचता है पैसा?, जानें पूरा हिसाब-किताब
Jail Sentence Rule: क्या जेल में आधे दिन में पूरी हो जाती है एक दिन की सजा, क्या है नियम?
क्या जेल में आधे दिन में पूरी हो जाती है एक दिन की सजा, क्या है नियम?
लाडली बहना योजना का उठाया गलत लाभ, कितनी मिलेगी सजा?
लाडली बहना योजना का उठाया गलत लाभ, कितनी मिलेगी सजा?

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget